Solution:मनरेगा में साल में 100 दिन के रोज़गार की गारंटी दी जाती है। 2 फरवरी, 2006 से मनरेगा योजना' को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा) के अन्तर्गत भारत के 200 चयनित पिछड़े जिलों में लागू किया गया था।
• इसे 1 अप्रैल, 2007 से 130 जिलों में भी लागू किया गया।
• 1 अप्रैल, 2008 से शेष 285 जिलों में इसे लागू किया गया।
• राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (संशोधन) अधिनियम, 2009 में नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा कर दिया गया।
• पहले मनरेगा में सालाना 100 दिनों का काम मिलता था, लेकिन अब VB-G RAM G के अंतर्गत यह बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। कार्ड तीन साल के लिए वैध रहेगा, उसके बाद रिन्यूअल जरूरी होगा। खास बात यह है कि खेती के व्यस्त मौसम में 60 दिनों तक काम रोकने का विकल्प मिलेगा, जिससे किसान परिवार अपनी फसल पर पूरा ध्यान दे सकें।