रबी की फसलें (खाद्यान्न फसलें)

Total Questions: 35

1. गेहूं की अच्छी खेती के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा परिस्थिति- समुच्चय आवश्यक है? [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) मध्यम ताप और मध्यम वर्षा
Solution:भारत में गेहूं की कृषि के लिए 10°C-25°C तापमान एवं लगभग 50- 75 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता रहती है, जिसे मध्यम ताप एवं मध्यम वर्षा कहा जा सकता है। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) में देश में गेहूं की कृषि 30.5 मि. हेक्टेयर क्षेत्र पर की गई।

2. नकदी फसल में सम्मिलित नहीं है- [39th B.P.S.C.(Pre) 1994]

Correct Answer: (d) गेहूं
Solution:नकदी फसलों (Cash Crops) के अंतर्गत गन्ना (Sugarcane), कपास (Cotton), जूट (Jute), तंबाकू (Tobacco), तिलहन (Oilseeds) आदि प्रमुख हैं। गेहूं एवं चावल की फसल नकदी फसल न होकर खाद्य फसल (Food Crop) हैं।

3. निम्नलिखित में से किस समूह की फसलें नकदी हैं? [M.P.P.C.S (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) कपास, गन्ना, केला
Solution:नकदी फसलों (Cash Crops) के अंतर्गत गन्ना (Sugarcane), कपास (Cotton), जूट (Jute), तंबाकू (Tobacco), तिलहन (Oilseeds) आदि प्रमुख हैं। गेहूं एवं चावल की फसल नकदी फसल न होकर खाद्य फसल (Food Crop) हैं।

4. देश में गेहूं का उत्पादन कम होने की आशंका से भारत ने किस देश के साथ 15 लाख टन गेहूं आयात करने के लिए अनुबंध किया है? [M.P. P.C.S (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) ऑस्ट्रेलिया
Solution:भारत सरकार ने वर्ष 1998 में ऑस्ट्रेलिया से 15 लाख टन गेहूं आयात का समझौता किया था।

5. चतुर्थ अग्रिम अनुमान के अनुसार, वर्ष 2020-21 में भारत में गेहूं का कुल उत्पादन कितना है? [B.P.S.C. Re. Exam (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) 109.5 मिलियन टन
Solution:आर्थिक समीक्षा, 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22, चतुर्थ अग्रिम अनुमान में भारत में गेहूं का कुल उत्पादन 106.8 मिलियन टन रहा।

6. निम्न में से कौन-सा क्रम तीन बड़े गेहूं उत्पादक राज्यों की दृष्टि से सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा
Solution:प्रश्नकाल के दौरान तीन बड़े गेहूं उत्पादक राज्य क्रमशः थे- उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) में सर्वाधिक गेहूं उत्पादक तीन राज्य क्रमशः हैं- 1. उत्तर प्रदेश, 2. मध्य प्रदेश एवं 3. पंजाब ।

7. गेहूं के अधिकतम उत्पादन वाला राज्य है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013 M.P.P.C.S (Pre) 1991, 2008]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:प्रश्नकाल के दौरान तीन बड़े गेहूं उत्पादक राज्य क्रमशः थे- उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) में सर्वाधिक गेहूं उत्पादक तीन राज्य क्रमशः हैं- 1. उत्तर प्रदेश, 2. मध्य प्रदेश एवं 3. पंजाब ।

8. वर्ष 2006-07 तथा 2009-10 के दौरान भारत में गेहूं का उत्पादन [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (a) बढ़ा है
Solution:वर्ष 2006-07 तथा 2009-10 के दौरान भारत में गेहूं के उत्पादन आंकड़ों में वृद्धि हुई है। गेहूं का उत्पादन वर्ष 2006-07 में 75.81 मिलियन टन, वर्ष 2007-08 में 78.57 मिलियन टन, वर्ष 2008-09 में 80.68 मिलियन टन तथा वर्ष 2009-10 में 80.80 मिलियन टन रहा। आर्थिक समीक्षा, 2021-22 एवं 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2010-11 में गेहूं का उत्पादन 86.9 मिलियन टन था और वर्ष 2011-12 एवं 2012-13 में यह 93.5 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर था। वर्ष 2013-14 में 95.8 मिलियन टन के स्तर पर पहुंच गया। वर्ष 2014-15 में गेहूं का उत्पादन घटकर 86.5 मिलियन टन हो गया है। वर्ष 2018-19 अंतिम अनुमान में गेहूं का उत्पादन पुनः बढ़कर 103.6 मिलियन टन हो गया है। वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) में गेहूं का उत्पादन 106.8 मिलियन टन हो गया।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक गेहूं की फसल का रोग है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003, 2004]

Correct Answer: (d) रस्ट
Solution:रस्ट गेहूं की फसल का रोग है यह तीन प्रकार का होता है-

1. पीला किट्ट (Yellow Rust)

2. भूरा किट्ट (Brown Rust)

3. काला किट्ट (Black Rust)

10. कल्याण सोना एक किस्म है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (c) गेहूं की
Solution:कल्याण सोना गेहूं की एक उन्नत किस्म है।