रासायनिक विज्ञान (आदर्श गैस का नियम)

Total Questions: 15

1. एक मेथेन गैस अणु के दहन से क्रमश:______कार्बन डाइऑक्साइड और_____जल के अणु बनते हैं। [RRC Group D 02/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 1:2
Solution:1: 2 । मीथेन का संतुलित समीकरण - CH₄ (मीथेन) + 2O₂ (ऑक्सीजन) CO₂ (कार्बन डाइऑक्साइड) + 2H₂O (जल)। यह समीकरण यह प्रदर्शित करता है कि मीथेन गैस के एक अणु के दहन से क्रमशः कार्बन डाइऑक्साइड के 1 और पानी के 2 अणु बनते हैं।

2. केल्विन पैमाने पर जल का हिमांक कितना होता है? [RRB NTPC CBT-1 (30/12/2020) Evening]

Correct Answer: (d) 273.15 K
Solution:273.15 K (32 °F या 0 °C)। हिमांक वह ताप है जिस पर कोई तरल पदार्थ जम जाता है। जल (H₂O) एक अकार्बनिक, पारदर्शी, स्वादहीन और गंधहीन पदार्थ है। पानी का क्वथनांक 100°C होता है। इस प्रकार आवश्यक ताप रूपांतरण सूत्र K (केल्विन) = C (सेंटीग्रेड) + 273.15 और C = {F (फ़ारेनहाइट) - 32) x ⁵/₉ हैं। केल्विन स्केल का नाम विलियम थॉमसन के नाम पर रखा गया है, जिन्हें लॉर्ड केल्विन के नाम से भी जाना जाता है।

3. सोडा वाटर में कौन सी गैस पाई जाती है? [RRB NTPC CBT-1 (02/02/2021) Morning]

Correct Answer: (c) कार्बन डाइऑक्साइड
Solution:कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) | इसका उपयोग कार्बोनेशन (एक ऐसी प्रक्रिया जिसके कारण पानी चमकीला हो जाता है) द्वारा सोडा वाटर तैयार करने में किया जाता है। पानी में घुलने योग्य कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा हेनरी के नियम द्वारा वर्णित है। सभी वातित पेय जैसे पेप्सी, कोक आदि में कार्बन डाइऑक्साइड मौजूद होता है। यह एक रंगहीन एवं गंधहीन गैस है। pH स्तर 3-4 फ्री ऑन गैस का उपयोग रेफ्रिजरेट के रूप में किया जाता है। नाइट्रोजन (N) गैर धातु है और वायुमंडल का लगभग 78% हिस्सा है।

4. पानी और अघुलनशील पदार्थों के मिश्रण के भारी अघुलनशील घटकों का जमाव कहलाता है. [RRB NTPC CBT-1 (02/02/2021) Evening]

Correct Answer: (d) अवसादन
Solution:अवसादन। वाष्पीकरण पह तरत का गैसीय रूप में वाष्पीकरण का एक प्रकार है। निस्तारण यह ठोस और अन्य अमिश्रणीय तरल पदार्थों से तरल को अलग करने की प्रक्रिया है। निस्पंदन यह एक भौतिक या रासायनिक पृथक्करण प्रक्रिया है जो मिश्रण से ठोस पदार्थ और तरल पदार्थ को अलग करती है।

5. किस तापमान पर जल का घनत्व अधिकतम होता है? [RRB NTPC CBT-1 (03/03/2021) Evening]

Correct Answer: (d) 277 K
Solution:277 K. एक विशेष रूप से उल्लेखनीय अनियमित अधिकतम जल का घनत्व है, इसका घनत्व 4 डिग्री सेल्सियस (39 डिग्री फारेनहाइट, 277K) पर अधिकतम होता है क्योंकि इस तापमान पर दो विपरीत प्रभाव संतुलन में होते हैं। इस गुण का एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय प्रभाव (जल के निकाय, जैसे झीलें और तालाब, ऊपर सबसे पहले जमते है)।

6. निम्नलिखित में से कौन कमरे के तापमान पर विशिष्ट गंध वाली हरी पीली गैस है? [RRB NTPC CBT-1 (09/03/2021) Evening]

Correct Answer: (c) क्लोरीन
Solution:क्लोरीन एक विषैली, संक्षारक, हरी-पीली गैस जो आंखों और श्वसन तंत्र को हानि पहुँचाती है। यह हैलोजनों में दूसरा सबसे हल्का तत्व है। कार्बन मोनोऑक्साइड - ईंधन के अपूर्ण दहन से बनने वाली एक गंधहीन, रंगहीन गैस है। आयोडीन (स्थिर हैलोजन में सबसे भारी तत्व है) कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला एक खनिज है। हाइड्रोजन सल्फाइड (H₂S) यह एक रंगहीन चाल्कोजेन हाइड्राइड गैस है और विषैली, संक्षारक और ज्वलनशील है, जिसकी परिवेशीय वातावरण में सड़े हुए अंडों जैसी दुर्गंध आती है।

7. सभी अक्रिय गैस अणु_____होते है। [RRB JE 30/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) एकपरमाणुक
Solution:एकपरमाणुक (वे तत्व जो एकल परमाणु के रूप में मौजूद हैं)। उदाहरण - नोवल गैसः हीलियम (He), नियॉन (Ne), आर्गन (Ar), किएन (Kr), जेनॉन (Xe)। बहुपरमाणुक - वे तत्व जो दो से अधिक परमाणुओं के समूह के रूप में मौजूद होते हैं। उदाहरण- सेलेनियम (Se), ओजोन (O₃)। द्विपरमाणुक वे तता जो एक दूसरे से बंधे हुए परमाणु पुग्मों में भौजूद होते हैं।

उदाहरण-हाइड्रोजन (H) क्लोरीन (F) आदि।

8. निम्रलिखित में से उस घर राशि (variable) की पहचान करें, गैस के व्यवहार का वर्णन नहीं करता है। [RRB ALP Tier II (21/01/2019) Morning]

Correct Answer: (d) समय
Solution:समय। आदर्श गैस समीकरण PV = nRT के रूप में सूत्रबद्ध किया गया है। जहाँ, P = दाब, V = आयतन, जहां, n = आदर्श गैस की कुल मात्रा जिसे मोल के रूप में मापा जाता है और R सार्वभौमिक गैस स्थिरांक है, और T = तापमान।

9. आवोगाव्रो संख्या के_______द्वारा दर्शाया जाता है। [RRB Group D 22/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) N₀
Solution:N₀। किसी भी पदार्थ के एक मोल में इकाइयों (इलेक्ट्रॉन, आयन, परमाणु या अणु की संख्या को अवोगाद्रो संख्या या अवोगाद्रो स्थिरांक कहा जाता है। यह 6.022 * 10²³ के बराबर होता है। अवोगाद्रो का समान तापमान और दाब पर सभी गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है।

10. गैस का आयतन_______के व्युत्क्रमानुपाती होता है: [RRB Group D 24/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) दाब
Solution:दाब। जब तापमान स्थिर रखा जाता है (बॉयल के नियम के अनुसार) तो गैस की दी गई मात्रा का आयतन उसके दाब के व्युत्क्रमानुपाती होता है। इसका अर्थ है कि स्थिर तापमान पर, गैस की एक निश्चित मात्रा के दाब और आयतन का गुणनफल स्थिर होता है।