राष्ट्रपति (भाग) – 3 (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 24

11. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा निम्न कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

सूची-I (राष्ट्रपति)सूची-II (अवधि)
A. फखरुद्दीन अली अहमद1. 1969-1974
B. एन. संजीव रेड्डी2. 1974-1977
C. डॉ. ज़ाकिर हुसैन3. 1977-1982
D. वी.वी. गिरि4. 1967-1969
ABCD
(a)3214
(b)2314
(c)2341
(d)4321
Correct Answer: (c)
Solution:सूची-I का सूची-II से सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I (राष्ट्रपति)सूची-II (अवधि)
फखरुद्दीन अली अहमद1974-1977
एन. संजीव रेड्डी1977-1982
डॉ. ज़ाकिर हुसैन1967-1969
वी.वी. गिरि1969-1974

12. निम्न में से कौन राष्ट्रपति होने से पूर्व भारत के उपराष्ट्रपति पद पर आसीन नहीं रहा? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) नीलम संजीव रेड्डी
Solution:दिए गए विकल्पों में से नीलम संजीव रेड्डी ही ऐसे राष्ट्रपति हैं, जो राष्ट्रपति होने से पूर्व उपराष्ट्रपति पद पर आसीन नहीं रहे।

13. निम्नलिखित में से किसने भारत के राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के पूर्व उप-राष्ट्रपति के पद पर कार्य नहीं किया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) नीलम संजीव रेड्डी
Solution:दिए गए विकल्पों में से नीलम संजीव रेड्डी ही ऐसे राष्ट्रपति हैं, जो राष्ट्रपति होने से पूर्व उपराष्ट्रपति पद पर आसीन नहीं रहे।

14. निम्नलिखित में से कौन-से भारतीय राष्ट्रपति लोक सभा अध्यक्ष भी रहे हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) नीलम संजीव रेड्डी
Solution:दिए गए भारतीय राष्ट्रपतियों में से नीलम संजीव रेड्डी दो अवधियों (17.03.1967 से 19.07.1969 एवं 26.03.1977 से 13.07.1977) के दौरान लोक सभा अध्यक्ष रहे थे। वे वर्ष 1977 से 1982 के मध्य भारत के राष्ट्रपति रहे।

15. निम्नलिखित भारत के राष्ट्रपतियों में कौन 'दार्शनिक-राजा' अथवा 'दार्शनिक-शासक' के रूप में जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) डॉ. राधाकृष्णन
Solution:भारत के दूसरे राष्ट्रपति (13 मई, 1962 से 13 मई, 1967) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 'दार्शनिक राजा' अथवा 'दार्शनिक-शासक' के रूप में जाना जाता है। वे एक प्रख्यात दार्शनिक एवं शिक्षाविद् थे।

16. भारत के निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में से कौन ट्रेड यूनियन आंदोलन से संबद्ध रहा है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) वी.वी. गिरि
Solution:भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरि (1969-1974 ई.) ट्रेड यूनियन आंदोलन से संबद्ध रहे थे। वे दो बार अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के भी अध्यक्ष रहे थे।

17. भारत के किस राष्ट्रपति को 'मिसाइल मैन' की संज्ञा दी जाती है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:भारत के व्यक्ति अनुसार 11वें राष्ट्रपति (2002-2007) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को 'मिसाइल मैन' की संज्ञा दी जाती है, क्योंकि उन्हीं के निर्देशन में प्रारंभ 'एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम' (IGMDP) के फलस्वरूप भारत पृथ्वी, अग्नि जैसी मिसाइलों के विकास के द्वारा इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सका है।

18. भारत के निम्न मुख्य न्यायाधीशों में से किस एक ने राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2003, 2004]

Correct Answer: (b) जस्टिस एम. हिदायतुल्ला
Solution:जस्टिस एम. हिदायतुल्ला ने 20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969 के दौरान कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।

19. निम्न में से कौन असंगत हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) जवाहरलाल नेहरू
Solution:दिए गए विकल्पों में जवाहरलाल नेहरू असंगत हैं क्योंकि वे भारत के प्रधानमंत्री थे, जबकि प्रश्नगत अन्य व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति रहे थे।

20. श्रीमती प्रतिभा पाटिल का भारतीय गणतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में क्रम क्या है? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008 U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) 12वां
Solution:19 जुलाई, 2007 को भारतीय गणतंत्र के 13वें राष्ट्रपतीय चुनाव संपन्न हुए थे। 25 जुलाई, 2007 को श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने व्यक्ति अनुसार, देश के 12वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की तथापि कार्यकाल अनुसार उनका क्रम 14वां था। प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी भैरो सिंह शेखावत को पराजित किया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति थीं।