रासायनिक अभिक्रिया -(रसायन विज्ञान)-(भाग-2)

Total Questions: 50

1. एक रासायनिक समीकरण में, तीर का सिर किस ओर इंगित करता है? [RRC Group D 01/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) उत्पाद
Solution:उत्पाद। रासायनिक समीकरण मानक प्रारूप में लिखे जाते हैं। अभिकारकों को समीकरण के बाईं ओर सूचीबद्ध किया गया है. जबकि उत्पादों को दाईं ओर सूचीबद्ध किया गया है। अभिक्रिया की दिशा अभिकारकों से उत्पादों की ओर इशारा करते हुए एक तीर द्वारा दिखाई जाती है।

2. फेरस सल्फेट क्रिस्टल के पूर्ण अपघटन के दौरान कौन सी गैसें निकलती हैं? [RRC Group D 01/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) दोनों SO₂ and SO₃
Solution:दोनों SO₂ and SO₃ | फेरस सल्फेट के अपघटन समीकरण है। अपघटन अभिक्रिया ऐसी प्रक्रिया है जिनमें रासायनिक प्रजातियां सरल भागों में टूट जाती हैं। आमतौर पर, अपघटन अभिक्रियाओं के लिए निविष्ट ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

3. द्विविस्थापन अभिक्रियाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [RRC Group D 02/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) दो अभिकारकों के बीच आयनों का विनिमय ।
Solution:द्विविस्थापन अभिक्रिया, ऐसी अभिक्रिया है जिसमें दो आयनिक यौगिकों के धनात्मक और ऋणात्मक आपन आपस में स्थान बदलकर दो नए यौगिक बनाते हैं। समीकरण AB + CD →AD + CB। उदाहरण- 2NaCl (सोडियम क्लोराइड) + CaSO₄ (कैल्शियम सल्फेट) Na₂SO₄ (सोडियम सल्फेट) + CaCl₂(कैल्शियम क्लोराइड)।

4. वे अभिक्रियाएं, जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है, क्या कहलाती हैं? [RRC Group D 05/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) द्वि-विस्थापन अभिक्रियाएं
Solution:द्वि-विस्थापन अभिक्रियाएं । विनिमय अभिक्रियाएँ (Exchange reactions) वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें अभिकारकों के ऋणायन और धनायन उत्पादों में अपनी स्थिति का आदान-प्रदान करते हैं। विस्थापन अभिक्रिया (Displacement reaction) रासायनिक अभिक्रिया जिसमें एक अधिक अभिक्रियाशील तत्व अपने यौगिक से कम अभिक्रियाशील तत्व को विस्थापित करता है। एक जलीय घोल में अवक्षेपण अभिक्रियाएँ (Precipitation reactions) होती हैं जहाँ दो आयनिक बंधन (bond) जुड़ते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अघुलनशील नमक प्राप्त होता है जिसे अवक्षेप कहा जाता है।

5. निम्नलिखित संयोजन अभिक्रिया का उत्पाद क्या है? [RRC Group D 05/09/2022 (Morning)]

SO₃ + H₂O→?

Correct Answer: (a) H₂SO₄
Solution:जब सल्फर ट्राइऑक्साइड पानी के साथ अभिक्रिया करता है तो यह सल्फ्यूरिक एसिड प्राप्त होता है।

6. रासायनिक समीकरण को संतुलित करने की विधि क्या कहलाती है? [RRC Group D 05/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) हिट एंड ट्रायल विधि (hit and trial method)
Solution:हिट एंड ट्रायल विधि । रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने करने की इस विधि में रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए न्यूनतम पूर्ण संख्या गुणांक का प्रयोग करके प्रयोग किए जाते हैं। उदाहरण जब हाइड्रोजन गैस ऑक्सीजन से से अभिक्रिया उदाहरण करती है तो जल का अणु बनाती है। संतुलित समीकरण-रासायनिक अभिक्रिया के लिए एक समीकरण जिसमें अभिक्रिया में प्रत्येक तत्व के लिए परमाणुओं की संख्या और कुल आवेश अभिकारकों और उत्पादों दोनों के लिए समान होता है।

7. निम्र रासायनिक अभिक्रिया में कौन-सी रासायनिक जाति (chemical species) ऑक्सीकृत हो रही है? [RRC Group D 05/09/2022 (Afternoon)]

CUO + H₂ → Cu + H₂O

Correct Answer: (d) H₂
Solution:H₂ । एक ऑक्सीकरण-अपचपन (रेडॉक्स) अभिक्रिया एक प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें दो प्रजातियों के बीच इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण शामिल होता है। रेडॉक्स अभिक्रिया में एक अणू परमाणु या आयन की ऑक्सीकरण संख्या एक इलेक्टॉन प्राप्त करने या खोने से बदल जाती है। अभिक्रिया में: CuO + H₂→ Cu+H₂O | H₂ ऑक्सीकृत है क्योंकि इसने इलेक्ट्रॉनों को खो दिया है और Cu अपचपित हो रहा है क्योंकि इसने इलेक्ट्रॉनों को प्राप्त कर लिया |

8. संक्षारण एक प्रकार का है: [RRC Group D 05/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) ऑक्सीकरण अभिक्रिया
Solution:ऑक्सीकरण अभिक्रिया । वातावरण में हवा और नमी की उपस्थिति के कारण धातुओं को परत दर परत नष्ट करना संक्षारण (जंग) कहलाता है। यह एक ऑक्सीकरण अभिक्रिया है। धातु अपनी चमक खो देते हैं और रंग परिवर्तन देखा जाता है। उदाहरण के लिए, जंग लगने पर लोहे का रंग लाल भूरा हो जाता है। तांबा हरा हो जाता है। यह अपनी यांत्रिक शक्ति भी खो देता है।

9. लेड (II) नाइट्रेट और पोटेशियम आयोडाइड के विलयन को मिलाने पर अवक्षेपित यौगिक का नाम बताइए । [RRC Group D 05/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) लेड आयोडाइड
Solution:लेड आयोडाइड। जब परखनली में लेड नाइट्रेट के विलयन में पोटेशियम आयोडाइड का विलयन डाला जाता है तो एक पीले रंग का ठोस अवक्षेपण देखा जाता है। यह पीले रंग का ठोस लेड आयोडाइड (lead iodide) है। लेड आयोडाइड के साथ पोटैशियम नाइट्रेट बनता है। यह द्विविस्थापन अभिक्रिया है।

10. जब मैग्नीशियम को हवा की उपस्थिति में जलाया जाता है, तो बनने वाला उत्पाद होता है। [RRC Group D 06/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) मैग्नीशियम ऑक्साइड
Solution:मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) । लगभग सभी धातुएँ ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके धातु ऑक्साइड बनाती हैं। धातु + ऑक्सीजन धातु ऑक्साइड। चमकदार सफेद लौ (ज्वाला) के साथ मैग्नीशियम वायु के सम्पर्क में आने से प्रज्वलित होता है। यह मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाने के लिए हवा में मौजूद ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करता है। अभिक्रिया 2Mg + O₂→ MgO. मैग्नीशियम क्लोराइड (MgCl₂)। मैग्नीशियम सल्फेट (MgSO₄)। मैग्रीशियम कार्बोनेट (MgCO₃)।