राष्ट्रीय (भाग-I)

Total Questions: 50

41. मई, 2022 में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आर्मी विमानन दल में लड़ाकू वायुयान चालक के रूप में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन हैं? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) कैप्टन अभिलाषा बराक
Solution:मई, 2022 में कैप्टन अभिलाषा बराक सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आर्मी विमान दल में लड़ाकू वायु यान चालक के रूप में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। उन्होंने नासिक में कॉम्बैट आर्मी एविएशन प्रशिक्षण स्कूल में एक वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स पूरा किया था। अभिलाषा को सितंबर, 2018 में आर्मी एयर डिफेंस कॉर्म्स में कमीशन मिला था।

42. सितंबर, 2021 में शुरू की गई रेल कौशल विकास योजना के तहत भारत सरकार ने ....... वर्ष की अवधि में कुल 50,000 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है। [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) तीन
Solution:सितंबर, 2021 में शुरू की गई रेल विकास योजना के तहत भारत सरकार ने तीन वर्ष की अवधि में कुल 50,000 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव रखा था। 14 फरवरी, 2023 तक इस योजना के तहत 15,665 उम्मीदवार प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। योजना के तहत इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, फिटर इत्यादि जैसे 14 उद्योगों का प्रासंगिक तकनीकी ट्रेंडों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

43. 30 जनवरी, 2023 को भारत की अध्यक्षता में हो रही G-20 के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्यसमूह की दो दिवसीय बैठक का उ‌द्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने ....... में किया। [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) चंडीगढ़
Solution:30 जनवरी, 2023 को भारत की अध्यक्षता में हुई G-20 के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्यसमूह की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन चंडीगढ़ में तत्कालीन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और तत्कालीन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने संयुक्त रूप से किया था।

44. नवंबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने होलोंगी, ईटानगर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के नामकरण को ....... के रूप में मंजूरी दी है। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) डोनी पोलो हवाई अड्डा
Solution:2 नवंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ईटानगर के होलोंगी में स्थित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम डोनी पोलो हवाई अड्डा, ईटानगर रखने हेतु मंजूरी प्रदान की। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा यह हवाई हड्डा केंद्र सरकार और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से 646 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है।

45. भारत सरकार द्वारा लोक सभा को दिए गए एक लिखित उत्तर के अनुसार, 20 जुलाई, 2022 तक, असंगठित क्षेत्र के लगभग ....... श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 28 करोड़
Solution:भारत सरकार द्वारा लोक सभा को दिए गए एक लिखित उत्तर के अनुसार, 20 जुलाई, 2022 तक असंगठित क्षेत्र के लगभग 28 करोड़ श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत थे। 26 जुलाई, 2024 तक लगभग 29.84 करोड़ लोग असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

46. 25 जनवरी, 2023 को देश भर में ....... राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) 13वां
Solution:25 जनवरी, 2023 को देश भर में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 25 जनवरी, 2024 को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मनाया गया। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य विषय (थीम) 'वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम' था।

47. वर्ष 2021 में, संस्कृत शास्त्रों और वेदों के ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड की स्थापना की योजना बनाने के लिए कौन-सी राज्य सरकार चर्चा में थी? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) राजस्थान
Solution:वर्ष 2021 में राजस्थान सरकार संस्कृत शास्त्रों और वेदों के ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड की स्थापना की योजना बनाने के लिए चर्चा में थी।

48. भारत के पंद्रहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे ? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) एन. के. सिंह
Solution:भारत के पंद्रहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. के. सिंह थे। दिसंबर, 2023 में नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरविंद पनगढ़िया को 16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

49. इनमें से कौन-सा 2021 में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए नेशनल डिजिटल एजुकेशन आर्किटेक्चर (NDEAR) का एक परिदृश्य नहीं है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) सीखने का विकास करना
Solution:राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा वास्तुकला (नेशनल डिजिटल एजुकेशन आर्किटेक्चर - NDEAR) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई, 2021 को शिक्षा पारिस्थितिकीय तंत्र को सक्रिय और उत्प्रेरित करने के लिए एक एकीकृत राष्ट्रीय डिजिटल बुनियादी ढांचा बनाने की दृष्टि से लांच किया था। सीखने को प्रबंधित करना, सीखने में मदद करना और सीखना NDEAR के परिदृश्य में शामिल हैं, जबकि सीखने का विकास करना इसके परिदृश्य में शामिल नहीं है।

50. उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने जनवरी, 2023 में राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को ....... आरक्षण प्रदान करने वाले विधायी विधेयक को मंजूरी दी। [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 30%
Solution:10 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक, 2022 को मंजूरी प्रदान की। इस विधेयक में राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।