राष्ट्रीय (भाग-III)

Total Questions: 50

11. अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई "वन नेशन वन फर्टिलाइजर" (One Nation One Fertilizer) योजना के तहत उस ब्रांड का नाम बताइए जिसके तहत ये सभी उर्वरक बेचे जाएंगे? [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) भारत
Solution:अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई "वन नेशन वन फर्टिलाइजर" (One Nation One Fertilizer) योजना के तहत ब्रांड नेम 'भारत' (Bharat) के तहत सभी उर्वरक बेचे जा रहे हैं।

12. सैम की वार्षिक आय 9 लाख रुपये है। वित्त वर्ष 2021-22 की आयकर स्लैब दरों (Income Tax Slab Rates) की नई व्यवस्था के अनुसार उसकी आय पर भारत का कौन-सा टैक्स स्लैब (नई व्यवस्था) लागू होगा? [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 15%
Solution:वित्त वर्ष 2021-22 में नए टैक्स सिस्टम के लिए 7,50,001 से 10,00,000 रुपये तक के लिए स्लैब रेट 15 प्रतिशत था। चूंकि सैम की वार्षिक आय 9 लाख रुपये है, अतः वित्त वर्ष 2021-22 की आयकर स्लैब दरों की नई व्यवस्था के अनुसार, उसकी आय पर 15 प्रतिशत का टैक्स स्लैब (नई व्यवस्था) लागू होगा। वित्त वर्ष 2023-24 में भी नए टैक्स सिस्टम के लिए यही स्लैब रेट लागू है। वित्त वर्ष 2021-22 और 2023-24 में पुराने टैक्स सिस्टम के लिए स्लैब रेट एक समान 20 प्रतिशत है।

13. 2022 में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ....... में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC - Electronic Manufacturing Cluster) को मंजूरी दी। [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:अक्टूबर, 2022 में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महाराष्ट्र में पुणे के पास रंजनगांव चरण-III में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना को मंजूरी प्रदान किया। इसके निर्माण की परियोजना लागत 492.85 करोड़ रुपये है।

14. सितंबर, 2020 में किस विधेयक के कारण लोगों ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया? [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कृषि विधेयक
Solution:सितंबर, 2020 में कृषि विधेयक के कारण लोगों ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। 12 जनवरी, 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी और कृषि कानूनों से संबंधित किसानों की शिकायतों को देखने के लिए एक समिति की नियुक्ति की। 1 दिसंबर, 2021 को केंद्र सरकार ने, कृषि कानूनों को औपचारिक रूप से निरस्त कर दिया। निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों में कृषक (सशक्तीकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार अधिनियम, 2020, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम, 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 शामिल हैं

15. नवंबर, 2022 में भारतीय तटरक्षक के उन्नत और हल्के हेलीकॉप्टर (Indian Coast Guard Advanced Light Helicopter) Mk-III स्क्वाड्रन, 840 Sqn (CG) को ....... में नियुक्त किया गया। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) चेन्नई
Solution:30 नवंबर, 2022 को भारतीय तटरक्षक के उन्नत और हल्के हेलीकॉप्टर एमके-III (MK-III) स्क्वॉड्रन, 840 स्क्वॉड्रन (सीजी) आईसीजी एयर स्टेशन, चेन्नई में नियुक्त (कमीशन) किया गया। एएलएच एमके-III हेलीकॉप्टरों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित किया गया है।

16. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 27 जुलाई, 2022 को लोक सभा में पारित हुआ था। निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था भारत में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रमों का प्रबंधन और संचालन करती है? [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी
Solution:जुलाई, 2022 में खेल में डोपिंग रोधी गतिविधियों को विनियमित करने के लिए एक वैधानिक निकाय के रूप में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के गठन हेतु संसद द्वारा राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक पारित किया गया था। यह विधेयक लोक सभा द्वारा 27 जुलाई, 2022 को पारित किया गया। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी नामक संस्था भारत में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रमों का प्रबंधन और संचालन करती है।

17. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से ....... तक क्षय रोग को खत्म करने के लिए 'प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (Pradhan Mantri TB Mukt Bharat Abhiyan)' और निक्षय (Nikshay) 2.0 पोर्टल लांच किया है। [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 2025
Solution:9 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से वर्ष 2025 तक क्षय रोग को खत्म करने के लिए 'प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान' और निक्षय (Nikshay) 2.0 पोर्टल लांच किया। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों ने वर्ष 2030 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

18. गर्भ के चिकित्सकीय समापन संशोधन विधेयक, 2021 [The Medical Termination of Pregnancy (MTP) (Amendment Bill) 2021] द्वारा कुछ श्रेणियों की महिलाओं के लिए गर्भपात की ऊपरी सीमा को 20 सप्ताह से बढ़ाकर ....... सप्ताह कर दिया गया है। [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 24
Solution:गर्भ के चिकित्सकीय समापन संशोधन विधेयक, 2021 द्वारा कुछ श्रेणियों की महिलाओं के लिए गर्भपात की ऊपरी सीमा को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह कर दिया गया है। कुछ श्रेणी की महिलाओं में यौन उत्पीड़न या बलात्कार या कौटुंबिक व्यभिचार की शिकार, नाबालिग, ऐसी महिलाएं जिनकी वैवाहिक स्थिति गर्भावस्था के दौरान बदल गई हो (विधवा या तलाकशुदा) और दिव्यांग महिलाएं शामिल हैं।

19. फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने 'बल्क ड्रम पार्कों को बढ़ावा देने' योजना के तहत तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, गुजरात और ........ में बल्क ड्रग पार्क बढ़ाने के प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) आंध्र प्रदेश
Solution:फार्मास्यूटिकल्स विभाग (औषध विभाग) ने 'बल्क ड्रग पार्को को बढ़ावा देने' योजना के तहत तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बल्क ड्रग पार्कों के निर्माण के प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की।

20. भारत में 5G दूरसंचार तकनीक किस वर्ष शुरू की गई थी? [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) 2022
Solution:भारत में 5जी दूरसंचार तकनीक वर्ष 2022 में शुरू की गई। 1 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया था।