रोजगार, बेरोजगारी एवं कल्याणकारी योजनाएं (भाग – 6)

Total Questions: 53

41. निम्नलिखित में से कौन-सा गांव यू.आई.डी. योजना के अंतर्गत पहला आधार गांव है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) तेम्बली (नंदुरबार, महाराष्ट्र)
Solution:सितंबर, 2010 में महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले का 'तेम्भली' गांव चर्चा में था, क्योंकि यहां पर विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित 'आधार परियोजना' की सर्वप्रथम शुरुआत हुई थी।

42. 'विजन 2020 फॉर इंडिया' दस्तावेज संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001 U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) आर्थिक विकास से
Solution:'विजन 2020 फॉर इंडिया' तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा प्रस्तावित दस्तावेज है, जो भारत को वर्ष 2020 तक विकसित राष्ट्र बनाने से संबंधित है।

43. पुरा (ग्रामीण क्षेत्रों में नगरीय सुविधाएं प्रदान करना) प्रारूप किसके द्वारा प्रास्तवित किया गया था? [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:पूरा (Providing of Urban Amenities to Rural Areas: PURA) की अवधारणा को सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा प्रस्तुत किया गया था। भारत के 54वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने पूरा की अवधारणा को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं देने की नीति का समर्थन करते हुए उन्होंने वास्तविक संपर्क, इलेक्ट्रॉनिक संपर्क तथा ज्ञान के संपर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक संपर्क पर जोर दिया था।

44. ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं देने की नीति का समर्थन किसने किया था? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007]

Correct Answer: (a) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:पूरा (Providing of Urban Amenities to Rural Areas: PURA) की अवधारणा को सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा प्रस्तुत किया गया था। भारत के 54वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने पूरा की अवधारणा को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं देने की नीति का समर्थन करते हुए उन्होंने वास्तविक संपर्क, इलेक्ट्रॉनिक संपर्क तथा ज्ञान के संपर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक संपर्क पर जोर दिया था।

45. पूरा (प्रोवाइडिंग अर्बन एमीनिटीज इन रूरल एरियाज) ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सर्वप्रथम प्रस्तुत किया- [U.P. P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने
Solution:पूरा (Providing of Urban Amenities to Rural Areas: PURA) की अवधारणा को सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा प्रस्तुत किया गया था। भारत के 54वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने पूरा की अवधारणा को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं देने की नीति का समर्थन करते हुए उन्होंने वास्तविक संपर्क, इलेक्ट्रॉनिक संपर्क तथा ज्ञान के संपर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक संपर्क पर जोर दिया था।

46. प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) केंद्र तथा राज्य के सार्वजनिक उद्यमों तथा निजी क्षेत्र के चयनित विनिर्माण इकाइयों के कार्यरत कर्मचारियों को।
Solution:प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 में परिभाषित किए गए केंद्र और राज्य सरकारों के विभागीय उपक्रमों, केंद्र और राज्यों के सार्वजनिक उपक्रमों तथा निजी उद्यमों (जिनमें कम-से-कम 500 पंजीकृत कर्मचारी हैं) के बेहतर प्रदर्शन करने वाले कामगारों को प्रदान किया जाता है।

47. राष्ट्रीय पुनर्वास एवं पुनःस्थापन नीति, 2007 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2010]

1. यह नीति केवल उन्हीं व्यक्तियों पर लागू होती है, जिनकी भूमि किसी परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई है; न कि किसी दूसरे कारण से अनैच्छिक विस्थापन होने पर।

2. इस नीति का निरूपण सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय ने किया है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है / हैं?

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:राष्ट्रीय पुनर्वास एवं पुनःस्थापन नीति, 2007 के द्वारा वह सभी व्यक्ति लाभान्वित होंगे, जिनकी भूमि किसी परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई है; और इनमें उन सभी व्यक्तियों अथवा परिवारों को भी सम्मिलित किया जाएगा, जिनका विस्थापन अन्य किसी अनैच्छिक कारणों से हुआ है। इस नीति का निरूपण ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया गया था। अतः दोनों कथन गलत हैं।

48. भारत सरकार ने राष्ट्रीय विकलांग वित्त निगम की स्थापना निम्नलिखित में से किस मंत्रालय के अंतर्गत की है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Solution:राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम (अब राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम NDFDC) की स्थापना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 24 फरवरी, 1997 को किया गया। इसकी प्राधिकृत अंश पूंजी 400 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के लाभार्थ आर्थिक विकास संबंधी क्रियाकलापों को बढ़ावा देना तथा विकलांग व्यक्तियों के लाभ /आर्थिक पुनर्वास के लिए अन्य उपक्रमों एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहन देना है।

49. दृष्टि विकलांग हेतु राष्ट्रीय संस्थान निम्नलिखित में से कहां अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) देहरादून में
Solution:दिव्यांगों की विविध समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दिव्यांगता के प्रत्येक प्रमुख क्षेत्र में राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना की गई है, जो कुछ इस प्रकार हैं-
संस्थानस्थान
राष्ट्रीय दृष्टिदिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थानदेहरादून
राष्ट्रीय लोकोमीटर दिव्यांगजन संस्थानकोलकाता
अली यावरजंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थानमुंबई
राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थानसिकंदराबाद

50. केवल विकलांगों के लिए भारत में बनाए जाने वाले प्रथम विश्वविद्यालय का मुख्यालय होगा- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) चित्रकूट
Solution:भारतवर्ष में केवल दिव्यांगजनों के लिए स्थापित प्रथम विश्वविद्यालय चित्रकूट (उ. प्र.) में है, जिसका मुख्यालय भी चित्रकूट है। इस विश्वविद्यालय का नाम जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय है।