Solution:मेंडलीफ की आवर्त सारणी में हीलियम, नियॉन और आर्गन क्रिप्टन, रेडॉन तथा जेनॉन जैसी उत्कृष्ट गैसों का उल्लेख नहीं था।
• उत्कृष्ट गैसें आवर्त सारणी के समूह 18 के सदस्य हैं
• ऐसा इसलिए था क्योंकि वे उस समय ये ज्ञात नहीं थे तथा बहुत बाद में खोजे गए थे।
• चूंकि वे अक्रिय गैसें हैं, इसलिए उन्हें प्राचीन तकनीक से पहचानना मुश्किल था।
• आवर्त सारणी के तत्त्व लिथियम (Li), सोडियम (Na), पोटैशियम (K), रुबिडियम (Rb), सीज़ियम (Cs) और फ्रांसियम (Fr) के समूह को क्षार धातुएँ (Alkali metals) कहते हैं। यह समूह आवर्त सारणी के एस-ब्लॉक में स्थित है।
• क्षारीय मृदा धातुएँ तत्वों के दूसरे सबसे अधिक अभिक्रियाशील परिवार हैं। बेरिलियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, स्ट्रोंटियम, बेरियम और रेडियम सभी चमकदार और चांदी जैसे सफ़ेद होते हैं।
• हैलोजन आवर्त सारणी में समूह 17 के तत्व हैं: फ्लोरीन (F), क्लोरीन (Cl), ब्रोमीन (Br), आयोडीन (I), और एस्टैटीन (At)। फ्लोरीन और क्लोरीन गैसें हैं। ब्रोमीन द्रव है। आयोडीन और एस्टैटीन ठोस हैं।