राष्ट्रपति

Total Questions: 21

1. भारत के केंद्रशासित प्रदेशों का प्रशासन कौन चलाता है? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) राष्ट्रपति
Solution:संविधान के भाग 8 के तहत संघ राज्य क्षेत्र (संघ शासित/केंद्रशासित राज्यों) के संबंध में प्रावधान है। इसमें अनुच्छेद 239(1) संघ राज्यक्षेत्रों के प्रशासन के बारे में है। इस अनुच्छेद के अनुसार, संसद द्वारा बनाई गई विधि के अधीन प्रत्येक संघ राज्य क्षेत्र का प्रशासन राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रपति संघ राज्यक्षेत्रों का प्रशासन चलाने के लिए प्रशासक या उप-राज्यपाल नियुक्त करता है और उनके माध्यम से इनका प्रशासन चलाता है।

2. भारत का नाममात्र कार्यकारी प्राधिकारी (nominal executive authority) कौन है? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) राष्ट्रपति
Solution:भारत का नाममात्र का कार्यकारी प्राधिकारी (Nominal Executive Authority) राष्ट्रपति है। भारत में संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया गया है। संसदीय शासन प्रणाली में राष्ट्राध्यक्ष (राष्ट्रपति) नाममात्र का या सिर्फ संवैधानिक प्रमुख होता है।

3. निम्नलिखित में से कौन, भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचन मंडल का हिस्सा है, लेकिन राष्ट्रपति के महाभियोग का हिस्सा नहीं है? [C.P.O. S.I. 7 जून, 2016 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) राज्य विधानसभा
Solution:राज्य विधानसभा (विधानसभा सदस्य) राष्ट्रपति के महाभियोग में हिस्सा नहीं लेती है। राष्ट्रपति के महाभियोग में मात्र संसद (संसद सदस्य) हिस्सा लेती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61(1) के अनुसार, राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के दोनों सदनों में से कोई भी सदन लगाएगा। जबकि अनुच्छेद 54 (क) के तहत संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और अनुच्छेद 54 (ख) के तहत राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल में शामिल होते हैं।

4. राष्ट्रपति की परिलब्धियां तथा भत्ते और उनके कार्यालय से संबंधित अन्य व्यय भारत के/की ....... में प्रभारित किए जाते हैं। [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) संचित निधि
Solution:राष्ट्रपति की परिलब्धियां तथा भत्ते और उनके कार्यालय से संबंधित अन्य व्यय भारत की संचित निधि में प्रभारित किए जाते हैं।

5. भारत में संघ की कार्यपालिका शक्ति ....... को प्राप्त है। [Phase-XI 30 जून, 2023 (II-पाली), CGL (T-I) 9 जून, 2017 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) राष्ट्रपति
Solution:संविधान के अनुच्छेद 53 (1) के अनुसार, संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी और वह इसका प्रयोग संविधान के अनुसार, स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा करेगा। अनुच्छेद 75(1) के तहत प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।

6. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में विवाद याचिका निम्नलिखित से किसमें दायर की जा सकती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) केवल भारत का सर्वोच्च न्यायालय
Solution:भारत में राष्ट्रपति के चुनाव में विवाद याचिका केवल भारत के सर्वोच्च न्यायालय में ही दायर की जा सकती है। ध्यातव्य है। कि राष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित सभी विवाद एवं संदेहों की जांच-पड़ताल व निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 71(1) के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया जाता है और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय अंतिम होता है।

7. संविधान में भारत के राष्ट्रपति के चुनाव की विधि ....... के संविधान से ली गई थी। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) आयरलैंड
Solution:भारतीय संविधान में आयरलैंड के संविधान से राष्ट्रपति के चुनाव की विधि, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत और राज्य सभा हेतु सदस्यों का नामांकन लिया गया है।

8. भारत के राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल अनुच्छेद ....... के तहत उल्लिखित उन्मुक्तियों की सुविधा लेते हैं। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 361
Solution:भारत के राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल अनुच्छेद 361 के तहत उल्लिखित उन्मुक्तियों की सुविधा लेते हैं। ध्यातव्य है कि इस अनुच्छेद के अनुसार, राष्ट्रपति और राज्यपाल अपने कार्यालय की शक्तियों और कर्तव्यों के पालन और उसके द्वारा किए जाने वाले किसी भी कार्य के लिए किसी न्यायालय में जवाबदेह नहीं होंगे।

9. निम्नलिखित में से किसके पास किसी आकस्मिकता में किसी राज्य के राज्यपाल के कार्यों के निर्वहन के लिए उचित प्रावधान करने की शक्ति है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) राष्ट्रपति
Solution:भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष राष्ट्रपति होता है। ध्यातव्य है कि उसके पास आकस्मिकता में किसी राज्य के राज्यपाल के कार्यों के निर्वहन हेतु उचित प्रावधान करने की शक्ति है।

10. दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति ....... द्वारा की जाती है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) भारत के राष्ट्रपति
Solution:भारत के संविधान के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति, दिल्ली के उपराज्यपाल की सलाह पर करता है।