Correct Answer: (c) मोनाल
Solution:उत्तराखंड का राज्य पक्षी 'मोनाल' है। इसका वैज्ञानिक नाम लोफोफोरस इंपीजेनस (Lophophorus Impejanus) है। हिमालय की हिमाच्छादित उत्तुंग पर्वत श्रेणियों में पाया जाने वाला रंग-बिरंगा यह पक्षी अपनी सुंदरता के कारण 'हिमालयी मयूर' तथा 'हिमालयी पक्षियों का सिरमौर भी कहा जाता है। इसका प्रिय आहार 'आलू' है।