Correct Answer: (c) बिहार और ओडिशा
Solution:इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2022 के अनुसार, दिए गए राज्यों में लौह अयस्क भंडार (हेमेटाइट + मैग्नेटाइट) निम्नलिखित हैं, ओडिशा (9409573 हजार टन), बिहार (49494 हजार टन), मध्य प्रदेश (356999 हजार टन, केवल हेमेटाइट)। इस प्रकार दिए गए प्रश्न हेतु विकल्प (c) ओडिशा और बिहार राज्य का युग्म सही उत्तर होगा। संपूर्ण भारत में लौह अयस्क (हेमेटाइट मैग्नेटाइड) से संपन्न राज्यों में प्रमुख राज्य इस प्रकार हैं-कर्नाटक (10638163 हजार टन), ओडिशा (9409573 हजार टन), झारखंड (4720813 हजार टन), छत्तीसगढ़ (4698032 हजार टन)। हेमेटाइट के भंडार वाले राज्यों में ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक एवं गोवा तथा मैग्नेटाइट की बहुलता वाले राज्यों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु एवं गोवा राज्य प्रमुख हैं।