राष्ट्रीय आय (भाग-I)

Total Questions: 36

11. बजट घाटा क्या है? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) राजस्व पर सरकारी व्यय की अधिकता
Solution:जब सरकार राजस्व प्राप्ति से अधिक व्यय करती है, तो इस स्थिति को बजट घाटा कहते हैं। इस घाटे की पूर्ति के लिए कई उपाय किए जाते हैं, जिनका किसी अर्थव्यवस्था पर अलग- अलग प्रभाव पड़ता है।

12. निम्नलिखित में से कौन-सा सरकारी बजट में पूंजीगत प्राप्ति (capital receipt) का एक उदाहरण है? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) सरकारी बंधपत्र की डिक्री
Solution:प्रश्नगतं विकल्पों में 'सरकारी बंध पत्र की डिक्री' सरकारी बजट में पूंजीगत प्राप्ति का एक उदाहरण है। सरकार की ऐसी सभी प्राप्तियां जिनसे देयता पैदा हो या वित्तीय संपत्तियां कम हो, पूंजीगत प्राप्ति कहलाती हैं। ये प्राप्तियां ऋण उत्पादक या गैर-ऋण उत्पादक हो सकती हैं।

13. उच्च आय वर्ग के लोगों पर कर की दरों में वृद्धि की गई है, जिसके परिणामस्वरूप ....... I [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) आय और धन की असमानताएं कम हुई हैं
Solution:उच्च आय वर्ग के लोगों पर कर की दरों में वृद्धि की गई है, जिसके परिणामस्वरूप आय और धन की असमानताएं कम हुई हैं। करों के माध्यम से धन का पुनर्वितरण, व्यापक स्वामित्व को बढ़ावा देना और सभी नागरिकों के लिए समान रूप से पूंजी और भूमि का समाजीकरण सभव होगा।

14. राष्ट्रीय आय की गणना करते समय, निवासियों द्वारा उनके विदेश दौरों के दौरान किए गए व्यय को किस घटक में जोड़ा जाएगा? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) निजी अंतिम उपभोग व्यय
Solution:राष्ट्रीय आय की गणना करते समय, निवासियों द्वारा उनके विदेश दौरों के दौरान किए गए व्यय को निजी अंतिम उपभोग व्यय में जोड़ा जाएगा।

15. दोहरी गणना के परिणामस्वरूप, राष्ट्रीय आय ....... होती है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) अति-प्राक्कलित
Solution:दोहरी गणना एक त्रुटि है, जो अतार्किक गणना के परिणामस्वरूप हुई है। इस शब्द का उपयोग अर्थशास्त्र में किसी देश के सामान के मूल्य को एक से अधिक बार गिनने की दोषपूर्ण प्रथा का उल्लेख करने के लिए किया जाता है। अर्थात इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय आय अति-प्राक्कलित होती है।

16. तेंदुलकर विशेषज्ञ समूह (2009) के अनुसार, वर्ष 2011- 2012 के लिए, भारत में शहरी क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय गरीबी रेखा प्रति व्यक्ति प्रति माह ....... तय की गई थी। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 1,000 रु.
Solution:तेंदुलकर समिति द्वारा वर्ष 2009 में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। योजना आयोग ने गरीबी माप पद्धति का मूल्यांकन करने के लिए सुरेश तेंदुलकर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था, जिसने अपनी रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र में रह रहे परिवारों के संदर्भ में गरीबी रेखा का निर्धारण 1000 रु. प्रति व्यक्ति प्रतिमाह और ग्रामीण परिवारों के लिए 816 रु. प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निर्धारित किया।

17. ....... को किसी देश में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य के रूप में जाना जाता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) राष्ट्रीय आय
Solution:राष्ट्रीय आय किसी अर्थव्यवस्था द्वारा उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को दर्शाती है।

18. राष्ट्रीय आय को मापने में बाजार मूल्य और कारक लागत के बीच का अंतर किसके चलते होता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) निवल अप्रत्यक्ष कर
Solution:कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद को राष्ट्रीय आय कहा जाता है। अतः कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NN{PC}) = बाजार कीमत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP{MP}) - (अप्रत्यक्ष कर उपदान) बाजार कीमत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP{FC}) - निवल अप्रत्यक्ष कर (निवल अप्रत्यक्ष कर - अप्रत्यक्ष कर उपदान)।

19. राष्ट्रीय आय की गणना करते समय अप्रत्याशित अभिलाभ को गणना में शामिल नहीं किया जाता है, क्योंकि ....... I [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) उनसे जुड़ी कोई उत्पादक गतिविधि नहीं होती है
Solution:राष्ट्रीय आय की गणना तीन अलग-अलग तकनीकों, उत्पाद विधि, आय विधि और व्यय विधि का उपयोग करके की जाती है। राष्ट्रीय आय की गणना करते समय अप्रत्याशित अभिलाभ को गणना में शामिल नहीं किया जाता है, क्योंकि उनसे जुड़ी कोई उत्पादक गतिविधि नहीं होती है। अप्रत्यशित लाभ का उदाहरण लॉटरी आदि से संबंधित आय है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा किसी देश के घरेलू क्षेत्र के भीतर मजदूरी, लाभ, किराया, व्याज आदि के रूप में कारक लागत पर उत्पादन के कारकों द्वारा अर्जित आय को संदर्भित करती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) कारक लागत पर निवल घरेलू उत्पाद
Solution:कारक लागत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद किसी देश के घरेलू क्षेत्र के भीतर मजदूरी लाभ, किराया, ब्याज आदि के रूप में कारकों द्वारा अर्जित आय है। इसकी गणना राष्ट्र की पूंजीगत संपत्तियों जैसे मशीनरी, आवास और वाहनों के मूल्यह्रास के मूल्य को जीडीपी से घटाकर की जाती है।