वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – तृतीय पाली

Total Questions: 100

41. पानीपत की दूसरी लड़ाई वर्ष ....... में लड़ी गई थी।

Correct Answer: (2) 1556 ई.
Solution:पानीपत का द्वितीय युद्ध भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) और अकबर की सेना के बीच 5 नवम्बर, 1556 ई. को पानीपत के मैदान में लड़ा गया था। इस युद्ध में अकबर की विजय हुई थी।

42. हरियाणा का राज्य पक्षी ....... है।

Correct Answer: (4) काला तीतर
Solution:काला तीतर या काला फ्रैंकोलिन फीजैन्र कुल का एक पक्षी है। यह हरियाणा का राज्य पक्षी है।
• यमुनानगर के कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में काला तीतर पाया जाता है।

43. भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश कहाँ दिया था ?

Correct Answer: (3) कुरूक्षेत्र
Solution:कुरूक्षेत्र हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जिला और उसका मुख्यालय है। यह एक महत्त्वपूर्ण हिन्दू तीर्थस्थल है। माना जाता है कि यहीं महाभारत की लड़ाई हुई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं ज्योतिसर नामक स्थान पर दिया था।

44. राजा पुलकेसीन द्वितीय, जिसने हर्षवर्धन को हराया था, ....... राजवंश से था

Correct Answer: (4) चालुक्य
Solution:राजा पुलकेशीन द्वितीय चालुक्य राजवंश का एक महान शासक था। इन्होंने लगभग 620 ईस्वीं में शासन किया था। पुलकेशीन द्वितीय ने राजा हर्षवर्धन को भी हराया था।

45. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए हरियाणा का ब्रांड अम्बेसेडर किसे नियुक्त किया गया था?

Correct Answer: (1) साक्षी मलिक
Solution:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को की गई है और जिसे निम्न लिंगानुपात वाले 100 जिलों में प्रारंभ किया गया है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए हरियाणा का ब्रांड अम्बेसेडर साक्षी मलिक (मोखरा गाँव, रोहतक) को नियुक्त किया गया था

46. निम्नलिखित में से कौन 'हरियाणा के गाँधी' कहलाते हैं?

Correct Answer: (2) मूलचंद जैन
Solution:राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के अनुयायी बाबू मूलचंद ने सारा जीवन गाँधीवादी परंपरा में निर्वाह किया। अविभाजित पंजाब में दो बार मंत्री पद पर रहे। चाचा नेहरू जब प्रधानमंत्री थे वे सांसद भी रहे। इन्हें 'हरियाणा के गाँधी' के नाम से भी जाना जाता है।

हरियाणा में महत्वपूर्ण व्यक्ति व उनके उपनाम :

  • हरियाणा का प्रथम राज्य कवि - उदयभानु हंस
  • हरियाणा का प्रथम सांगी - किशनलाल भट्ट
  • हरियाणा का सूर्य कवि का तानसेन - लखमीचंद
  • हरियाणा का शेक्सपीयर - लखमीचंद
  • हरियाणा का स्वर सम्राट - पंडित जसराज
  • हरियाणा का ताऊ - चौ. देवीलाल
  • हरियाणा का गांधी - मूलचंद जैन
  • आधुनिक हरियाणा का निर्माता व लौह पुरुष - चौ. बंसीलाल
  • हरियाणा का हरिकेन - कपिल देव
  • ग्रैंड ओल्डमैन ऑफ पंजाब - लीला राय बहादुर

47. अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ....... के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

Correct Answer: (4) रुस्तम
Solution:अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म रूस्तम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।

48. निम्नलिखित में से कौन-सा बाँध हरियाणा में स्थित है?

Correct Answer: (2) अनंगपुर बाँध
Solution:अनंगपुर बाँध यमुना नदी पर हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले में स्थित है।

49. ....... 'हरियाणा केसरी' के नाम से जाने जाते हैं।

Correct Answer: (3) पंडित नेकीराम शर्मा
Solution:पंडित नेकीराम शर्मा हरियाणा केसरी के नाम से जाने जाते हैं।

50. 'हर्षचरित' ....... ने लिखी थी

Correct Answer: (1) बाणभट्ट
Solution:हर्षचरित संस्कृत में बाणभट्ट द्वारा रचित एक ग्रंथ है। इसमें भारतीय सम्राट हर्षवर्धन का जीवनचरित वर्णित है। ऐतिहासिक कथानक से संबंधित यह संस्कृत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है।