राज्य (भारत के राज्य केंद्रशासित प्रदेश)

Total Questions: 51

1. निम्न वाक्यों में कौन-सा सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) मध्य प्रदेश की सीमा सात राज्यों से लगी है।
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था। वर्तमान संदर्भ में मध्य प्रदेश की सीमा पांच राज्यों गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, और महाराष्ट्र से लगी हुई है। अतः कथन (a) गलत है।
भोपाल जिला का विस्तार 23°4' उत्तरी अक्षांश से 23°53' उत्तरी अक्षांश तक है जबकि भोपाल नगर 23°25' उत्तरी अक्षांश पर है अर्थात कर्क रेखा (23°30') के दक्षिण में स्थित है न कि उत्तर में। अतः कथन (b) गलत है।

पंजाब राज्य की सीमाएं राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर से लगी हुई हैं। अतः कथन (c) भी गलत है।
अरुणाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय पार्क हैं: (i) नामदफा और (ii) मौलिंगा। अतः यह कहना कि अरुणाचल प्रदेश में कोई राष्ट्रीय पार्क नहीं है, गलत है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1993 में जब यह प्रश्न पूछा गया था, उस समय मध्य प्रदेश राज्य की सीमा 7 राज्यों से लगती थी। इसलिए तत्कालीन संदर्भ में विकल्प (a) सही था। वर्तमान संदर्भ में चारों विकल्प गलत हैं।

2. क्षेत्रफल के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों का सही अवरोही क्रम क्या है? [40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

  1. आंध्र प्रदेश
  2. बिहार
  3. मध्य प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश
    अपने उत्तर का चयन निम्नांकित कूटों से करें-
Correct Answer: (d) 3, 4, 1, 2
Solution:भारत सरकार के गृह मंत्रालय के महापंजीयक कार्यालय के अनुसार राज्यों का क्षेत्रफल (अवरोही क्रम में):
राज्यक्षेत्रफल (वर्ग किमी.)
मध्य प्रदेश308,252
उत्तर प्रदेश240,928
आंध्र प्रदेश160,205
बिहार 94,163

नोट- आंध्र प्रदेश का क्षेत्रफल राज्य सरकार की वेबसाइट से लिया गया है।

3. निम्न राज्यों में से किसका क्षेत्रफल सबसे कम है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) तमिलनाडु
Solution:भारत सरकार के गृह मंत्रालय के महापंजीयक कार्यालय के अनुसार राज्यों का क्षेत्रफल (अवरोही क्रम में):
राज्यक्षेत्रफल (वर्ग किमी.)
गुजरात196,244
कर्नाटक191,791
आंध्र प्रदेश160,205
तमिलनाडु130,060

नोट- आंध्र प्रदेश का क्षेत्रफल राज्य सरकार की वेबसाइट से लिया गया है।

4. लातूर किस प्रांत में है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) महाराष्ट्र
Solution:लातूर (Latur) महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है।

5. 'विदर्भ' एक प्रादेशिक नाम है भारत में, और यह- [41st B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) महाराष्ट्र का अंग है
Solution:विदर्भ (Vidarbha) महाराष्ट्र राज्य का उत्तर-पूर्वी प्रादेशिक क्षेत्र है।

6. 'पाट' अंचल (Pat Region) अवस्थित है- [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) झारखंड में
Solution:पाट अंचल (Pat Region) छोटानागपुर क्षेत्र में अवस्थित है। इस क्षेत्र में पहाड़ी भी प्राप्त शिखर होते हैं। छोटानागपुर पठार का अधिकांश भाग झारखंड राज्य के अंतर्गत आता है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

7. झुमरी तलैया (रेडियो पर गीतों की फरमाइश के लिए प्रसिद्ध) किस राज्य में स्थित है? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) झारखंड
Solution:झुमरी तलैया झारखंड राज्य के कोडरमा जिले में स्थित है।

8. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसे 'भारत का कोहिनूर' कहा जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) आंध्र प्रदेश
Solution:आंध्र प्रदेश के कोल्लूर की खान से ही विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया गया था। इसी कारण इस राज्य को 'भारत का कोहिनूर' कहा जाता था।

9. मणिपुर का अधिकांश धरातल है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) पर्वतीय
Solution:मणिपुर के पहाड़ी जिले राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 90% (20089 वर्ग किमी.) है, जबकि घाटी राज्य के कुल क्षेत्रफल का केवल दसवां हिस्सा (2238 वर्ग किमी.) है।

10. मणिपुर में कुछ लोग लटकी हुई गाद (Silt) से बंधे अपतृण (Weeds) और सड़ती वनस्पति के तैरते हुए द्वीपों (Floating Island) पर बने हुए मकानों में रहते हैं, इन द्वीपों को कहते हैं- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) फूमडि
Solution:फूमडि (Phumdi) मणिपुर की लोकटक झील में तैरने वाले द्वीप हैं।