वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – तृतीय पाली

Total Questions: 100

71. साइनोबैक्टिरिया को ....... भी कहा जाता है।

Correct Answer: (2) नीला-हरा शैवाल
Solution:साइनोबैक्टिीरिया या नील हरित शैवाल एक जीवाणु फायलम होता है, जो प्रकाश संश्लेषण से ऊर्जा उत्पादन करते हैं। यहाँ जीवाणु के नीले रंग के कारण इसका नाम सायनो पड़ा है।

72. कोई एक शैवाल और एक ....... के बीच सहजीवी साहचर्य को दिखाती है।

Correct Answer: (2) फफूंद
Solution:शैवाल एक सरल जीव होता है। अधि कांश शैवाल पौधों के समान सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। कोई एक शैवाल और एक फफूंद के बीच सहजीवी साहचर्य का संबंध होता है।

73. ....... पौधों में एक सरल ऊतक का उदाहरण है।

Correct Answer: (3) मृदूतक
Solution:मृदूतक (जाइलम) पौधों में पाया जाने वाला एक संवहन उत्तक है। दूसरा संवहन ऊतक फ्लोएम है। जाइलम जल के संवहन में प्रमुख भूमिका अदा करता है। रसारोहण की क्रिया जाइलम के भीतर से होती है।

74. ....... पुष्पी पादक में परागण में सहायता करने वाला एक जीवीय कारक हैं।

Correct Answer: (3) पशु
Solution:पशु पुष्पी पादक में परागण में सहायता करने वाला एक जीविय कारक है। इस प्रक्रम में पशु द्वारा मल त्यागने के पश्चात् उससे निकलने वाले बीजों से परागण की क्रिया प्रारंभ होती है।

75. पुष्पी पादक को ....... श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है।

Correct Answer: (2) आवृतबीजी
Solution:आवृतबीजी उपसमूह के पौधों में बीज फल के अंदर होता है। पुष्पी पादक को भी आवर्तबीजी श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है।

76. पृथ्वी की सबसे पतली परत ....... है।

Correct Answer: (3) भू-पर्पटी
Solution:पृथ्वी के ऊपरी भाग को भूपर्पटी (crust) कहते हैं। यह अन्दर की तरफ 34 किमी. तक का क्षेत्र है। यह पृथ्वी के कुल आयतन का 0.5% भाग घेरे हुए हैं। यह मुख्यतः बेसाल्ट चट्टानों से बना है। क्रस्ट, मेंटल, कोर पृथ्वी की तीन परतें हैं, जिसमें क्रस्ट की मोटाई सबसे कम है।

77. Geothermal शब्द का उद्भव यूनानी भाषा के शब्दों 'ge' जिसका अर्थ पृथ्वी है और 'theromos' जिसका अर्थ ....... हैं, से हुआ है।

Correct Answer: (4) ऊष्ण
Solution:Geothernal शब्द का उद्भव यूनानी भाषा के शब्दों 'ge' जिसका अर्थ पृथ्वी है और 'thermos' जिसका अर्थ उष्ण है, से हुआ है।

78. पृथ्वी की भू-पर्पटी की सबसे निचली परत ....... कहलाती है।

Correct Answer: (1) सिमा
Solution:पृथ्वी के ऊपरी भाग को भू-पर्पटी कहते हैं। यह मुख्यतः बेसाल्ट चट्टानों से बना है। इसके दो भाग हैं (1) सियाल (sial) और (2) सीमा (sima) सियाल क्षेत्र में सिलिकन एवं एलुमिना तथा सीमा क्षेत्र में सिलिकन एवं मैग्नेशियम की बहुलता होती है।

79. कैल्सियम से समृद्ध फसल की पहचान करें।

Correct Answer: (2) बथुआ
Solution:बथुआ एक वनस्पति हैं, जो खरीफ फसलों के साथ उगता है। इसका शाक बनाकर खाने के काम आता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैल्सियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

80. मक्का का परागण ....... द्वारा होता है।

Correct Answer: (1) हवा
Solution:मक्का का परागण हवा द्वारा होता है।