राष्ट्रीय (भाग-III)

Total Questions: 50

21. 'संसदीय राजभाषा समिति' की 36वीं बैठक की अध्यक्षता ....... ने की थी। [MTS (T-I) 04 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) अमित शाह
Solution:10 अगस्त, 2021 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 36वीं बैठक की अध्यक्षता की थी। 4 अगस्त, 2023 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता की। 38वीं बैठक के दौरान संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिवेदन के बारहवें खंड को भी अनुमोदित किया गया। उच्चाधिकार प्राप्त संसदीय समिति संसदीय राजभाषा समिति का गठन राजभाषा अधिनियम, 1963 के अधीन वर्ष 1976 में किया गया था।

22. बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021 महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु को बढ़ाकर ........ वर्ष करने का प्रयास करता है। [MTS (T-I) 04 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 21
Solution:बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021 में महिलाओं के विवाह की न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने का प्रावधान किया गया है।

23. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022 में यह घोषणा की है कि वह ....... प्लेटफॉर्म लांच करेंगी, जो ओरिएंटल और दक्षिण एशियाई अध्ययन (Oriental and South Asian Studies) के लिए एक ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म है। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) भारत विद्या
Solution:केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2022 में यह घोषणा की थी कि वह भारत विद्या प्लेटफॉर्म लांच करेंगी, जो ओरिएंटल और दक्षिण एशियाई अध्ययन के लिए एक ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म है। सितंबर, 2022 में निर्मला सीतारमण ने पुणे में ओरिएंटल और दक्षिण एशियाई अध्ययन के लिए ऑ नलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म 'भारत विद्या' का शुभारंभ किया। यह प्लेटफॉर्म 'भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट' (BORI) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

24. अक्टूबर, 2022 तक भारत में, ........ तक की वार्षिक आय वाले परिवार को दिया जाने वाला संपार्श्विक- मुक्त ऋण (collateral-free loan) एक सूक्ष्म वित्तीय (microfinance) ऋण कहलाता है। [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) 3 लाख रु.
Solution:अक्टूबर, 2022 तक और वर्तमान में 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार को दिया जाने वाला संपार्श्विक-मुक्त ऋण एक सूक्ष्म वित्तीय (microfinance) ऋण कहलाता है।

25. अगस्त, 2022 में, भारत के प्रधानमंत्री ने ....... में होमी भाभा कैसर अस्पताल का उद्घाटन किया। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मोहाली
Solution:अगस्त, 2022 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली, पंजाब में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उ‌द्घाटन किया। यह कैंसर अस्पताल 300 बिस्तरों की क्षमता वाला एक तृतीयक देखभाल अस्पताल है।

26. फरवरी, 2022 में भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए कौन-सा ऑपरेशन चलाया था? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) ऑपरेशन गंगा
Solution:फरवरी, 2022 में भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' चलाया था। अप्रैल, 2023 में सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' और अक्टूबर, 2023 में इस्राइल से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा 'ऑपरेशन अजय' चलाया गया था।

27. किस राज्य सरकार ने भारत का पहला हाथी मृत्यु लेखापरीक्षा ढांचा (elephant death audit framework) पेश किया है? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) तमिलनाडु
Solution:तमिलनाडु राज्य सरकार ने नवंबर, 2022 में भारत का पहला हाथी मृत्यु लेखापरीक्षा ढांचा पेश किया था। तमिलनाडु वन्यजीव बोर्ड की पहली बैठक में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने यह ढांचा लांच किया। तमिलनाडु के वन विभाग द्वारा राज्य में हाथियों की मौतों की रिकॉर्डिंग और निगरानी के लिए एक अधिक विस्तृत और पारदर्शी प्रक्रिया शुरू करने के लिए यह ढांचा पेश किया गया है।

28. जैव विविधता (संशोधन) विधेयक [Biological Diversity (Amendment Bill) 2021] भारत के ....... मंत्रालय से संबंधित है। [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
Solution:जैव विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021 भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से संबंधित है। यह विधेयक जैव विविधता अधिनियम, 2002 में संशोधन करता है।

29. 2022 में, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने 'पुधुमई पेन्न' (मॉडर्न वुमन) कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक नामांकित सभी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ....... की मासिक सहायता दी जाएगी। [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 1,000 रुपये
Solution:5 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने 'पुधुमई पेन्न' (मॉडर्न वुमन) कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक नामांकित सभी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 1000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करेगी।

30. भारत का पहला और दुनिया का दूसरा 100% मेथनॉल संचालित प्रोटोटाइप ट्रक का अनावरण ....... में किया गया था। [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बंगलुरू
Solution:मार्च, 2023 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बंगलुरू, कर्नाटक में भारत के पहले और दुनिया के दूसरे 100 प्रतिशत मेथनॉल संचालित प्रोटोटाइप ट्रक का अनावरण किया।