लिंग (Part-2)

Total Questions: 50

21. 'नाला' शब्द का स्त्रीलिंग शब्द निम्नलिखित में से क्या है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) नाली
Solution:'नाला' का स्त्रीलिंग शब्द 'नाली' होता है।

लिंग शब्द की वह जाति जिससे नर/मादा का बोध हो, उसे लिंग कहते हैं।

हिन्दी भाषा में लिंग दो प्रकार के होते हैं।

(1) पुल्लिंग

(2) स्त्रीलिंग

22. 'ठठेरा' शब्द का स्त्रीलिंग निम्न में से क्या होगा? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) ठठेरिन
Solution:'ठठेरा' शब्द का स्त्रीलिंग 'ठठेरिन' होता है।

23. निम्नलिखित में स्त्रीलिंग शब्द है- [T.G.T.-2021 (U.P)]

Correct Answer: (d) शराब
Solution:'शराब' अरबी भाषा का स्त्रीलिंग शब्द है। अन्य शब्द इस प्रकार हैं-

'जवाब' फारसी भाषा का पुल्लिंग शब्द है।

'गुलाब' फारसी भाषा का पुल्लिंग शब्द है।

'हिसाब' अरबी भाषा का पुल्लिंग शब्द है।

24. निम्न में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? [UPP, 25 Aug, 2024 (Shift-II)]

Correct Answer: (c) आय
Solution:सार, रूप, आय तथा विवाद में से 'आय' स्त्रीलिंग शब्द है, शेष सभी पुल्लिंग शब्द हैं।

25. निम्न में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (a) आज्ञा
Solution:दिए गए विकल्पों में विकल्प (a); अर्थात् 'आज्ञा' शब्द स्त्रीलिंग है, जबकि मार्ग, परिमाण एवं गृह शब्द पुल्लिंग हैं।

26. लिंग बदलिएः- [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस), परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) विधात्री
Solution:'विधाता' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जिसका स्त्रीलिंग विधात्री होता है। विधान करने वाला या रचनेवाला को विधाता तथा विधान करने वाली या रचनेवाली को विधात्री कहा जाता है।

27. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द स्त्रीलिंग है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेिबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) समाधि, दीमक
Solution:दिए गए शब्दों में से स्त्रीलिंग शब्द हैं- विहग, समाधि, दीमक, नर्मदा। दिए गए शब्दों में से पुल्लिंग शब्द हैं- गरुड़, शीशम, साहित्य तथा जहाजा इस प्रकार विकल्पानुसार समाधि तथा दीमक स्त्रीलिंग शब्द हैं, जो विकल्प (b) में दिए गए हैं।

28. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही स्त्रीलिंग रूप वाला विकल्प हो ।

हमें किसी भी अधिकारी को_____ नहीं देनी चाहिए।

 

Correct Answer: (b) घूस
Solution:तीर, घूस, क्रोध तथा आईना में से दिए गए वाक्य के अनुकूल रिक्त स्थान पर सही स्त्रीलिंग शब्द 'घूस' का चयन किया जा सकता है। 'तीर' हिन्दी भाषा व अरबी फारसी भाषा दोनों का शब्द है। हिन्दी में यह नदी के तीर (किनारा) के सन्दर्भ में प्रयुक्त होता है, जबकि अरबी-फारसी में यह 'बाण' के सन्दर्भ में प्रयुक्त होता है। आईना भी विदेशज शब्द है, जबकि क्रोध हिन्दी भाषा का शब्द है।

29. निम्न में से लिंग की दृष्टि से कौन-सा विकल्प गलत है? [उ.प्र.पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (b) बनिया-बनियान
Solution:तनुज-तनुजा, साँप -साँपिन तथा चूहा-चूहिया लिंग की दृष्टि से पुल्लिंग स्त्रीलिंग शब्द-युग्म हैं, जबकि बनिया का स्त्रीलिंग बनियाइन होता है।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा स्त्रीलिंग शब्द नहीं है- [T.G.T.-2021 (U.P)]

Correct Answer: (c) सेतु
Solution:'सेतु' पुल्लिंग शब्द है, जबकि वायु, रेणु तथा रज्जु स्त्रीलिंग शब्द हैं।