वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – तृतीय पाली

Total Questions: 100

21. एक भिन्न कूट प्रणाली में, यदि Zebra को 2652181 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है तो COBRA का कूट क्या होगा?

Correct Answer: (2) 3152181
Solution:

22. लुप्त आकृति ज्ञात करके क्रम को पूरा करें।

Correct Answer: (3)
Solution:

23. पवन चक्की, इस्तेमाल करते हुए बिजली का उत्पादन करने के लिए, टरबाइन की अपेक्षित गति को बनाए रखने हेतु हवा की गति ....... होनी चाहिए।

Correct Answer: (2) 15 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक
Solution:पवनचक्की वह मशीन है, जो हवा के बहाव की ऊर्जा लेकर विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करती है। यह हवा के रैखिक गति को पंखों की घूर्णन गति में बदल देती है।. पवनचक्की इस्तेमाल करते हुए बिजली का उत्पादन करने के लिए, टरबाइन की अपेक्षिक गति को बनाए रखने हेतू हवा की गति 15 किमी. प्रति घंटा से अधिक होना चाहिए।

24. बिजली विद्युत शक्ति की मानक अंतर्राष्ट्रीय इकाई ....... है

Correct Answer: (4) वाट
Solution:वॉट शक्ति की SI व्युत्पन्न इकाई है। यह ऊर्जा के परिवर्तन या रूपान्तरण की दर मापती है।। वॉट 1 जूल ऊर्जा प्रति सेकेण्ड के समकक्ष होती है।

25. एक बिजली का बल्ब 240 V के जनरेटर से जुड़ा है। करंट 0.50 एम्पीयर है। बल्ब की विद्युत शक्ति क्या है?

Correct Answer: (2) 120 W
Solution:विद्युत शक्ति = वोल्ट * एम्पियर

= 240 V * 0.50 A

= 120 (W)

26. आवर्त सारणी में विदित तत्त्वों की संख्या लगभग ....... है।

Correct Answer: (3) 118
Solution:आवर्त सारणी रासायनिक तत्त्वों को उनकी संगत विशेषताओं के साथ एक सारणी के रूप में दर्शाने की व्यवस्था है। वर्तमान आवर्त सारणी में 118 ज्ञात तत्त्व सम्मिलित है।

27. आवर्त सारणी में तत्त्वों को ....... के अनुसार लगाया जाता है।

Correct Answer: (2) परमाणु क्रमांक
Solution:आवर्त सारणी में रासायनिक तत्त्वों को उनकी संगत विशेषताओं के साथ एक सारणी के रूप में दर्शाने की व्यवस्था है। आवर्त सारणी में रासायनिक तत्त्व परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में सजाए गए हैं तथा आवर्त्त प्राथमिक समूह द्वितीयक समूह में वर्गीकृत किया गया है।

28. दंत मिश्रण चाँदी और ........ धातुओं के साथ पारे की एक मिश्रधातु है।

Correct Answer: (1) टिन
Solution:दंत मिश्रण चाँदी और टिन धातुओं के साथ पारे की एक मिश्रधातु होती है।

29. ....... मानव शरीर के अंतःस्रावी तंत्र को नियंत्रित करती है।

Correct Answer: (4) पीयूषिका ग्रंथि
Solution:पियूष ग्रंथि या पीयूषिका एक अंतःस्रावी ग्रंथि है। जिसका आकार एक मटर के दाने जैसा होता है। पीयूषिका ग्रंथि हार्मोन का स्राव करने वाले समस्थिति का विनियमन करता है, जिसमें अन्य अंतःस्रावी ग्रंथियों को उत्तेजित करने वाले ट्रॉपिक हार्मोन शामिल होते हैं।

30. मानव मस्तिष्क ....... भागों में विभाजित होता है।

Correct Answer: (2) तीन
Solution:संरचनात्मक रूप से मस्तिष्क के तीन मुख्य भाग होते हैं- अग्र मस्तिष्क (fore brain), मध्य मस्तिष्क (mid brain). पश्च मस्तिष्क (hind brain).