राजस्थान : एक परिचय (राजस्थान)

ऐतिहासिक परिदृश्य |

Total Questions: 54

31. राजपूताने में किस नरेश ने सर्वप्रथम कन्या वध रोकने का प्रयास किया? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (b) सवाई जयसिंह
Solution:सवाई जयसिंह ने राजपूत समुदाय में समाज सुधार के कई कार्य किए थे, जिनमें कन्या वध, दहेज-उपहार और सती प्रथा पर रोक लगाने के प्रयास शामिल हैं। राजस्थान में 'सती प्रथा' सर्वप्रथम जयपुर में निषेध की गई। सवाई जयसिंह ने ही जयपुर नगर की स्थापना की थी।

32. राजस्थान में 'सती प्रथा' सर्वप्रथम निषेधित की गई थी- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (c) जयपुर में
Solution:लुडलो (1844-48 ई.) जयपुर राज्य में रीजेंसी कौंसिल का अध्यक्ष रहा, उसने राजगुरु पंडित सुखराम भट्ट की सहायता से जयपुर राज्य के सामंतों को सती प्रथा को बंद करने के लिए तैयार कर लिया। 26 अप्रैल, 1846 को रीजेंसी कौंसिल के माध्यम से जयपुर राज्य में सती प्रथा को अवैध घोषित कर दिया गया।

33. राजस्थान के एक राज्य का वह कौन-सा शासक था, जिसने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) महाराजा गंगा सिंह (बीकानेर)
Solution:महाराजा गंगा सिंह (बीकानेर) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संरक्षक (Patron) के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए जाने जाते हैं। इन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने वर्ष 1927 में मानद एलएलडी की उपाधि से सम्मानित किया था।

34. राजस्थान के विख्यात इतिहासकार, जो एक समाज सुधारक भी थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) हरबिलास शारदा
Solution:दीवान बहादुर हरबिलास शारदा का जन्म 3 जून, 1867 को अजमेर में हुआ था। यह राजस्थान के विख्यात इतिहासकार एवं समाज सुधारक थे। बाल विवाह निषेध अधिनियम, 1929 इन्हीं के नाम से 'शारदा अधिनियम' के रूप में प्रसिद्ध है।

35. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद सागरमल गोपा कहां के निवासी थे? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (b) जैसलमेर
Solution:जैसलमेर के ब्राह्मण परिवार में जन्मे सागरमल गोपा ने सर्वप्रथम जैसलमेर में सरकारी दमन के विरुद्ध आवाज उठाई, जो इनकी जन्म स्थली भी थी। उनका साथ नारायण दास भाटी ने दिया था।

36. नथमल जी की हवेली अवस्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) जैसलमेर
Solution:नथमल जी की हवेली राजस्थान के जैसलमेर शहर में स्थित है। इसका निर्माण 19वीं शताब्दी के अंत में नथमल और हाथी सिंह नामक दो भाइयों ने किया था। हवेली का निर्माण जैसलमेर के तत्कालीन महारावल ने करवाया था, जो भाइयों की शिल्प कौशल से प्रभावित थे। हवेली पारंपरिक राजस्थानी शैली में बनाई गई थी और इसे पूरा होने में लगभग 22 वर्ष लगे।

37. 1930 के दशक में भरतपुर में राजनैतिक जागृति का श्रेय किसको जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) युगल किशोर चतुर्वेदी
Solution:राजस्थान के भरतपुर में 1930 के दशक में युगल किशोर चतुर्वेदी ने राजनैतिक जागृति फैलाने में महत्त्वपूर्ण कार्य किया। यह भरतपुर में प्रजामंडल की स्थापना से भी जुड़े थे।

38. राजस्थान में राजनीतिक चेतना को सर्वप्रथम जन्म देने वाले थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (d) सहसमल बोहरा
Solution:राजस्थान में राजनीतिक चेतना को सर्वप्रथम जन्म देने वाले सहसमल बोहरा थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना से भी जुड़े रहे थे।

39. राजपूताना-मध्य भारत सभा का प्रथम अधिवेशन वर्ष 1918 में कहां हुआ था? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (a) दिल्ली
Solution:राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रथम अधिवेशन चांदनी चौक, दिल्ली में वर्ष 1918 में आयोजित हुआ था। इसका दूसरा अधिवेशन अमृतसर में वर्ष 1919 में आयोजित हुआ था।

40. सुमेलित कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2016]

संस्था (Institution)स्थापना वर्ष (Establishment Year)
A. राजस्थान सेवा संघ1. 1921
B. देश हितैषी सभा2. 1927
C. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद3. 1877
D. चैबर ऑफ प्रिंसेज4. 1919
ABCD
(a)2413
(b)4231
(c)4321
(d)1243

 

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
संस्था (Institution)स्थापना वर्ष (Establishment Year)
राजस्थान सेवा संघ (Rajasthan Seva Sangh)1919
देश हितैषी सभा (Desh Hitaishi Sabha)1877
अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद (Akhil Bhartiya Desi Rajya Lok Parishad)1927
चैंबर ऑफ प्रिंसेज (Chamber of Princes)1921