रचनाएँ

Total Questions: 49

31. 'चिन्तामणि' किसका निबन्ध संग्रह है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (c) रामचन्द्र शुक्ल
Solution:'चिन्तामणि' आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबन्ध संग्रह है। इसके तीन भाग हैं।

32. 'झूठा सच' के लेखक कौन हैं? [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) यशपाल
Solution:'झूठा सच' नामक उपन्यास के लेखक यशपाल हैं। उनकी अन्य प्रमुख कृतियाँ हैं- दिव्या, देशद्रोही, दादा कामरेड, अमिता, मनुष्य के रूप, तेरी मेरी उसकी बात इत्यादि ।

33. 'ठीकरे की मँगनी' उपन्यास किसने लिखा है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) नासिरा शर्मा
Solution:'ठीकरे की मँगनी' उपन्यास की लेखिका नासिरा शर्मा हैं। इनके अन्य उपन्यास हैं-सात नदियाँ एक समन्दर, शाल्मली, जिन्दा मुहावरे, कुछ योजना, इत्यादि।

34. 'सेवासदन' किसकी रचना है? [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (c) प्रेमचन्द
Solution:'सेवासदन' मुंशी प्रेमचन्द का उपन्यास है।

35. 'प्रेमसागर' किसकी रचना है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (c) लल्लू लाल जी
Solution:'प्रेमसागर' लल्लू लाल जी की कृति है। इसमें ब्रजभाषा का प्रभाव तथा शैली आख्यात्मक है।

36. निम्नलिखित में से किसने प्रसिद्ध पत्रिका 'आलोचना' का सम्पादन नहीं किया? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी ने 'आलोचना' पत्रिका का सम्पादन किया।
Solution:वर्ष 1951 में राजकमल प्रकाशन के तत्कालीन निदेशक ओमप्रकाश ने 'आलोचना पत्रिका' के प्रकाशन का निर्णय लेते हुए इसके सम्पादन का दायित्व उस समय के प्रखर आलोचक डॉ. शिवदान सिंह चौहान को सौंपा। अक्टूबर, 1951 में इसका पहला अंक प्रकाशित हुआ। यह एक त्रैमासिक पत्रिका थी। शिवदान जी ने अपने कुशल सम्पादन में 'आलोचना पत्रिका' के 5 अंक निकाले। बाद में इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) के चार लेखकों डॉ. धर्मवीर भारती, रघुवंश, विजयदेव नारायण साही और ब्रजेश्वर वर्मा को इसके सम्पादन का भार सौंपा गया। इन लोगों ने अप्रैल, 1953 से अप्रैल, 1956 तक (अंक 7 से 17 तक) इसका सम्पादन किया। जुलाई, 1957 से अप्रैल, 1959 (अंक 18 से 26 तक) तक आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी इसके सम्पादक रहे। बाद के वर्षों में काफी समय तक इसके सम्पादक डॉ. नामवर सिंह रहे। अतः उपर्युक्त सभी लेखकों ने 'आलोचना' पत्रिका का सम्पादन किया।

37. 'हरी घास पर क्षण भर' किस कवि का काव्य संग्रह है? [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (a) अज्ञेय
Solution:'हरी घास पर क्षण भर, सदानीरा, चिन्ता, इत्यलम्, बावरा अहेरी, पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ, सागर मुद्रा, ऐसा कोई घर आपने देखा है, आदि सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय' का काव्य संग्रह है। इनके उपन्यास-नदी के द्वीप, शेखरः एक जीवनी (दो भागों में), कहानी संग्रह-विपथगा, शरणार्थी, परम्परा, ये तेरे प्रतिरूप हैं।

38. 'आचरण की सभ्यता' किसका निबन्ध है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (b) सरदार पूर्ण सिंह
Solution:आचरण की सभ्यता, कन्यादान, सच्ची वीरता, पवित्रता, मजदूरी और प्रेम, अमेरिका का मस्तयोगी बॉल्ट ह्निटमैन सरदार पूर्ण सिंह के 6 निबन्ध हैं।

39. 'कामायनी' महाकाव्य के रचयिता हैं- [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2015, उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 19 जून, 2018 (II- पाली), उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 18 जून, 2018 (I- पाली), उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा परीक्षा, 26 अक्टूबर, 2018 (I- पाली), UPSSSC परीक्षा, 2019 (III)]

Correct Answer: (c) जयशंकर प्रसाद
Solution:'कामायनी' जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित 15 सर्गों का महाकाव्य है। इनके अन्य काव्य-आँसू, लहर, प्रेम पथिक, झरना, कानन कुसुम, चित्राधार आदि हैं। तितली तथा कंकाल इनके उपन्यास तथा अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त, स्कन्दगुप्त, विशाख, जनमेजय का नागयज्ञ, ध्रुवस्वामिनी, कामना, एक घूँट इत्यादि इनके नाटक हैं।

40. 'गुनाहों का देवता' के रचनाकार हैं- [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2016]

Correct Answer: (d) धर्मवीर भारती
Solution:'गुनाहों का देवता' धर्मवीर भारती द्वारा लिखित उपन्यास है। इनके अन्य उपन्यास हैं सूरज का सातवाँ घोड़ा, ग्यारह सपनों का देश। इनकी अन्य रचनाएँ हैं- कविता ठण्डा लोहा, कनुप्रिया, सात गीत वर्ष आदि, कहानी संग्रह मुर्दों का गाँव, स्वर्ग और पृथ्वी, चाँद और टूटे हुए लोग आदि। धर्मवीर भारती ने अभ्युदय, संगम, धर्मयुग आदि पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।