रेल परिवहन

Total Questions: 31

1. तीसरी रेल कोच फैक्ट्री स्थापित की जा रही है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) रायबरेली में
Solution:भारत में तीसरी रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली में स्थापित की गई है। इसे मॉडर्न कोच फैक्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2009 में प्रारंभ हुआ।

2. किस रेल खंड पर प्रथम सी.एन.जी. ट्रेन शुरू की गई? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) रेवाड़ी-रोहतक खंड पर
Solution:भारत के प्रथम सी.एन.जी. ट्रेन की शुरुआत रेवाड़ी-रोहतक खंड पर जनवरी, 2015 में की गई। सी.एन.जी. ट्रेनों का परिचालन भारत में हरित गैस उत्सर्जन को कम करने और डीजल खपत में कटौती करने में सहायक होगा।

3. निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा राज्य ऐसा पहला राज्य बना, जहां पी.पी.पी. मॉडल पर रेल ट्रैक बनाया गया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) गुजरात
Solution:14 जुलाई, 2015 को तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए गुजरात में गांधीधाम टूना टेकरा रेल लाइन की शुरुआत की। यह पी.पी.पी. मॉडल पर आधारित (निर्माणित) भारत का पहला रेल ट्रैक है। इस ट्रैक की कुल लंबाई लगभग 17 किमी. है, जो टूना बंदरगाह तथा टेकरा के ड्राई बल्क टर्मिनल को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।

4. कोंकण रेलवे के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सत्य नहीं है? [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) यह कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और केरल राज्यों से होकर गुजरती है।
Solution:U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013

5. कोंकण रेलवे जोड़ता है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) रोहा से मंगलौर को
Solution:कोंकण रेलवे महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा को जोड़ता है। यह मार्ग केरल तक नहीं जाता है; किंतु केरल को एक लाभ यह अवश्य प्राप्त होता है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं गोवा से उसकी दूरी अत्यधिक कम हो गई है। शेष सभी कथन सही हैं।

6. कोंकण रेलवे से राज्यों के निम्नलिखित समुच्चयों में से कौन-से एक को सर्वाधिक लाभ होगा? [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल
Solution:कोंकण रेलवे महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा को जोड़ता है। यह मार्ग केरल तक नहीं जाता है; किंतु केरल को एक लाभ यह अवश्य प्राप्त होता है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं गोवा से उसकी दूरी अत्यधिक कम हो गई है। शेष सभी कथन सही हैं।

7. कोंकण रेलमार्ग नहीं जोड़ता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (a) बेलगाम को
Solution:'कोंकण रेलमार्ग' बेलगाम को नहीं जोड़ता है, जबकि मडगांव, रत्नागिरि और उडुपी कोंकण रेलमार्ग से जुड़े हुए हैं।

8. निम्नलिखित किन दो रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली रेल लाइन को यूनेस्को ने धरोहर के रूप में मान्यता दी है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) सिलीगुड़ी तथा दार्जिलिंग
Solution:प्रश्न के विकल्प के अनुसार, सिलिगुड़ी तथा दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के अंतर्गत आते हैं। इसे यूनेस्को ने वर्ष 1999 में धरोहर के रूप में मान्यता दी थी, जबकि अन्य विकल्प गलत हैं।

9. भारत में निम्न राज्यों में से कौन रेल सेवा से वंचित है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) मेघालय
Solution:प्रश्नकाल में मेघालय, रेल सेवा से वंचित था। वर्तमान में त्रिपुरा और मिजोरम में रेल सेवाएं पूर्ण रूप से आरंभ हो चुकी हैं। फरवरी, 2013 में तत्कालीन रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने अरुणाचल प्रदेश में प्रथम रेलवे लाइन (हरमोटी-नहरलगून 23 किमी.) का उद्घाटन किया। 29 नवंबर, 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय के मेंदीपाथर से असम के गुवाहाटी तक के रेलवे मार्ग पर रेल संचालन का शुभारंभ किया। इस प्रकार अब सिक्किम को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में रेलवे के नेटवर्क का विस्तार हो गया है।

10. निम्नांकित नम्बर की राजधानी ट्रेनों में से कौन-सी एक अधिकतम दूरी तय करती है? [53rdto55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) 12431 त्रिवेंद्रम सेंट्रल
Solution:त्रिवेंद्रम (तिरूवनंतपुरम) सेंट्रल राजधानी यात्री ट्रेन अधिकतम दूरी तय करती है। यह लगभग 3,149 किमी. दूरी तय करती है। यह तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलती है, जबकि डिब्रूगढ़ टाउन 2459 किमी., बंगलुरू-राजधानी 2365 किमी. तथा चेन्नई सेंट्रल 2175 किमी. की दूरी तय करती है। भारत की सर्वाधिक तीव्र गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस है।