रसायन विज्ञान (विविध-भाग-3)

Total Questions: 27

11. (NH₄)₂SO₄ के एक अणु में कितने परमाणु होते हैं? [RRB ALP Tier-1 (09/08/2018) Morning]

Correct Answer: (c) 15
Solution:15 । अमोनियम सल्फेट (NH₄)₂SO₄ में तत्वों की संख्याः हाइड्रोजन - 4× 2 = 8, नाइट्रोजन - 2, ऑक्सीजन -4 और सल्फर - 1। यह एक अकार्बनिक लवण है। विशेषताएं: गंधहीन, जल में घुलनशील। उपस्थितिः महीन श्वेत क्रिस्टलीय ठोस या हाइग्रोस्कोपिक कणिकाएं। उपयोगः उर्वरक, अभिकर्मक, कीटनाशक, खाद्य योज्य और कीटाणुनाशक के रूप में।

12. प्रारंभिक भारतीय दार्शनिक के अनुसार, प्रत्येक वस्तु________मूल तत्वों से बनी है। [RRB ALP Tier-1 (09/08/2018) Evening]

Correct Answer: (d) 5
Solution:5 | पंचतत्व वा पृथ्वी, अरि आकाश और जल। प्राचीन भारतीय दार्शनिक आचार्य कणाद (कश्यप) ने प्रस्तावित किया कि परमाणु पदार्थ का एक अविनाशी कण है। इन्होंने ब्रह्मांड को छः श्रेणियों (द्रव्य,गुण, कर्म, सामान्य, विशेष और समवाय) के साथ वर्णित किया।

13. किसी कार्बन का परमाण्विक द्रव्यमान 12 है और हीलियम का 4 है। प्रत्येक तत्व के 1 मोल (mole) के लिए निम्न में से कौन सा कथन सही है ? [RRB ALP Tier-1(10/08/2018) Moming]

Correct Answer: (b) कार्बन के 1 मोल (mole) में, हीलियम के 1 मोल (mole) में मौजूद परमाणु की संख्या समान होगी।
Solution:मोल पदार्थ की मात्रा के मापन की SI मात्रक है। 1 मोल 6.022 x 10²³ किसी कण के 1 मोल में उस कण के 6.022 x 10²³ होते हैं। उदाहरण के लिए: 1 मोल परमाणु 6.022 x 10²³ परमाणु अणु का 1 मोल 6.022 x 10²³ अणु। 6.022 x 10²³ को अवगाद्रो संख्या के रूप में जाना जाता है। मोल परमाणु संख्या पर निर्भर नहीं करता है, यह सिर्फ एक इकाई है।

14. निम्नलिखित में से कौन सा एक धनायन है? [RRB ALP Tier-1(10/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (c) अमोनियम
Solution:अमोनियम। धनायन एक आयन (आवेशित कण) है जिस पर धनात्मक आवेश होता है जबकि ऋणायन पर ऋणात्मक आवेश होता है। अमोनियम आयन (NH₄⁺) - धनायन का आवेश +1 होता है। कार्बोनेट आयन (CO₃²⁻) ऋणायन का आवेश -2 होता है। नाइट्रेट आयन (NO₃⁻)-ऋणायन का आवेश -1 होता है। हाइड्रॉक्साइड आयन (OH⁻) - ऋणायन का आवेश -1 होता है

15. निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्रयोग करने के लिए गलत होगा? [RRB ALP Tier-1 (10/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (a) एक यौगिक का एक परमाणु
Solution:यौगिक का एक परमाणु। यौगिक एक पदार्थ है जो विभिन्न तत्वों के दो या दो से अधिक परमाणुओं से रासायनिक रूप से जुड़ा हुआ (बंधित) होता है। उदाहरण कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)। परमाणु एक तत्व का हिस्सा है। उदाहरण- हाइड्रोजन (एक प्रोटॉन और एक इलेक्ट्रॉन)। किसी भी पदार्थ का एक मोल अवोगाद्रो संख्या अणुओं (6.022 x 10²³) के मान के बराबर होता है।

16. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत हैं। [RRB ALP Tier 1 (10/08/2018) Evening]

Correct Answer: (b) ठोस पदार्थों का आकार अनिश्चित होता है
Solution:ठोस कठोर संरचना अणु मजबूत अंतर-आणविक बलों द्वारा कसकर बंधे होते हैं, एक निक्षित आयतन और असंपीडय आकार होता है। ठोसों में विसरण की दर बहुत कम होती है। उदाहरण ठोस बर्फ, चीनी, चट्टान लकड़ी आदि। द्रव स्थिर आयतन लेकिन निक्षित आकार नहीं, ठोसों की तुलना में घनत्व कम होता है, अंतराण्विक आकर्षण बल ठोसों की तुलना में कमजोर होते हैं। गैसें कोई निश्चित आकार या आयतन नहीं, कमजोर बल, तीव्र प्रसार।

17. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत हैं। [RRB ALP Tier-1(13/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (a) पदार्थों के कण स्थिर अवस्था में होते हैं।
Solution:पदार्थों के कण स्थिर अवस्था में होते हैं। ठोस अवस्था में पदार्थ का निश्चित आकार और आयतन होता है। कण स्वतंत्र रूप से गति नहीं कर सकते। ठोस अवस्था में कण निरंतर गति में होते हैं। पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं। पदार्थ के कण एक दूसरे को आकर्षित करते हैं क्योंकि उनके बीच मौजूद अंतर-परमाण्विक आकर्षण बल होता है। गैसों में कणों के बीच सबसे अधिक अंतर-आणविक स्थान होता है जबकि ठोस में सबसे कम होता है।

18. कार्बन (सी-12) के एक मोल में कितने परमाणु होंगे ? [RRB ALP Tier-1 (13/08/2018) Evening]

Correct Answer: (a) 6.02 x 10²³
Solution:6.02 x 10²³ | अवोगाद्रो संख्या - किसी दिए गए पदार्थ के एक मोल में मौजूद इकाइयों की संख्या। मोल - किसी पदार्थ की मात्रा के माप की मूलभूत इकाई। परमाणुओं के लिए अवोगाद्रो के कणों की संख्या ग्राम में उनके परमाणु द्रव्यमान के बराबर होती है। अणुओं के लिए, अवोगाद्रो के कणों की संख्या ग्राम में उनके आणविक द्रव्यमान के बराबर होती है।

19. एक शुष्क सेल में ऊर्जा किस रूप में संग्रहीत रहती है? [RRB ALP Tier-1(17/08/2018) morning]

Correct Answer: (b) रसायनिक ऊर्जा
Solution:रासायनिक ऊर्जा परमाणुओं और अणुओं जैसे रासायनिक यौगिकों के बंधनों में संग्रहीत ऊर्जा। शुष्क सेल यह एक ऐसा उपकरण है जो रासायनिक अभिक्रिया से विद्युत उत्पन्न करता है। सेल इलेक्ट्रॉनों को एक छोर से दूसरे छोर तक प्रवाहित करने के लिए बाध्य करती है। इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह के कारण बंद परिपथ में धारा प्रवाहित होती है।

20. सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में विदयुत धारा प्रवाहित करने पर कौन सा उत्पाद बनता है? [RRB ALP Tier-1 (20/08/2018) Aftermoon]

Correct Answer: (a) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
Solution:(NaOH) को क्षार घोल (लाइ) या सोडा या कास्टिक सोडा के रूप में भी जाना जाता है। कमरे के तापमान पर, सोडियम हाइड्रॉक्साइड एक सफेद क्रिस्टलीय गंधहीन ठोस होता है जो हवा से नमी को अवशोषित करता है। इसका उपयोग साबुन, रेयॉन, कागज, विस्फोटक, डाईस्टफ और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्माण के लिए किया जाता है। सोडियम ऑक्साइड (Na₂O) एक क्षार धातु ऑक्साइड है। क्लोरीन (CI): परमाणु क्रमांक-17. सोडियम (Na): परमाणु क्रमांक-11 ।