राष्ट्रीय (भाग-I)

Total Questions: 50

21. मई, 2022 में, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ....... को दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया। [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) विनय कुमार सक्सेना
Solution:मई, 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में 26 मई, 2022 को शपथ ग्रहण किया।

22. स्वर्णिम चतुर्भुज निम्नलिखित में से किन शहरों को जोड़ता है? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) दिल्ली-कोलकाता-मुंबई-चेन्नई
Solution:स्वर्णिम चतुर्भुज देश के चार शहरों दिल्ली-कोलकाता-मुंबई- चेन्नई को आपस में जोड़ता है। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है। स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग देश के लगभग 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश से होकर गुजरता है।

23. 2023 में भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने "अनुमोदन के बारे में जानकारी प्राप्त करना" नामक दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया है, जो ....... के लिए हैं। [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
Solution:जनवरी, 2023 में भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 'अनुमोदन के बारे में जानकारी प्राप्त करना' नामक दिशा-निर्देशों का एक सेट जारी किया, जो सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के लिए है। इसके तहत उन्हें किसी भी ब्रांड या उत्पाद (जिसका वे सोशल मीडिया पर प्रचार करते हैं) से प्राप्त होने वाले वित्तीय या भौतिक लाभ का खुलासा करना आवश्यक है।

24. भारत के कौन-से राज्य ने सर्वप्रथम सभी घरों की छतों पर वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण को अनिवार्य किया था? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) तमिलनाडु
Solution:तमिलनाडु भारत का पहला राज्य है जिसने सर्वप्रथम सभी घरों की छतों पर वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण को अनिवार्य कर दिया था। यह योजना वर्ष 2001 में शुरू की गई थी और तमिलनाडु के सभी घरों में लागू की गई है।

25. 2006 में, इतालवी ओडिसी नृत्यांगना इलियाना सिटारिस्टी (Ileana Citaristi) को ....... से सम्मानित किया गया था। [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) पद्मश्री
Solution:वर्ष 2006 में इतालवी ओडिसी नृत्यांगना इलियाना सिटारिस्टी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। ओडिसी में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित होने वाली वह विदेशी मूल की पहली नर्तकी हैं।

26. भारत सरकार ने जुलाई, 2021 में नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रॉफिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्युमरेसी (निपुण भारत-NIPUN Bharat) का शुभारंभ किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि देश का हर बच्चा कक्षा ....... की समाप्ति तक अनिवार्य रूप से आधारभूत साक्षरता और गणनाएं प्राप्त कर ले। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 3
Solution:5 जुलाई, 2021 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने वर्चुअल माध्यम से नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रॉफिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्युमरेसी (निपुण भारत - NIPUN Bharat) नामक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का प्रत्येक बच्चा वर्ष 2026-27 तक कक्षा 3 (ग्रेड 3) की समाप्ति तक आधारभूत साक्षरता और संख्या गणना कौशल अनिवार्य रूप से प्राप्त कर सके। निपुण भारत का उद्देश्य 3 से 9 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की सीखने की जरूरतों को पूरा करना है।

27. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के नए अध्यक्ष के रूप में चार साल की अवधि या जब तक कि उनकी आयु 70 वर्ष नहीं हो जाती, जो भी नवंबर, 2021 में पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) जस्टिस अशोक भूषण
Solution:उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अशोक भूषण ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के नए अध्यक्ष के रूप में 8 नवंबर, 2021 को पदभार ग्रहण किया। उन्हें नए अध्यक्ष के रूप में चार साल की अवधि या जब तक कि उनकी आयु 70 वर्ष नहीं हो जाती, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है।

28. 7 अक्टूबर, 2021 को भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण रेल खंडों में क्षमता की कमी की समस्या का एक बहुत प्रभावी समाधान प्रदान करने के लिए ....... नाम की दो लंबी दूरी की मालगाड़ियों का शुभारंभ और संचालन किया। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) त्रिशूल और गरुड़
Solution:7 अक्टूबर, 2021 को भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण रेल खंडों में क्षमता की कमी की समस्या का एक बहुत प्रभावी समाधान प्रदान करने के लिए त्रिशूल और गरुड़ नाम की दो लंबी दूरी की मालगाड़ियों का शुभारंभ किया। दक्षिण मध्य रेलवे के लिए पहली बार इन दोनों लंबी दूरी की मालगाड़ियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। त्रिशूल दक्षिण मध्य रेलवे की पहली और गरुड़ दूसरी लंबी दूरी की रेल है।

29. अक्टूबर, 2021 में दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया 'देश के मेंटर' कार्यक्रम कक्षा ....... तक के छात्रों के लिए है। [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) IX से XII
Solution:अक्टूबर, 2021 में दिल्ली सरकार द्वारा देश का सबसे बड़ा परामर्श कार्यक्रम 'देश के मेंटर' शुरू किया गया। यह कार्यक्रम युवा पेशेवरों को नौवीं से बारहवीं (IX से XII) कक्षा के छात्रों से जोड़ने और कॅरियर अन्वेषण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।

30. अगस्त, 2021 में निम्नलिखित में से किसने 'उभरते सितारे फंड' को प्रायोजित किया था? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) एक्जिम बैंक और सिडबी (SIDBI)
Solution:21 अगस्त, 2021 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निर्यात उन्मुख छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों के लिए 250 करोड़ रुपये के वैकल्पिक निवेश कोष 'उभरते सितारे फंड' का लखनऊ में शुभारंभ किया। यह फंड एक्जिम बैंक और सिडबी द्वारा प्रायोजित है।