राष्ट्रीय आय (भाग-I)

Total Questions: 36

1. कीमतों के कुछ स्थिर मूल्यों पर गणना की गई जीडीपी को ....... कहा जाता है। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) वास्तविक जीडीपी
Solution:सकल घरेलू उत्पाद (GDP) मुख्यतः दो प्रकार का होता है- (1) नॉमिनल GDP, (2) वास्तविक GDP। ध्यातव्य है कि स्थिर मूल्यों पर व्यक्त सभी वस्तुओं और सेवाओं की गणना को वास्तविक GDP कहा जाता है।

2. उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के वार्षिक मूल्य की गणना करने के लिए उपयोग की जाने वाली उत्पाद विधि को ....... भी कहा जाता है। [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) मूल्यवर्धित विधि
Solution:मूल्यवर्धित विधि, उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के वार्षिक मूल्य की गणना करने हेतु उपयोग की जाने वाली उत्पाद विधि को कहा जाता है।

3. राष्ट्रीय आय के मापन की उत्पाद विधि में, हमें ....... के लिए मध्यवर्ती वस्तुओं के मूल्य को घटाना होगा। [MTS (T-I) 04 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) दुहरी गणना को दूर करने
Solution:किसी भी अर्थव्यवस्था में एक वर्ष के दौरान उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य राष्ट्रीय आय कहलाता है। ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय आय के मापन की उत्पाद विधि में हमें दुहरी गणना को दूर करने के लिए मध्यवर्ती वस्तुओं के मूल्य को घटाना होता है।

4. राष्ट्रीय आय लेखांकन में अंतिम और मध्यवर्ती वस्तुओं/सेवाओं के बीच अंतर करना क्यों महत्वपूर्ण है? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) यह आर्थिक विकास और उत्पादकता की अधिक सटीक माप करने में सहायता करता है।
Solution:किसी भी अर्थव्यवस्था में एक वर्ष के दौरान उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं का कुल मूल्य राष्ट्रीय आय कहलाता है। इसके लेखांकन में अंतिम और मध्यवर्ती वस्तुओं और सेवाओं के बीच अंतर करना इसलिए महत्वपूर्ण होता है; क्योंकि यह आर्थिक विकास और उत्पादकता की अधिक सटीक माप करने में सहायता करता है।

5. निम्नलिखित में से किसे 'कागजी कर' कहा जाता है? [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (I-पाली)]

I. धन कर

II. उपहार कर

Correct Answer: (c) I और II दोनों
Solution:ऐसे कर जिनसे राजस्व के संग्रह नहीं होते कागजी कर कहे जाते हैं जैसे-धन कर, संपत्ति कर और उपहार कर आदि।

6. वैयक्तिक आय (personal income) के संबंध में प्रयोज्य आय (disposable income) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है? [MTS (T-I) 14 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) प्रयोज्य आय हमेशा वैयक्तिक आय से कम होती है।
Solution:किसी व्यक्ति की मजदूरी, निवेश उद्यमों और अन्य उपक्रमों से प्राप्त आय को वैयक्तिक आय कहा जाता है। ध्यातव्य है कि व्यक्तिगत करों के भुगतान के पश्चात लोगों के पास बची आय को प्रयोज्य आय कहा जाता है। प्रयोज्य आय हमेशा वैयक्तिक आय से कम होती है।

7. जब किसी अर्थव्यवस्था की 'सीमा पार आर्थिक गतिविधियों (trans-boundary economic activities)' और मूल्यह्रास पर विचार किया जाता है, तो समग्र आकलन (aggregate measure) को ....... के रूप में जाना जाता है। [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) GNP
Solution:उपर्युक्त प्रश्न के समग्र आकलन को GNP के रूप में जाना जाता है। सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) किसी देश की अर्थव्यवस्था में एक वित्तीय वर्ष के दौरान उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के योग को कहा जाता है।

8. वैयक्तिक आय के संबंध में अंतरण भुगतान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) अंतरण भुगतान वैयक्तिक आय में शामिल है।
Solution:वैयक्तिक आय = राष्ट्रीय आय - अवितरित लाभ - परिवारों द्वारा की गई निवल ब्याज अदायगी निगम कर + सरकार और फर्मों से परिवारों को की गई अंतरण भुगतान । अतः अंतरण भुगतान वैयक्तिक आय में शामिल है।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में एक डाक व्यवहार का मार्ग (Communication Mail Channel) है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) ग्रीन चैनल
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में ग्रीन चैनल भारत में एक डाक व्यवहार का मार्ग है। इसके अतिरिक्त इसमें राजधानी चैनल, मेट्रो चैनल, बिजनेस चैनल, बल्क मेल चैनल तथा पीरिओडिकल (Periodical) चैनल भी शामिल किए जाते हैं।

10. संतुलित बजट से आप क्या समझते हैं? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) व्यय राजस्व के बराबर
Solution:जब सरकार जमा आय के बराबर राशि खर्च कर सकती है, तो इसे संतुलित बजट के रूप में जाना जाता है और जब व्यय राजस्व से अधिक होता है, तो उसे घाटा वाला बजट के रूप में जाना जाता है।