संविधान संशोधन

Total Questions: 35

11. निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने अपने बच्चे को शिक्षित करना माता-पिता का मौलिक कर्तव्य बना दिया है?. [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 86वां संशोधन अधिनियम
Solution:माता-पिता या संरक्षक, 6 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु वाले अपने, यथास्थिति, बच्चे या प्रतिपाल्य के लिए शिक्षा का अवसर प्रदान करें (यह कर्तव्य 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के द्वारा जोड़ा गया)।

12. भारतीय संविधान के 100वें संशोधन को मंजूरी, निम्नलिखित में से किस भारतीय राष्ट्रपति ने दी थी? [CGL (T-I) 12 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) प्रणब मुखर्जी
Solution:100वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूरी प्रदान की थी। 100वें संविधान संशोधन के अंतर्गत भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ष 1974 का भूमि समझौता तथा इसके प्रोटोकॉल, वर्ष 2011 के अनुपालन में भारत द्वारा कुछ भू-भागों का अधिग्रहण एवं कुछ अन्य भू-भागों को बांग्लादेश को हस्तांतरण किया गया।

13. 1976 का 40वां संशोधन अधिनियम भारत के संविधान के किस अनुच्छेद पर लागू किया गया था? [CGL (T-I) 18 अप्रैल, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 297
Solution:1976 का 40वां संविधान संशोधन अधिनियम भारत के संविधान के अनुच्छेद 297 पर लागू किया गया था। नोट-अनुच्छेद 297-भारत के प्रादेशिक जल क्षेत्र या महाद्वीपीय मग्न तट के भीतर स्थित मूल्यवान चीजों और अनन्य आर्थिक क्षेत्र के संपत्ति स्रोतों का संघ में निहित होना व्याख्यायित करता है।

14. भारत के संविधान में किस संशोधन ने 'टैक्सेस ऑन सर्विसेज' नामक संघ सूची में एक नया विषय जोड़ा ? [CGL (T-I) 20 अप्रैल, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) 88वें
Solution:88वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा संविधान में एक नया अनुच्छेद 268-क जोड़ा गया, जो सेवा कर से संबंधित था। इसने संघ सूची में भी एक नया विषय-प्रविष्टि 92- ग जोड़ा (सेवाओं पर कर)। सेवाओं पर कर केंद्र द्वारा लगाया जाता है, लेकिन केंद्र व राज्य द्वारा संगृहीत एवं विनियोजित किया जाता है।

15. भारतीय संविधान में कौन-सा संशोधन उच्च न्यायालयों की अधिकारिता का केंद्रशासित प्रदेशों पर विस्तार से संबंधित है? [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सातवें संशोधन
Solution:भारतीय संविधान में 7वां संशोधन उच्च न्यायालयों की अधिकारिता का केंद्रशासित प्रदेशों पर विस्तार से संबंधित है। इसके अंतर्गत दो या अधिक राज्यों हेतु एक उच्च न्यायालय की स्थापना करना था।

16. भारतीय संविधान का 42वां संशोधन अधिनियम, 1976 ने संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से किसे शामिल किया है? [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) पंथनिरपेक्ष
Solution:42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान के बहुत सारे प्रावधानों में परिवर्तन किया गया था तथा अनेक नए प्रावधान भी जोड़े गए थे। इसलिए इसे 'लघु संविधान' की संज्ञा दी गई। इसके द्वारा प्रस्तावना में तीन नए शब्द जोड़े गए समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं अखंडता ।

17. दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 का उद्देश्य, दिल्ली के ....... नगर निगमों को एक इकाई में एकीकृत करना है, जिसमें तालमेल और रणनीतिक योजना और संसाधनों के इष्टतम उपयोग के लिए एक मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) तीन
Solution:दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 का उद्देश्य, समन्वित एवं रणनीतिक योजना तथा संसाधनों के इष्टतम उपयोग हेतु एक मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के तीन नगर निगमों को एकीकृत करना है।

18. भारतीय संविधान में "संविधान संशोधन" (Amendment of the Constitution) की अवधारणा निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से ली गई है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) दक्षिण अफ्रीका
Solution:भारतीय संविधान में संविधान संशोधन की अवधारणा व प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गई है।

19. किस संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51A (k) संविधान में सम्मिलित किया गया? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 86वां संशोधन अधिनियम
Solution:86वां संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51A(k) मूल कर्तव्य में शामिल किया गया, जिसके अंतर्गत माता-पिता अथवा संरक्षक को यह कर्तव्य अधिरोपित किया गया है कि 6 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु वाले अपने, यथास्थिति, बालक या प्रतिपाल्य के लिए शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराएं।

20. भारतीय संविधान का पहला संशोधन अधिनियम, 1951 ने निम्नलिखित में से किस अनुसूची को जोड़ा था? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) नवीं अनुसूची
Solution:भारतीय संविधान में पहला संशोधन वर्ष 1951 में किया गया था। इस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा अनुच्छेद 15, 19, 85, 87, 174, 176, 341, 342, 372, 376 में संशोधन किए गए तथा दो नए अनुच्छेद 31 (क) और 31 (ख) को जोड़ा गया और 9वीं अनुसूची को भी संविधान में जोड़ा गया।