वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – तृतीय पाली

Total Questions: 100

31. महाभारत काल में राजा ....... द्वारा करनाल शहर की स्थापना की गई थी।

Correct Answer: (2) कर्ण
Solution:दंतकथा के अनुसार करनाल शहर को महाभारत के राजा कर्ण ने बसाया था। करनाल में ही नादिरशाह ने मुगल बादशाह मुहम्मदशाह को हराया था। इसके बाद यह क्रमशः जिंद के राजाओं, मराठों और लदवा के सिक्ख राजा गुरुदत्त सिंह के अधिकार में रहा। 1805 ई. में अंग्रेजों ने इस पर अपना अधिकार कर लिया।

32. अर्थशास्त्र की रचना किसने की थी?

Correct Answer: (4) चाणक्य
Solution:अर्थशास्त्र कौटिल्य या चाणक्य द्वारा रचित संस्कृत का एक ग्रंथ है। इसमें राजव्यवस्था, कृषि, न्याय एवं राजनीति आदि के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है।

33. 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट किसने जीता था?

Correct Answer: (4) पाकिस्तान
Solution:चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी की विजेता टीम बनी।

34. वर्तमान केन्द्रीय गृह मंत्री कौन है?

Correct Answer: (1) श्री राजनाथ सिंह
Solution:वर्तमान में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह है।

35. 'Ignited Minds' ....... द्वारा लिखी गई है।

Correct Answer: (2) श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने साहित्यिक रूप से अपने विचारों को चार पुस्तकों में समाहित किया है, जो इस प्रकार है- इंडिया 2020 ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम, माई जर्नी तथा इग्नाइटेड माइडंस-अनशीलींग द पॉवर विदिन इंडिया।

36. 2015 के लिए भारतीय साहित्य पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार ....... ने जीता था।

Correct Answer: (3) श्री रघुवीर चौधरी
Solution:2015 के लिए भारतीय साहित्य पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार श्री रघुवीर चौधरी ने जीता था। वर्ष 2017 का ज्ञानपीठ पुरस्कार कृष्णा सोबती (हिन्दी) को दिया गया था।

37. यमुना नदी ....... नदी की दूसरी सबसे बड़ी उपनदी है।

Correct Answer: (2) गंगा
Solution:यमुना भारत की एक नदी हैं यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो यह यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है, और प्रयाग में गंगा से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्ध, बेतवा, केन उल्लेखनीय हैं।

38. एक सभा की विधान सभा ...... सदन/सदनों की विधान सभा है।

Correct Answer: (3) एक
Solution:प्रश्नानुसार विधान सभा स्वयं एक सदन है। भारतीय राज व्यवस्था में सामान्यतः राज्यों में एकसदनीय विधान मण्डल की प्रणाली को अपनाया गया है जिसको विधान सभा कहा जाता है। हालांकि 7 राज्यों में विधान परिषद् का गठन किया है। अतः इन राज्यों में विधायिका द्विसदनीय है।

39. स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 के अंतर्गत, ....... सबसे स्वच्छ भारतीय नगर है।

Correct Answer: (3) इंदौर
Solution:स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में दिए मए रैंकिंग निम्न है-.
(1) इंदौर (मध्य प्रदेश), (2) भोपाल (मध्य प्रदेश), (3) विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), (4) सूरत (गुजरात)

40. मोहिनीअट्टम ....... राज्य की नृत्य विद्या है।

Correct Answer: (1) केरल
Solution:मोहिनीअट्टम भारत के केरल राज्य के दो शास्त्रीय नृत्यों में से एक है। केरल की एक अन्य शास्त्रीय नृत्य कथकली भी है। मोहिनीअट्टम नृत्य शब्द मोहिनी के नाम से बना है, मोहिनी रूप हिन्दूओं के देव भगवान विष्णु ने इसलिए धारण किया था ताकि बुरी ताकतों के ऊपर अच्छी ताकत की जीत हो सके।