रचना एवं रचनाकार (झारखंड)Total Questions: 81. 'गायब होता हुआ देश' उपन्यास के लेखक हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016](a) निर्मला पुतुल(b) रजत वर्मा(c) श्रवण कुमार गोस्वामी(d) रणेंद्रCorrect Answer: (d) रणेंद्रSolution:'गायब होता हुआ देश' उपन्यास के लेखक रणेंद्र हैं। इनकी यह पुस्तक इनके पहले उपन्यास 'ग्लोबल गांव के देवता' की तरह विस्थापित होते, टूटते-बिखरते और लगातार गायब होते जा रहे आदिवासी समाज की समस्याओं की कहानी कहती है।2. 'कोचे कड़वा' नाटक के रचनाकार हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016](a) सोलेमान मुर्मू(b) नारायण सोरेन(c) पंचानन मारडी(d) रघुनाथ मुर्मूCorrect Answer: (a) सोलेमान मुर्मूSolution:'कोचे कड़बा' (Koche karba) नाटक के रचनाकार सोलेमान मुर्मू हैं।3. 'खेरवाल बांशो धोरोम पुथी' के रचयिता हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016](a) फादर पीटरलाल एक्का(b) स्टेफन हिकिम मुर्मू(c) मांझी रामदास टुडु(d) डोमन हांसदाCorrect Answer: (c) मांझी रामदास टुडुSolution:'खेरवाल बांशो धोरोम पुथी' के रचयिता मांझी रामदास टुडु हैं।4. 'आदि धर्म' पुस्तक के रचनाकार हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016](a) रघुनाथ मुर्मू(b) गुरबचन सिंह(c) रामदयाल मुंडा(d) निर्मल मिंझCorrect Answer: (c) रामदयाल मुंडाSolution:'आदि धर्म' (Adi-dharam) पुस्तक के रचनाकार रामदयाल मुंडा हैं।5. खोरठा संकलनों का प्रकाशन 'मेघदूत' नाम से किस रचनाकार ने किया? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016](a) भुवनेश्वर दत्त शर्मा 'व्याकुल'(b) ए. के. झा(c) नरेश प्रसाद सिंह(d) श्रीनिवास पानुरीCorrect Answer: (d) श्रीनिवास पानुरीSolution:झारखंडी भाषाओं में खोरठा ऐसी भाषा है, जो समुद्र (फरक्का के पास) और दामोदर नदी से संबंध रखती है। साथ ही यही ऐसी अकेली झारखंडी भाषा है, जिसका भाषा क्षेत्र विदेश (बांग्लादेश) से संबद्ध है। खोरठा संकलनों का प्रकाशन' मेघदूत' नाम से श्रीनिवास पानुरी ने किया था।6. किस साहित्यकार की जन्मशती 2016 में है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016](a) वंदना टेटे(b) रामस्वार्थ सिंह(c) दिनेश्वर प्रसाद(d) राधाकृष्णCorrect Answer: (d) राधाकृष्णSolution:साहित्यकार राधाकृष्ण की जन्मशती वर्ष 2016 में थी। ये झारखंड के द्वितीय पीढ़ी के कहानीकार माने जाते हैं। इनकी पहली कहानी 'सिन्हा साहेब' वर्ष 1929 में प्रकाशित हुई थी। इनके अन्य कहानी संग्रह हैं-रामलीला, सजला, गल्पिका, गेंद और गोल आदि।7. संथाली का प्रथम छोटी कहानी का संग्रह था- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016](a) हैंडमावक अटो(b) कुकमु(c) महिला चेचेत दाई(d) समीरCorrect Answer: (b) कुकमुSolution:संथाली का प्रथम छोटी कहानी संग्रह कुकमु (Kukmu) था।8. निम्नलिखित भाषाओं में से कौन-सी भाषा झारखंड के आदिवासी समुदाय से विलुप्त हो गई है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016](a) मुंढारी(b) कुरुख(c) खड़िया(d) असुरीCorrect Answer: (d) असुरीSolution:वर्तमान समय में झारखंड की अनेक भाषाओं पर विलुप्त होने का गंभीर खतरा है। ये भाषाएं हैं- असुरी, बिरहोरी, मलतो, भूमीज, कुडख, मुंडारी, हो, खड़िया आदि।Submit Quiz