वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – तृतीय पाली

Total Questions: 100

51. यमुना नदी ....... जिले से हरियाणा में प्रवेश करती है।

Correct Answer: (3) यमुनानगर
Solution:यमुनानगर हरियाणा प्रांत का एक शहर है। इसका पुराना नाम अब्दुल्लापुर है। यमुना नदी का हरियाणा में प्रवेश इसी जिले में होता है।

52. हरियाणा में पहला विश्वविद्यालय कौन सा है?

Correct Answer: (1) चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय
Solution:प्रश्नानुसार, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार स्थित एक विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1970 में हुई थी। लेकिन हरियाणा राज्य का पहला विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय (1956) है।

53. हरियाणा के किस जिले में सबसे अधिक वन आच्छादन है?

Correct Answer: (3) पंचकूला
Solution:वर्ष 2011 के अनुसार हरियाणा में वन आवरण 1608 वर्ग किमी. है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 3.64% है तथा राज्य में वृक्ष आवरण 1395 वर्ग किमी. है, जो भौगोलिक क्षेत्रफल 3.16% है। हरियाणा में सबसे अधिक वन आवरण वाला जिला पंचकूला है तथा सबसे कम वाला फतेहाबाद जिला है।

54. मारुति कार निर्माता कारखाना ....... में स्थित है।

Correct Answer: (1) गुरुग्राम
Solution:मारूति कार निर्माण कारखाना मानेसर गुरुग्राम में स्थित है।

55. गुरुद्वारा मंजी साहिब ....... में स्थित है।

Correct Answer: (2) रोहतक
Solution:गुरूद्वारा मंजी साहिब रोहतक के लाखन माजरा गाँव में स्थित है।

56. हरियाणा में भैंस की कौन-सी नस्ल सबसे अधिक प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (3) मुर्रा
Solution:मुर्रा भैंस पालतू भैंस की एक प्रजाति है, जो दूध उत्पादन के लिए पाली जाती है। यह मूलतः अविभाजित पंजाब का पशु है। किंतु अब दूसरे प्रांतों तथा दूसरे देशों (जैसे-इटली, बुल्गारिया, मिस्र आदि) में पाली जाती है। हरियाणा में इसे काला सोना कहा जाता है।

57. हरियाणा का राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) ....... में स्थित है।

Correct Answer: (2) कुरुक्षेत्र
Solution:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र हरियाणा क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कुरुक्षेत्र की स्थापना 1963 में की गई थी। इसे 26 जून, 2002 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरूक्षेत्र के रूप में स्तरोन्नत किया गया था।

58. देश के कुल भूमि क्षेत्रफल में हरियाणा का ....... % हिस्सा है।

Correct Answer: (1) 1.34
Solution:हरियाणा भारत का एक राज्य है, जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। हरियाणा का क्षेत्रफल 44,212 किमी. है, जो की भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.34 प्रतिशत है। यहाँ पर जनसंख्या घनत्व 573 प्रति वर्ग किमी. है।

59. हरियाणा ....... तरफ से दिल्ली से घिरा है।

Correct Answer: (3) 3
Solution:हरियाणा की सीमा उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में राजस्थान से जुड़ी हुई है। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है।

60. रणदीप हुड्डा एक ....... है।

Correct Answer: (2) अभिनेता
Solution:रणदीप हुड्डा जोकि हरियाणा के जाट परिवार से है, फिल्म अभिनेता हैं, जो हिन्दी फिल्मों में अभिनय करते हैं।