रोजगार, बेरोजगारी एवं कल्याणकारी योजनाएं

Total Questions: 50

1. एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (ए.डी.पी.) नीति आयोग ने में शुरू किया था। [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (c) जनवरी, 2018
Solution:नीति आयोग के एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम (ए.डी.पी.) का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनवरी, 2018 में किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के 112 अल्पविकसित जिलों का त्वरित एवं प्रभावी रूपांतरण करना है। इस प्रोग्राम के अधीन 5 क्षेत्रों की तरफ विशेष ध्यान दिया जाता है : (1) स्वास्थ्य एवं पोषण, (2) शिक्षा, (3) कृषि एवं जल संसाधन, (4) वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा (5) अवसंरचना ।

2. गरीब कल्याण रोजगार अभियान बिहार के किस जिले से प्रधानमंत्री द्वारा 2020 में शुरू किया गया था? [67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) खगड़िया
Solution:20 जून, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार और ग्रामीण सार्वजनिक कार्यों से संबंधित 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' का शुभारंभ बिहार के खगड़िया जिले से किया गया। इस अभियान का उद्देश्य कोविड-19 महामारी से प्रभावित बड़ी संख्या में घर वापस लौटने वाले प्रवासी कामगारों को सशक्त बनाना तथा अपने क्षेत्रों / गांवों में आजीविका के अवसर मुहैया कराना है।

3. पी.एम. केयर्स कोष के बारे में कौन-सा कथन असत्य है? [66th B.P.S.C. Re-Exam. 2020]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:कोविड-19 महामारी जैसी आपातकालीन संकट या समस्याओं से निपटने के लिए प्राथमिक उद्देश्य के साथ एक समर्पित निधि रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एवं प्रभावितों को राहत प्रदान करने हेतु पी.एम. केयर्स कोष (Prime Minister's Citizen Assistance and Relief in Emergency Situtation Fund) को पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में स्थापित एवं पंजीकृत किया गया। 'प्रधानमंत्री', पी.  एम. केयर्स कोष के पदेन अध्यक्ष हैं तथा रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री, भारत सरकार कोष के पदेन ट्रस्टी हैं। कोष के सचिव के रूप में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के संयुक्त सचिव (प्रशासन) अवैतनिक आधार पर प्रशासित करेंगे तथा उन्हें PMO में निदेशक/ उप सचिव (प्रशासन) के रैंक के एक अधिकारी द्वारा अवैतनिक आधार पर सहायता प्रदान की जाएगी। इस कोष में पूरी तरह से व्यक्तियों/ संगठनों से स्वैच्छिक योगदान होता है। इस कोष को कोई बजटीय सहायता नहीं मिलती है।

4. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

1. प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों को इसे अवश्य अपनाना चाहिए।

2. चूंकि इसका लक्ष्य स्वास्थ्य की सर्वजनीन व्याप्ति है, अंततोगत्वा भारत के हर नागरिक को इसका हिस्सा हो जाना चाहिए।

3. यह पूरे देश में निर्बाध रूप से लागू किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2021 को 'वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग' के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का शुभारंभ किया गया। इस मिशन के तहत नागरिक अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता संख्या प्राप्त कर सकेंगे जिसे उनके डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जोड़ा जा सकता है। ध्यातव्य है कि आयुष्मान भारत देश की एक प्रमुख योजना है, जिसे सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज के दृष्टिकोण को प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 की सिफारिश पर प्रारंभ किया गया। इस योजना का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों का अस्पतालों, बीमा फर्मों एवं नागरिकों को आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंचने हेतु डिजिटल हेल्थ आईडी प्रदान करना है। यह प्रत्येक नागरिक को प्रदान किया जाएगा। इस स्वास्थ्य खाते में प्रत्येक परीक्षण, बीमारी, दवाओं आदि का जिक्र होगा। ध्यातव्य है कि हेल्थ आईडी स्वैच्छिक होगी। इस तरह से कथन 1, 2, 3 सत्य हैं।

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2023]

कथन-I : भारत की सार्वजनिक क्षेत्रक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली समिति निरोधक, वर्धक और पुनः स्थापक देखभाल के साथ मुख्यतः रोगनाशक व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करती है।

कथन-II : भारत के स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के विकेंद्रीकृत उपागम के अंतर्गत, राज्य प्राथमिक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को जुटाने के लिए उत्तरदायी हैं।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (b) कथन-1 और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं लेकिन कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है। क्योंकि भारतीय संविधान के अंतर्गत, स्वास्थ्य राज्य का एक विषय है। इसलिए प्रत्येक राज्य की अपनी स्वास्थ्य देखभाल वितरण प्रणाली है जिसमें सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के संस्थान काम करते हैं। कुछ जिम्मेदारियां संघीय (केंद्रीय) सरकार पर आती हैं अर्थात नीति निर्माण, योजना, मार्गदर्शन, मूल्यांकन, विश्लेषण, संबंधित राज्य सरकारों की सहायता करना और राष्ट्रीय नीति लागू करने के लिए धन उपलब्ध कराना आदि भारत की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में चिकित्सा की विभिन्न प्रणालियों की विशेषता है, जिसमें न केवल एलोपैथी बल्कि आयुर्वेद, यूनानी, योग आदि प्रकार की चिकित्सा प्रणालियां शामिल हैं। भारत में, विभिन्न रोगों को लक्षित करने वाले विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अलावा, भारतीय पब्लिक (सरकारी) अस्पताल और निजी अस्पताल दोनों हैं।

6. वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ, विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का नाम क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
Solution:सितंबर, 2018 से प्रारंभ 'आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (AB-PM-JAY) विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले व्यय के कारण लक्षित लाभार्थियों की वहन क्षमता से बाहर के खर्चों को कम करना है।

7. 'आयुष्मान भारत योजना' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/ से कथन सत्य है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

1. यह योजना प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।

2. इस योजना में होने वाले व्यय में केंद्र और राज्यों की भागीदारी 60 : 40 के अनुपात में होती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PM- JAY) के तहत प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इस योजना में केंद्र एवं राज्यों का योगदान क्रमशः 60 : 40 होगा। हिमालयी और पूर्वोत्तर के राज्यों में यह अनुपात 90: 10 का है।

8. सितंबर, 2018 में प्रारंभ की गई भारत की किस योजना को विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना माना गया है? [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
Solution:23 सितंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची (झारखंड) में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना द्वारा 10 करोड़ गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। पूर्णतः कार्यान्वित होने पर यह विश्व में सबसे बड़ी सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना मानी गई है।

9. निम्नलिखित में से कौन "आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
Solution:आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, 23 सितंबर, 2018 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई। यह योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पैनल में शामिल सभी निजी एवं सार्वजनिक अस्पतालों में माध्यमिक एवं तृतीयक इलाज हेतु प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का कवरेज प्रदान करती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण इस योजना की क्रियान्वयन एजेंसी है।

10. संघ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2009]

1. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना आरंभ की।

2. कपड़ा मंत्रालय ने राजीव गांधी शिल्पी स्वास्थ्य बीमा योजना आरंभ की।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:'राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना' श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 15 अगस्त, 2007 को की थी, जबकि यह 1 अक्टूबर, 2007 से प्रारंभ की गई। हथकरघा क्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए कपड़ा मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी शिल्पी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ की गई थी। अतः केवल कथन (2) सत्य है।