रचनाएँ

Total Questions: 49

1. निम्नलिखित में से रचनाकार और उनकी रचना के अनुसार कौन सा युग्म गलत है? [UPSSSC PET 28-10-2023 (II)]

Correct Answer: (b) जयशंकर प्रसाद - लोकायतन
Solution:रचनाकारों का उनकी रचनाओं के साथ सही सुमेलन इस प्रकार है-
रचनाकाररचनाएं
बाणभट्टकादम्बरी
वात्स्यायनकामसूत्र
मुंशी प्रेमचन्दगोदान
सुमित्रानन्दन पन्तलोकायतन

2. रचनाकार और रचना का कौन-सा युग्म सही नहीं है? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (III)]

Correct Answer: (e) (b & d)
Solution:विकल्प (b) में कुतबन की रचना का नाम 'मिरगावत' दिया गया है जो कि गलत है। कुतबन की रचना मृगावती, मंझन की रचना मधुमालती और उस्मान की रचना चित्रावली है।

UPSSSC ने संशोधित उत्तर पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (d) माना है।

3. 'कछुआ धर्म' और 'मारेसि मोहि कुठाँव' किसकी रचना है? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (III)]

Correct Answer: (b) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
Solution:चन्द्रधर शर्मा की रचनाएँ हैं 'कछुआ धर्म' और 'मारेसि मोहि कुठाँव'। इनकी अन्य रचनाएँ हैं- उसने कहा था, बुद्ध का काँटा, सुखमय जीवन, धर्मपरायण रीछ।

4. 'भोर का तारा' एकांकी के लेखक कौन हैं? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (II)]

Correct Answer: (b) जगदीशचन्द्र माथुर
Solution:'भोर का तारा' एकांकी के लेखक जगदीशचन्द्र माथुर है। इनकी अन्य रचनाएँ हैं-कोणार्क, ओ मेरे सपने, शारदीया, दस तस्वीरें पहला राजा आदि।

5. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना नागार्जुन की नहीं है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 प्रथम पाली (30/09/2019)]

Correct Answer: (d) दादा कामरेड
Solution:नागार्जुन की रचनाएँ हैं- रतिनाथ की चाची, बाबा बटेसरनाथ, इमरतिया आदि। 'दादा कामरेड' यशपाल की रचना है।

6. निम्नलिखित में किशोरी लाल गोस्वामी रचित कहानी कौन-सी है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा.च.) परीक्षा 2016]

Correct Answer: (c) इन्दुमती
Solution:किशोरी लाल गोस्वामी द्वारा रचित कहानी 'इन्दुमती' है। 'प्लेग की चुड़ैल' कहानी के रचनाकार मास्टर भगवानदास, 'ग्यारह वर्ष का समय' के रचनाकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल एवं 'पण्डित और पण्डितानी' के रचनाकार गिरिजादत्त वाजपेयी हैं।

7. 'कनुप्रिया' के रचनाकार कौन हैं? [UP TET Exam (I-5) 2019]

Correct Answer: (b) धर्मवीर भारती
Solution:'कनुप्रिया' के रचनाकार धर्मवीर भारती हैं। धर्मवीर भारती मूलतः प्रेम के कवि हैं। इनकी प्रमुख काव्य रचनाएँ हैं- (i) ठण्डा लोहा (ii) अन्धा युग (iii) कनुप्रिया, (iv) सात गीत वर्ष (v) देशान्तर। दिए हुए शेष रचनाकारों की रचनाएँ निम्नलिखित हैं-

रांगेय राघव- विषाद मठ, राह न रुकी, देवकी का बेटा, रत्ना की बात, भारती का सपूत, यशोधरा जीत गई, लोई का ताना, लखिमा की आँखें, मेरी भव बाधा हरो, कब तक पुकारूँ इत्यादि (उपन्यास) अजेय, खण्डहर, मेधावी, पांचाली, पिघलते पत्थर (काव्य)

भगवती चरण वर्मा - मधु-कण, प्रेम-संगीत, मानव, एक दिन (काव्य)

नागार्जुन- युगधारा, सतरंगे पंखों वाली, प्यासी पथराई आँखें, भस्मांकुर, तालाब की मछलियाँ, खिचड़ी विप्लव देखा हमने, तुमने कहा था, हजार-हजार बाहों वाली, पुरानी जूतियों का कोरस (काव्य)।

8. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से डॉ. हरिवंश राय बच्चन की रचनाओं का सही अनुक्रम है [UP TET Exam (I-5) 2019]

Correct Answer: (a) मधुशाला, मधुबाला, मधुकलश, निशा निमन्त्रण
Solution:प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से डॉ. हरिवंश राय बच्चन की रचनाओं का सही अनुक्रम इस प्रकार है-
रचनाप्रकाशन वर्ष
मधुशाला1935 ई.
मधुबाला1936 ई.
मधुकलश1937 ई.
निशा निमन्त्रण1938 ई.

9. 'तुलसीदास' के रचनाकार हैं [UP TET Exam (I-5) 2019]

Correct Answer: (d) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
Solution:'तुलसीदास' सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' द्वारा रचित काव्य ग्रन्थ है। महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला द्वारा रचित काव्य कृतियाँ निम्नलिखित हैं- (i) अनामिका, (ii) परिमल, (iii) गीतिका, (iv) सान्ध्य काकली, (v) कुकुरमुत्ता, (vi) अणिमा, (vii) बेला, (viii) नये पत्ते, (ix) अर्चना, (x) आराधना, (xi) गीत गुंज, (xii) तुलसीदास ।

10. 'रेहन पर रग्धू' किस लेखक का उपन्यास है? [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) काशीनाथ सिंह
Solution:'रेहन पर रग्धू' नामक उपन्यास के लेखक काशीनाथ सिंह हैं। इस उपन्यास के लिए इन्हें वर्ष 2011 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। इनके द्वारा लिखित अन्य प्रमुख उपन्यास हैं- अपना मोर्चा, काशी का अस्सी, महुआ चरित तथा उपसंहार।