राष्ट्रीय घटनाएँ (रेलवे) भाग-I

Total Questions: 50

1. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ______ होते है। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 तृतीय पाली]

Correct Answer: (2) उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
Solution:

राज्य मानवाधिकार आयोग मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत स्थापित एक सांविधिक (वैधानिक) निकाय है, जो राज्य स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन के लिए कार्य करता है।
• इसकी स्थापना 1993 के अधिनियम के तहत हुई और 1995 से राज्यों में इनकी स्थापना शुरू हुई
• राज्य मानवाधिकार आयोग एक बहु-सदस्यीय निकाय है जिसमें एक अध्यक्ष और दो सदस्य होते हैं।
• अध्यक्ष एक सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या उच्च न्यायालय का न्यायाधीश होना चाहिए और सदस्यों को उच्च न्यायालय के सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश या जिला न्यायाधीश के रूप में न्यूनतम सात वर्ष के अनुभव के साथ एक जिला न्यायाधीश होना चाहिए और मानवाधिकारों के संबंध में ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाला व्यक्ति होना चाहिए।

2. निम्नलिखित में से किसे दिसंबर 2018 में RBI के 25वें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) शक्तिकांत दास
Solution:

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत हुई थी।
• "सर ओसबोर्न स्मिथ" भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर थे।
• शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर थे।
• RBI के पहले भारतीय गवर्नर सी. डी. देशमुख थे।
• RBI का मुख्यालय प्रारंभ में कोलकाता में था, लेकिन 1937 में इसे मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया और यह RBI का स्थायी मुख्यालय बन गया।

3. 2018 के अनुसार भारत की आबादी दुनिया की आबादी का लगभग कितना प्रतिशत है? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) 18%
Solution:

भारत की जनसंख्या से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य (2011 जनगणना के आधार पर):
• जनसंख्या वृद्धि दर (2001-2011): इस दशक में भारत की जनसंख्या में लगभग 181 मिलियन (18.1 करोड़) की वृद्धि हुई थी।
• जनसंख्या के अनुसार भारत का स्थान: विश्व में दूसरा (चीन के बाद)।
• सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य: उत्तर प्रदेश (UP)।
• न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य: सिक्किम।
• जनसंख्या घनत्व: बिहार में सर्वाधिक (1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)।
• लिंगानुपात (2011): प्रति 1000 पुरुषों पर 940 महिलाएँ (सुधरकर)।
• साक्षरता दर (2011): 74.04% (महिला साक्षरता में सुधार)।
• जनगणना का वर्ष: पहली नियमित जनगणना 1881 में हुई, और 2011 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद की 7वीं जनगणना थी।

4. निम्नलिखित में से कौन-सी कल्याणकारी योजना की उपलब्धियों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्रदान की गई हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) प्रधानमंत्री जन धन योजना
Solution:

28 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरूआत गई है।
• यह एक वित्तीय समावेशन अभियान है, जो बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करता है।
• इसने एक सप्ताह में सबसे अधिक बैंक खाते खोलने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

5. 'साथ-ई (SATH-E)' परियोजना निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) शिक्षा
Solution:

नीति आयोग द्वारा मानव पूंजी परिवर्तन के लिए संधारणीय कार्रवाई हेतु 'साथ'-ई कार्यक्रम (SATH-E) दो मुख्य क्षेत्रों शिक्षा और स्वास्थ्य एवं तीन 'रोल मॉडल' राज्य (Three Role Model Stages) बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
• 'साथ'-ई कार्यक्रम छात्र और शिक्षक के केंद्र में शिक्षा प्रणाली के लिए एक साथी बनाने पर केन्द्रित है।

6. वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index) 2020 में, भारत की रैंकिंग कितनी थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) 48
Solution:

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स प्रत्येक वर्ष कॉर्नेल यूनिवर्सिटी एवं वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन (WIPO) द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
• ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2020 में शीर्ष 50 प्रगतिशील देशों की सूची में भारत 48वें स्थान पर है।

7. सेतु भारतम कार्यक्रम किस वर्ष में शुरू किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) 2016
Solution:

सेतुभारतम परियोजना 4 मार्च 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई है।
• यह परियोजना वर्ष 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त करने की पहल के रूप में शुरू की गई थी।
• यह पुराने पुलों के नवीनीकरण के साथ-साथ नए पुलों के निर्माण पर केंद्रित है।

8. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन किस वर्ष में शुरू किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) 2005
Solution:

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) की शुरुआत 12 अप्रैल 2005 को प्रधानमंत्री द्वारा ग्रामीण आबादी, विशेष रूप से कमजोर समूहों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल (Quality Health care) प्रदान करने के लिए की गई थी।
• इसका (NRHM) उद्देश्य रिप्रोडक्टिव; (प्रजनन) मैटर्नल (माता) नवजात शिशुओं (New Born Child) एवं किशोरों (Adolescent) (RMNCHTA) के स्वास्थ्य की समूचित देखभाल करना है।

9. अक्टूबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत का अटॉर्नी जनरल कौन है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) के. के. वेणुगोपाल
Solution:

केंद्र सरकार ने के.के. वेणुगोपाल को 2020 में अटॉर्नी जनरल (AG) के रूप में कार्यविस्तार दिया है।
• संविधान का अनुच्छेद 76 भारत के महान्यायवादी के पद का प्रावधान करता है।
• AG की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा केन्द्र सरकार की सलाह पर की जाती है।
• अटॉर्नी जनरल भारत सरकार के सर्वोच्च विधि अधिकारी (Supreme Law Officer) होते हैं।
• वर्तमान अटॉर्नी जनरल (2025 के अनुसार) आर. वेंकटरमणी (R. Venkataramani) हैं, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2022 को पदभार संभाला था।

10. 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार, 2020 में मुख्य भूमिका (पुरुष) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) रणवीर सिंह
Solution:

65वें फिल्मफेयर अवार्ड, 2020 में रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 'गली बॉय' में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का तथा आलिया भट्ट को (महिला) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• आयुष्मान खुराना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का क्रिटिक्स अवार्ड उनकी फिल्म 'अनुच्छेद 15' के लिए दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) का क्रिटिक्स अवार्ड भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू को 'सांड की आंख' के लिए दिया गया।