Correct Answer: (d) ए और बी दोनों सही हैं
Solution:प्राणिवाचक संज्ञाओं का लिंग निर्णय सरल है, किन्तु अप्राणिवाचक शब्दों के लिंग निर्णय में कठिनाई होती है। कुछ अप्राणिवाचक सदैव पुल्लिंग रहते हैं, जैसे-पर्वत-हिमालय, सतपुड़ा। कुछ सदैव स्त्रीलिंग में प्रयुक्त होंगे, जैसे- नदियाँ-गंगा, यमुना, कावेरी। अप्राणिवाचक शब्द के साथ प्रयुक्त क्रिया के साथ उसके लिंग का निर्णय कर सकते हैं, जैसे- यमुना बहती है। बहना क्रिया है और इससे यमुना का लिंग निर्धारण किया जा सकता है। इसी प्रकार विशेषण से भी लिंग निर्धारण हो सकता है। जैसे अच्छी गुड़िया। 'अच्छी' विशेषण के माध्यम से निर्धारित किया जा सकता है कि गुड़िया स्त्रीलिंग है। 'अव्यय' शब्द लिंग परिवर्तन में बदलते नहीं हैं। अतः इनके द्वारा लिंग निर्धारण नहीं किया जा सकता है।