रचनाएँ

Total Questions: 49

11. लाल कवि की प्रसिद्ध रचना छत्रप्रकाश किस भाषा में है? [MPSI (SI) Exam, 06 Sep 2016 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) बुन्देली
Solution:लाल कवि (1649-1731 ई.) पन्ना नरेश छत्रपाल के दरबारी कवि थे। लाल कवि का पूरा नाम गोरेलाल था। लाल कवि द्वारा बुन्देली भाषा में रचित 'छत्रप्रकाश' में कुल 26 अध्याय हैं, जिसमें पन्ना नरेश छत्रपाल के चरित्र का प्रामाणिक वर्णन प्राप्त होता है।

12. मैथिलीशरण गुप्त की 'यशोधरा' है। [MPSI (SI) Exam, 31 Oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (b) चम्पू काव्य
Solution:चम्पू श्रव्य काव्य का एक भेद है। इसमें गद्य तथा पद्य का मिश्रण होता है। हिन्दी में मैथिलीशरण गुप्त की रचना 'यशोधरा' को चम्पू काव्य माना जाता है।

13. 'गोदान'_______द्वारा लिखा गया है। [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल प्रा. परीक्षा, 2013, उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल प्रा. परीक्षा, 18 जून, 2018 (I- पाली), उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल प्रा. परीक्षा, 18 जून, 2018 (II- पाली)]

Correct Answer: (b) मुंशी प्रेमचन्द
Solution:'गोदान' मुंशी प्रेमचन्द द्वारा रचित उपन्यास है। इनके अन्य उपन्यास हैं- रंगभूमि, कर्मभूमि, निर्मला, सेवा-सदन, प्रेमाश्रम, कायाकल्प, गबन, मंगलसूत्र (अधूरा रहा, जिसे उनके पुत्र ने पूरा किया)।

14. निम्न में से कौन-सी 'दिनकर' की रचना नहीं है? [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2013]

Correct Answer: (c) मृगनयनी
Solution:मृगनयनी, वृन्दावन लाल वर्मा की कृति है, जबकि उर्वशी, कुरुक्षेत्र तथा रश्मिरथी रामधारी सिंह 'दिनकर' की रचना है। वृन्दावन लाल वर्मा की अन्य प्रमुख रचनाएँ हैं-आहत, कचनार, कीचड़ और कमल, गढ़ कुण्डार, झाँसी की रानी, नीलकण्ठ, पूर्व की ओर, फूलों की बोली, बॉस की फाँस, मंगलसूत्र, राखी की लाज, ललित विक्रम, वीर का बलिदान, सोना तथा हंस मयूर।

15. 'दिनकर' की पहली रचना कौन-सी है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) रेणुका
Solution:रामधारी सिंह 'दिनकर' की पहली रचना दिए गए विकल्पों के आधार पर 'रेणुका' है। अनेक विद्वानों के अनुसार, 'दिनकर' का प्रथम प्रकाशित कविता संग्रह 'विजय संकल्प' था, जो 1928 ई. में प्रकाशित हुआ। दिनकर को साहित्य अकादमी तथा ज्ञानपीठ दोनों पुरस्कार मिले हैं। मैला आँचल फणीश्वर नाथ 'रेणु' का चर्चित आंचलिक उपन्यास है।

16. 'अग्निरेखा' किसका कविता संग्रह है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) महादेवी वर्मा
Solution:'अग्निरेखा' महादेवी वर्मा की कविताओं का संग्रह है।

17. किस काव्य को प्रसिद्ध हिन्दी रासो काव्य कहा जाता है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) पृथ्वीराज रासो
Solution:परमाल रासो, पृथ्वीराज रासो, हम्मीर रासो तथा बीसलदेव रासो चारों रासो काव्य हैं, किन्तु इनमें से सर्वाधिक प्रसिद्ध तथा चर्चित रासो काव्य 'पृथ्वीराज रासो' है। पृथ्वीराज रासो के रचयिता चन्दबरदाई हैं।

18. प्रेमचन्द का सबसे बड़ा उपन्यास कौन-सा है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) रंगभूमि
Solution:'श्यामा स्वप्न' ठाकुर जगमोहन सिंह द्वारा रचित उपन्यास है। 'देहाती दुनिया' शिवपूजन सहाय द्वारा रचित उपन्यास है। 'भाग्यवती' श्रद्धाराम फुल्लौरी द्वारा रचित उपन्यास है। 'रंगभूमि' प्रेमचन्द द्वारा रचित उपन्यास है। अतः दिए गए विकल्पों के आधार पर 'रंगभूमि' प्रेमचन्द का सबसे बड़ा उपन्यास है।

19. 'प्रेम वाटिका' किसकी रचना है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) रसखान
Solution:'प्रेम वाटिका' भक्तिकालीन कवि रसखान की काव्य रचना है। रसखान का मूल नाम सैयद इब्राहिम था। इन्होंने गोस्वामी विठ्ठलनाथ से दीक्षा ली। 'सुजान रसखान' इनकी एक अन्य चर्चित रचना है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

नन्ददास, परमानन्ददास तथा कृष्णदास विट्ठलनाथ द्वारा स्थापित 'अष्टछाप' के कवियों में शामिल हैं।

20. महाकवि सूरदास कितने ग्रन्थ लिखे ? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) 16
Solution:महाकवि सूरदास की प्रमुख रचनाएँ सूरसागर, सूरसारावली, साहित्य-लहरी इत्यादि हैं। नागरी प्रचारिणी सभा की खोज रिपोर्ट के आधार पर सूरदास के 16 ग्रन्थ मिलते हैं, जिनमें उपर्युक्त रचनाओं के अतिरिक्त नल-दमयन्ती, नागलीला, सूरपचीसी, गोवर्धन लीला, ब्याहलो, दशमस्कन्ध टीका इत्यादि हैं।