राष्ट्रीय (भाग-I)

Total Questions: 50

31. ....... योजना के तहत 'डोनेट-ए-पेंशन' अभियान, श्रम मंत्रालय द्वारा 7 से 13 मार्च, 2022 तक 'आइकॉनिक वीक' समारोह में शुरू किया गया था। [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन
Solution:प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) पेंशन योजना के तहत 'डोनेट-ए-पेंशन' अभियान, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 7 से 13 मार्च, 2022 तक 'आइकॉनिक वीक' समारोह में शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत भारत के नागरिक अपने घर या प्रतिष्ठान में अपने घरेलू सहायक कर्मचारियों जैसे-घरेलू कामगारों, ड्राइवरों, हेल्परों, देखरेख करने वाले, नर्सों आदि के पेंशन फंड में प्रीमियम राशि दान करके योगदान कर सकते हैं। ताकि उन्हें पीएम-एसवाईएम पेंशन योजना के माध्यम से वृद्धावस्था सुरक्षा प्रदान की जा सके।

32. 17 से 22 जनवरी, 2023 तक ....... में द्विवार्षिक त्रि-सेवा उभयचर अभ्यास, एम्फेक्स (AMPHEX), 2023 आयोजित किया गया था। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) आंध्र प्रदेश
Solution:17 से 22 जनवरी, 2023 तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में द्विवार्षिक त्रि-सेवा उभयचर अभ्यास एम्फेक्स (AMPH EX), 2023 आयोजित किया गया। इसमें भारत की तीनों सेनाओं ने भाग लिया। पहली बार काकीनाडा में आयोजित यह अभ्यास अब तक का सबसे बड़ा समन्वित अभ्यास था।

33. बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने के उद्देश्य से, 29 जुलाई, 2021 को भारत सरकार ने ....... के विद्यार्थियों के लिए एक प्री-स्कूल तैयारी कार्यक्रम, विद्या प्रवेश का शुभारंभ किया। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) पहली कक्षा
Solution:29 जुलाई, 2021 को भारत सरकार द्वारा बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने के उद्देश्य से पहली कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक प्री-स्कूल तैयारी कार्यक्रम, विद्या प्रवेश शुरू किया गया। यह कार्यक्रम पहली कक्षा के छात्रों के लिए एक अंतरिम 3 महीने का खेल-आधारित 'स्कूल तैयारी मॉड्यूल' है, जिसमें अक्षर, ध्वनि, शब्द, रंग, आकार और संख्याओं को सीखने के आसपास गतिविधियां और कार्य पुस्तिकाएं शामिल हैं और इसमें साथियों के साथ सहयोग भी शामिल है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने विद्या प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश विकसित किया है।

34. सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू करने के लिए मार्च, 2022 में ....... सरकार द्वारा 'माना ऊरू-माना बाड़ी' (Mana Ooru Mana Badi) कार्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू किया गया था। [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) तेलंगाना
Solution:सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू करने के लिए मार्च, 2022 में तेलंगाना सरकार द्वारा 'माना ऊरू-माना बाड़ी' (Mana Ooru-Mana Badi) कार्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम को सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उन्हें वैश्विक नौकरी बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने हेतु डिजाइन किया गया है।

35. न्यायमूर्ति एन.वी. रमन्ना को अप्रैल, 2021 में भारत के ....... मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 48वें
Solution:न्यायमूर्ति एन.वी. रमन्ना को अप्रैल, 2021 में भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 8 नवंबर, 2022 से न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ कार्यरत हैं, जिनका कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 तक है।

36. 7 नवंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में श्री गुरु नानक देव जी के ....... प्रकाश पर्व के समारोह में भाग लिया और प्रार्थना की। [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) 553वें
Solution:7 नवंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में गुरु नानक देव जी के 553 वें प्रकाश पर्व के समारोह में भाग लिया और प्रार्थना की।

37. ....... फरवरी, 2022 में 100वां 'हर घर जल' जिला बन गया है। [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) चंबा
Solution:फरवरी, 2022 में हिमाचल प्रदेश का आकांक्षी जिला चंबा देश का 100वां 'हर घर जल' जिला बना था। चंबा 'हर घर जल' जिला बनने वाला 5वां आकांक्षी जिला है। अन्य चार हर घर जल आकांक्षी जिलों में भद्राद्री कोठागुडम, जयशंकर भूपलपल्ली, कोमाराम भीम आसिफाबाद (सभी तेलंगाना में) और हरियाणा का मेवात (वर्तमान नाम नूंह) शामिल हैं। अगस्त, 2022 में गोवा देश का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित राज्य तथा दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव देश का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित केंद्रशासित प्रदेश बना था।

38. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने फरवरी, 2022 में 'परय शिक्षालय' (Paray Shikshalaya) योजना शुरू की है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) पश्चिम बंगाल
Solution:फरवरी, 2022 में पश्चिम बंगाल सरकार ने ओपन-एयर क्लासरूम कार्यक्रम 'परय शिक्षालय' (पड़ोस स्कूल) योजना शुरू की। इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूल छोड़ने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 7 तक के छात्रों को खुली कक्षाओं (ओपन एयर क्लासरूम) में पढ़ाया जा रहा है।

39. जनवरी, 2022 में किस राज्य सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों (PwDs) के सशक्तीकरण के लिए अपनी एकीकृत पहल - भीम भोई मिनख्यामा समर्थ अभियान (BBSA) - को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया है? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) ओडिशा
Solution:जनवरी, 2022 में ओडिशा सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए अपनी एकीकृत पहल-भीम भोई भिनख्यामा समर्थ अभियान (BBSA) को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया।

40. IBEF 2021 के अनुसार, भारतीय औषधि उद्योग मात्रा के आधार पर दुनिया में ....... स्थान पर है। [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) तीसरे
Solution:IBEF (इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन), 2021 के अनुसार, भारतीय औषधि उद्योग मात्रा के आधार पर दुनिया में तीसरे स्थान पर था। वर्तमान में भी भारतीय औषधि उद्योग मात्रा के आधार पर दुनिया में तीसरे स्थान पर है।