रक्षा प्रौद्योगिकी

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन-सा एक वायुयान नहीं है? [U.P.P.C.S.(Mains) 2009]

Correct Answer: (c) सारथ (बीएमपी-II)
Solution:बीएमपी-11 1980 के दशक में तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा विकसित 'पैदल सेना द्वारा युद्ध में प्रयोग में लाया जाने वाला वाहन' (Infantry fighting vehicle) है। इसके भारतीय संस्करण को 'सारथ' नाम से जाना जाता है।

22. निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय नौसेना की नाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बी है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) आईएनएस चक्र
Solution:आईएनएस चक्र 8140 टन वजनी अकुला श्रेणी की नाभिकीय ऊर्जा संचालित पनडुब्बी है। इसे भारतीय नौसेना में अप्रैल, 2012 में शामिल किया गया था। आईएनएस सिंघुवीर सिंधुघोष वर्ग की, जबकि आईएनएस शिशुमार एवं आईएनएस शल्की शिशुमार वर्ग की डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय नौसेना की पनडुब्बी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) आई.एन.एस. सिंधुरक्षक
Solution:

आई.एन.एस. सिंधुरक्षक भारतीय नौसेना की पनडुब्बी है। यह सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बी है। अगस्त, 2013 में आई.एन.एस. सिंधुरक्षक मुंबई हार्बर के पास आग लगने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

24. भारत की पहली सशस्त्र परमाणु पनडुब्बी है- [Jharkhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (c) आई.एन.एस. अरिहन्त
Solution:एडमिरल सुनील लांबा ने अगस्त, 2016 में आईएनएस अरिहन्त को श्रीपधारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल किया। यह भारत की ही स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी है। यह 83 मेगावॉट के दाबित इके जल परमाणु रिएक्टर द्वारा संचालित है। इसका वजन 6000 टन थत और आकाश के बाद पानी के भीतर से परमाणु वार करने की परमाणु त्रयी क्षमता हासिल करने वाला भारत विश्व का छठा देश है।

25. अग्नि-। प्रक्षेपास्त्र जिसका जुलाई, 2004 में परीक्षण किया गया, उसकी मारक क्षमता है- [U.P.P.C.S.(Mains) 2003]

Correct Answer: (a) 700 किमी. से अधिक परंतु 2000 किमी. से कम
Solution:अग्नि। सतह से सतह पर मार करने वाली, लघु से मध्यम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 700-1250 किमी. तक है।

26. एक स्वदेश निर्मित मिसाइल जिसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर है, का भारत द्वारा मार्च, 2010 में सफल परीक्षण किया गया था। इसका नाम क्या है? [U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) अग्नि-I
Solution:28 मार्च, 2010 को डीलर द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से स्वदेश निर्मित, नामिकीय सक्षम लघु से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि का सफल परीक्षण किया गया था। यह सतह-से-सतह पर मार करने वाली एक-चरणीय मिसाइल है, जिसकी रेंज 700-1250 किमी. तक है। इसका पहला रात्रिकालीन परीक्षण 11 अप्रैल, 2014 को ह्वीलर द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।

27. धनुष मिसाइल, जिसका सफल परीक्षण भारत द्वारा मार्च, 2010 में किया गया था, की मारक क्षमता है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) 350 किलोमीटर
Solution:धनुष मिसाइल पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र का नौसैनिक संस्करण है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। इसका नवीनतम परीक्षण 23 फरवरी, 2018 को ओडिशा तट के निकट बंगाल की खाड़ी में किया गया।

28. भारत द्वारा विकसित आई.सी.बी.एम. (ICBM), जिसकी मारक क्षमता 2000 किमी. से अधिक है, को निम्नलिखित नाम दिया गया है- [U.P.P.C.S.(Mains) 2006 U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) अग्नि-II
Solution:भारत ने अपने एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत अग्नि प्रक्षेपास्त्रों की एक श्रृंखला का विकास किया है। अग्नि-1 एक मध्यम दूरी का बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र है, जिसकी रेंज 700-1250 किमी. है, जबकि अग्नि-II की रेंज 2000-2500 किमी. तक है।

29. निम्नांकित में से 'हंसा-2' किसका नाम है- [U.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) एक प्रशिक्षण यान
Solution:हंसा भारत के 'नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज' (NAL) द्वारा डिजाइन एवं तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड द्वारा निर्मित एक सामान्य विमान है, जिसका प्रयोग उड़ान परीक्षणों हेतु किया जाता है। हसा-2, हंसा-2RE, हंसा-3, हसा S तथा हंसा यूएवी आदि इसके विभिन्न संस्करण है।

30. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) फाल्कॉन: रूस द्वारा भारत को उपलब्ध कराई गई क्रूज मिसाइल
Solution:फाल्कॉन, इस्राइल द्वारा विनिर्मित एक आदेश एवं नियंत्रण आधारित हवाई पूर्व चेतावनी (Airborne Early Warning Command and Control-AEWC&C) युक्त विश्व का अतिशक्तिशाली राडार है। भारत इस राडार को रूस से आयातित विमानों में संलग्न कर कम दूरी पर उड़ने वाले विमानों को चिह्नित करने, प्रक्षेपास्त्र एवं संचार आदि से संबंधित चेतावनी के लिए प्रयोग में ला रहा है। भारत ने इस्राइल से ऐसे तीन राडारों को 1.1 बिलियन डॉलर में खरीदा है। यह राडार वायु में किसी भी युद्ध में देश-विदेश को सर्वोच्चता प्रदान करने में सहायक होगा।