लिंग (Part-2)

Total Questions: 50

31. कार्य, कथन, व्याख्या, उद्यम इन चारों में से कितने स्त्रीलिंग शब्द हैं? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) 1
Solution:कार्य, कथन, व्याख्या, उद्यम में स्त्रीलिंग शब्द 'व्याख्या' है, जबकि शेष शब्द पुल्लिग हैं। हिन्दी व्याकरण में दो ही लिंग होते हैं- पुल्लिंग और स्त्रीलिंग।

32. इनमें स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) ख्याति
Solution:'ख्याति' स्त्रीलिंग शब्द है; जबकि मोती, पर्वत तथा पत्थर पुल्लिग शब्द हैं।

33. 'शक्तिमान' का स्त्रीलिंग क्या है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) शक्तिमती
Solution:'शक्तिमान' का स्त्रीलिंग शब्द 'शक्तिमती' होता है। शक्तिमान् व शक्तिमती विशेषण शब्द हैं।

34. पुल्लिंग संज्ञा के स्थान पर स्त्रीलिंग कर देने से 'काला' विशेषण का क्या रूप होगा? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) काली
Solution:पुल्लिंग संज्ञा के स्थान पर स्त्रीलिंग कर देने से 'काला' विशेषण शब्द का रूप 'काली' होगा। जैसे काली रात।

35. 'कव्वाली' शब्द में कौन-सा लिंग है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) स्त्रीलिंग
Solution:'कव्वाली' शब्द में स्त्रीलिंग है।

36. 'कौया' के स्त्रीलिंग के निर्धारण के लिए क्या किया जाता है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) कौवा के पहले 'मादा' लगाते हैं।
Solution:'कौवा' (कौआ) के स्त्रीलिंग के निर्धारण के लिए कौवा के पहले 'मादा' लगाते हैं। अन्य उदाहरण मादा तोता, मादा भेड़िया, मादा मक्खी, मादा चीता, मादा खरगोश

37. 'मन्त्री' शब्द का लिंग क्या है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) उभयलिंग
Solution:हिन्दी के कुछ ऐसे शब्द जो पुल्लिंग एवं स्त्रीलिंग दोनों रूपों में प्रचलित हैं, वे उभयलिंगी कहलाते हैं। इस सन्दर्भ में मंत्री, डॉ क्टर, राजदूत, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, अध्यक्ष, प्रबन्धक, प्रोफेसर, सचिव, सभापति, निदेशक आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

38. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 प्रथम पाली (30/09/2019)]

Correct Answer: (d) केतली
Solution:'केतली' शब्द स्त्रीलिंग है, जबकि फुटपाथ, स्कूल तथा स्टोव पुल्लिंग शब्द हैं।

39. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग में प्रयुक्त होता है? [UPSSSC (JE) Exam, 2016 T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (a) ऋ
Solution:'ऋ' हिन्दी वर्णमाला का सातवाँ स्वर है। भाषा विज्ञान की दृष्टि से यह मूर्धन्य, ह्रस्व, अवृत्तमुखी स्वर है। इसका प्रयोग प्रायः स्त्रीलिंग शब्दों में होता है। जैसे ऋचा, ऋजु आदि शब्दों में।

40. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2013]

Correct Answer: (e) भेड़िया
Solution:भेड़िया पुल्लिंग शब्द है, जबकि विकल्प में दिए गए शेष शब्द स्त्रीलिंग हैं।