वचन

परिभाषा

Total Questions: 50

1. वचन किसका बोध कराता है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (a) प्राणी या वस्तु के एक या अनेक होने का
Solution:संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे 'वचन' कहते हैं। वचन, प्राणी या वस्तु के एक या अनेक होने का बोध कराता है।

2. हिन्दी में कितने वचन होते हैं? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019 UPSSSC Exam.2016, PGT. परीक्षा, 2005 Raj TET Exam, 2011]

Correct Answer: (a) दो
Solution:संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे 'वचन' कहते हैं। हिन्दी में वचन के दो प्रकार हैं-एकवचन और बहुवचन ।

3. 'लड़के ने रमेश को मारा।' इस वाक्य में लड़के हैं - [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (a) एकवचन
Solution:'लड़के ने रमेश को मारा' वाक्य एकवचन में है। यहाँ लड़के शब्द कर्ता कारक के साथ एकवचन में आया है। 'रमेश को' वाक्यांश में कर्मकारक है तथा 'मारा' क्रिया बोधक शब्द है।

4. किस वाक्य में एक वचन का प्रयोग हुआ है? [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (b) लड़के ने कहा
Solution:'लड़के ने कहा' वाक्य में एक वचन का प्रयोग हुआ है, क्योंकि यहाँ लड़के का तात्पर्य एक लड़के से ही है। अन्य वाक्य/वाक्यांश बहुवचन में हैं, क्योंकि वहाँ लड़के / लड़को का तात्पर्य कई लड़कों से है।

5. 'चाय' शब्द का प्रयोग किस वचन में होता है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (a) एकवचन
Solution:'चाय' शब्द का प्रयोग सदैव एक वचन में प्रयोग होता है। सदैव एक वचन में प्रयोग होने वाले कुछ अन्य शब्द बारिश, पानी, दूध, घी, दही, आकाश, जनता आदि हैं। सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होने वाले कुछ शब्द- हस्ताक्षर, आँसू, दर्शन, प्राण, दाम, अक्षत एवं लोग हैं।

6. निम्नलिखित शब्दों में से एकवचन है - [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) तेल
Solution:'तेल' शब्द एकवचन है, जबकि दर्शन, प्राण, लोग, दाम, ओठ, आँसू, अक्षत इत्यादि सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं।

7. किसका प्रयोग सदैव एकवचन में होता है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I), UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) प्रत्येक
Solution:'प्रत्येक' तथा 'हर एक 'शब्द का प्रयोग सदैव एकवचन में होता है।

8. निम्नलिखित में से किस शब्द का प्रयोग एकवचन में होता है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (d) हस्ताक्षर
Solution:प्राण, दर्शन, दाम, लोग, होश, भाग्य, आँसू, अक्षत, होंठ, सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं। हस्ताक्षर, प्रत्येक, हर एक शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होते हैं। 'सोना' दोनों वचनों में एक समान रहता है।

9. निम्नलिखित में से किस शब्द का प्रयोग एकवचन में होता है [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (c) दल
Solution:हिन्दी में कुछ शब्द ऐसे हैं, जो सदैव एकवचन में प्रयुक्त होते हैं- दल, दूध, पेट्रोल, झुण्ड, आकाश, जनता, भीड़, हरएक, प्रत्येक, टोली, घी, लोहा, पानी, चाँदी, इत्यादि। हस्ताक्षर, रोम-कूप तथा लोग शब्द बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं।

नोट- जब द्रव्यवाचक संज्ञाओं की भिन्न-भिन्न किस्मों अथवा जातियों को सूचित करने की आवश्यकता होती है, तब इन संज्ञाओं के प्रयोग 'बहुवचन' में होते हैं।

जैसे- सोना प्रायः एकवचन में प्रयुक्त होता है, किन्तु इसे बहुवचन रूप में भी प्रयुक्त किया जा सकता है आजकल मिलावटी सोने मिलते हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द एकवचन है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) आकाश
Solution:'आकाश' शब्द एकवचन है। दर्शन, प्राण, आँसू हमेशा बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं।