राजनैतिक परिदृश्य (उत्तराखंड)

Total Questions: 23

1. उत्तरांचल राज्य की स्थायी राजधानी के लिए स्थान चयन हेतु, राज्य सरकार द्वारा बनाया गया आयोग है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2003]

Correct Answer: (c) दीक्षित आयोग
Solution:

उत्तराखंड (पूर्व नाम- उत्तरांचल) राज्य की स्थायी राजधानी के लिए राज्य सरकार द्वारा एक सदस्यीय 'दीक्षित आयोग' का गठन किया गया। इस राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून है, जबकि प्रस्तावित राजधानी गैरसैण (चमोली) है।

2. निम्न में से उतराखंड का वह कौन-सा मुख्यमंत्री था, जिसने विधानसभा में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) त्रिवेंद्र सिंह रावत
Solution:जून, 2020 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की विधानसभा में घोषणा की थी।

3. उत्तरांचल राज्य के सृजन के समय ग्यारहवें वित्त आयोग' ने इसे निम्नांकित राज्य का दर्जा दिया था- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (c) विशेष वर्ग का राज्य
Solution:उत्तरांचल राज्य के सृजन के समय ग्यारहवें वित्त आयोग ने इसे विशेष वर्ग के राज्य का दर्जा 1 अप्रैल, 2001 को प्रदान किया था। यह भारतीय संघ का विशेष दर्जा प्राप्त 11वां राज्य है।

4. उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2007 Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (b) नित्यानंद स्वामी
Solution:उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा के नित्यानंद स्वामी थे, जो 9 नवंबर, 2000 से 29 अक्टूबर, 2001 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं। पुष्कर सिंह धामी का यह दूसरा कार्यकाल है।

5. उत्तरांचल राज्य-निर्माण के समय केंद्र में किस राजनैतिक दल की सरकार थी? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
Solution:उत्तरांचल (वर्तमान उत्तराखंड) राज्य का गठन 9 नवंबर, 2000 को हुआ। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सत्तारूढ़ थी।

6. उत्तरांचल (वर्तमान उत्तराखंड) के प्रथम राज्यपाल कौन थे? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) श्री सुरजीत सिंह बरनाला
Solution:उत्तरांचल (वर्तमान उत्तराखंड) के प्रथम राज्यपाल श्री सुरजीत सिंह बरनाला थे। 9 नवंबर 2000-7 जनवरी 2003 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में गुरमीत सि (15 सितंबर, 2021 से) कार्यरत है।

7. निम्नलिखित में से उत्तराखंड की महिला राज्यपाल कौन थी? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) श्रीमती मारग्रेट अल्या
Solution:उत्तराखंड की प्रथम महिला राज्यपाल श्रीमती मारग्रेट अल्वा थी जिनका कार्यकाल 6 अगस्त, 2009 से 14 मई, 2012 तक था। वे उत्तराखंड की चौथी राज्यपाल थीं। बेबी रानी मौर्या (26 अगस्त, 2018 से 8 सितंबर, 2021 तक) उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। के व्यक्तिक्रम में उत्तराखंड की 7वीं राज्यपाल थीं।

8. उत्तरांचल में एक ग्राम सभा की स्थापना की जाती है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2003]

Correct Answer: (d) राज्य सरकार द्वारा
Solution:संविधान के अनुच्छेद 243 क के अनुसार, ग्राम सभा, ग्राम स्तर पर ऐसी शक्तियों का प्रयोग और ऐसे कृत्यों का पालन कर सकेगी, जो किसी राज्य के विधानमंडल द्वारा, विधि द्वारा उपबंधित किए जाए। अनुच्छेद 243 के खंड (छ) के अनुसार, 'ग्राम' से राज्यपाल द्वारा संविधान के भाग-9 के प्रयोजन के लिए, लोक अधिसूचना द्वारा, ग्राम के रूप में विनिर्दिष्ट ग्राम अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत इस प्रकार विनिर्दिष्ट ग्रामों का समूह भी है।

9. उत्तरांचल में नगरों की संख्या, जिसमें नगर निगम है. है - [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2003, 2007]

Correct Answer: (c) 3
Solution:प्रश्नकाल में तीन नगर देहरादून, हरिद्वार तथा नैनीताल ऐसे थे, जिसमें नगर निगम था। वर्ष 2013 में ऊधमसिंह नगर जिले में भी दो नगर निगम निर्मित किए गए तथा हरिद्वार में रुड़की को नगर निगम के रूप में निर्मित किया गया, जिससे उत्तराखंड में नगर निगमों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। कोटद्वार तथा ऋषिकेश नगरपालिका को उच्चीकृत करके नगर निगम का दर्जा दिया गया है। इस प्रकार उत्तराखंड में 8 नगर निगम हो गए थे। दिसंबर, 2021 में श्रीनगर नगरपालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम का दर्जा दिया गया। अतः वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 9 नगर निगम है।

10. उत्तरांचल के किसी नगर निगम का नगर प्रमुख- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (d) सभासदों द्वारा निर्वाचित किया जाता है।
Solution:उत्तराखंड में नगर निगम का नगर प्रमुख सभासदों द्वारा निर्वाचित किया जाता है।