☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
राष्ट्रीय (भाग-IV)
📆 November 20, 2024
Total Questions: 39
1.
नवंबर, 2022 में कौन-सा राज्य मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल नीति (Mental Health and Social Care Policy) को मंजूरी देने वाला पहला उत्तर-पूर्वी राज्य बन गया?
[MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) असम
(b) त्रिपुरा
(c) मेघालय
(d) अरुणाचल प्रदेश
Correct Answer:
(c) मेघालय
Solution:
29 नवंबर, 2022 को मेघालय मंत्रिमंडल ने मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल नीति पारित की। इसके साथ ही मेघालय इस नीति को पारित करने वाला पहला उत्तर-पूर्वी राज्य और देश का तीसरा राज्य बना। इस नीति के अंतर्गत बच्चों, किशोरों और युवाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।
2.
निम्नलिखित में से किस राज्य केंद्रशासित प्रदेश ने आत्म सुरक्षा की भावना पैदा करने और गांवों के आस-पास के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रक्षा गार्ड योजना (Village Defence Guards scheme) की शुरुआत की?
[MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (III-पाली)]
(a) उत्तर प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) जम्मू और कश्मीर
(d) लद्दाख
Correct Answer:
(c) जम्मू और कश्मीर
Solution:
अगस्त, 2022 में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में आत्म सुरक्षा की भावना पैदा करने और गांवों के आस-पास के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रक्षा गार्ड योजना की शुरुआत की गई।
3.
निम्नलिखित में से किस राज्य से पहला जनजाति खेल महोत्सव आयोजित किया गया था?
[MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) आंध्र प्रदेश
(b) ओडिशा
(c) छत्तीसगढ़
(d) झारखंड
Correct Answer:
(b) ओडिशा
Solution:
9-12 जून, 2023 के मध्य ओडिशा के भुवनेश्वर में पहला जनजाति खेल महोत्सव आयोजित किया गया। इस जनजाति खेल महोत्सव में ओडिशा पुरुष और महिला दोनों वर्गों में समग्र चैंपियन रहा।
4.
निम्नलिखित में से किस राज्य ने कम-से-कम 2,00,000 नए रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से एक समर्पित सेमीकंडक्टर नीति 2022-27 पेश की है?
[MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) गुजरात
(b) आंध्र प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) केरल
Correct Answer:
(a) गुजरात
Solution:
जुलाई, 2022 में गुजरात राज्य ने एक समर्पित सेमीकंडक्टर नीति 2022-27 पेश की। इस नीति का उद्देश्य पांच वर्षों में कम-से-कम 2,00,000 नए रोजगार के अवसर पैदा करना है। गुजरात एक समर्पित सेमीकंडक्टर नीति पेश करने वाला देश का पहला राज्य है।
5.
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (2018-19) के अनुसार, भारत का कौन-सा राज्य रबर का सबसे बड़ा उत्पादक है?
[MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (III-पाली)]
(a) महाराष्ट्र
(b) उत्तर प्रदेश
(c) केरल
(d) गुजरात
Correct Answer:
(c) केरल
Solution:
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (2018-19) के अनुसार, भारत का केरल राज्य रबर का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य था। वर्तमान में भी केरल भारत का सबसे बड़ा रबर उत्पादक राज्य है।
6.
वर्ष 2004 से 2009 तक झारखंड के पूर्व राज्यपाल रहे ....... का 2022 में लखनऊ में निधन हो गया।
[MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली)]
(a) रमेश बैस
(b) सैयद अहमद
(c) कतीकाल शंकरनारायणन
(d) सैयद सिब्ते रजी
Correct Answer:
(d) सैयद सिब्ते रजी
Solution:
वर्ष 2004 से 2009 तक झारखंड के पूर्व राज्यपाल रहे सैयद सिब्ते रजी का अगस्त, 2022 में लखनऊ में निधन हुआ। वह वर्ष 2009 में कुछ महीनों की अवधि तक असम के राज्यपाल भी रहे।
7.
2023 में, स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह को निम्नलिखित में से किसके अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था?
[MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) एसोचैम (ASSOCHAM)
(b) सीआईआई (CII)
(c) नैसकॉम (NASSCOM)
(d) फिक्की (FICCI)
Correct Answer:
(a) एसोचैम (ASSOCHAM)
Solution:
वर्ष 2023 में स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह को एसोचैम (ASSOCHAM) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। अप्रैल, 2024 में संजय नायर ने वर्ष 2024-25 के लिए एसोचैम के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
8.
जून, 2021 में भारत सरकार ने FAME इंडिया स्कीम II का विस्तार किया, जिसका उद्देश्य ....... तक इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को बढ़ावा देना है।
[Phase-XI 30 जून, 2023 (III-पाली)]
(a) मार्च, 2024
(b) मार्च, 2026
(c) मार्च, 2025
(d) मार्च, 2023
Correct Answer:
(a) मार्च, 2024
Solution:
भारत सरकार ने जून, 2021 में FAME इंडिया स्कीम II का विस्तार किया है, जिसका उद्देश्य 31 मार्च, 2024 तक इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को बढ़ावा देना है।
9.
2 अक्टूबर, 2021 को किस भारतीय राज्य ने CLAP मिशन शुरू किया?
[Phase-XI 28 जून, 2023 (IV-पाली)]
(a) उत्तर प्रदेश
(b) आंध्र प्रदेश
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) अरुणाचल प्रदेश
Correct Answer:
(b) आंध्र प्रदेश
Solution:
2 अक्टूबर, 2021 को आंध्र प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को साफ करने, स्वच्छता में सुधार लाने और कचरा प्रबंधन के लिए जन भागीदारी के साथ स्वच्छ आंध्र प्रदेश (CLAP) जगन्नाथ स्वच्छ संकल्पम कार्यक्रम शुरू किया।
10.
सितंबर, 2021 में, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं के लिए ....... में 'साथ (SAATH)' पहल शुरू की गई थी।
[Phase-XI 28 जून, 2023 (I-पाली)]
(a) अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
(b) जम्मू और कश्मीर
(c) केरल
(d) तमिलनाडु
Correct Answer:
(b) जम्मू और कश्मीर
Solution:
सितंबर, 2021 में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए 'साथ' (SAATH) नामक ग्रामीण उद्यम त्वरण कार्यक्रम की शुरुआत की
Submit Quiz
1
2
3
4
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Optics part (2)
Motion Under Gravity
Computer and Information Technology-part (1)
Optics part (3)
Space Part-4
Physical Properties of Matter