वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – तृतीय पाली

Total Questions: 100

81. पुष्प की निम्नलिखित कौन सा भाग एक फल के रूप में विकसित होता है?

Correct Answer: (3) अण्डाशय
Solution:फल का निर्माण अंडाशय से होता है। संपूर्ण फलों को तीन भागों में विभाजित किया गया है-
सरल फल जैसे- अमरूद, केला आदि। पुंज फल जैसे स्ट्राबेरी, रसभरी आदि।
सग्रथित फल जैसे- कटहल, शहतूत आदि।

82. ऊतक संवर्धन का सबसे महत्त्वपूर्ण पहलू क्या है?

Correct Answer: (3) कीटाणुहीन अवस्था का रखाव
Solution:ऊतक संवर्धन वह क्रिया है, जिससे विविध शारीरिक ऊतक अथवा कोशिकाएँ किसी बाह्य माध्यम में उपयुक्त परिस्थितियों के विद्यमान रहने पर पोषित की जा सकती है। ऊतक संवर्धन में कीटाणुहीन बनाए रखना एक महत्त्वपूर्ण कार्य होता है

83. वर्षावनों को ....... वनों के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है।

Correct Answer: (2) उष्णकटिबंधीय
Solution:उष्णकटिबंधीय वर्षा वन एक ऐसा क्षेत्र होता है, जो भूमध्य रेखा के दक्षिण या उत्तर में लगभग 28 डिग्री के भीतर होता है। वे एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मेक्सिको और प्रशांत द्वीपों पर पाए जाते हैं। इस जलवायु क्षेत्र में न्यूनतम सामान्य वार्षिक वर्षा 175 सेमी. और 2000 सेमी. के बीच होती हैं धरती पर रहने वाले सभी पशुओं और पौधों की प्रजातियों की आधी संख्या इन वर्षा वनों में रहती है।

84. ....... वन्य जीवों और पर्यावरण के बीच परस्परिक प्रभाव का अध्ययन है।

Correct Answer: (3) वन्य पारिस्थितिकी तंत्र
Solution:एक वन पारिस्थितिकी तंत्र एक प्राकृतिक वुडलैंड इकाई है, जिसमें सभी पौधे जानवर और सूक्ष्म जीव (जैविक घटक) शामिल होते हैं और वे उस क्षेत्र में वातावरण के सभी भौतिक रूप से मृत (अजैव) कारकों के साथ मिलकर कार्य करते हैं।

85. चीड़ की अनुप्रस्थ काट ....... आकृति में होती है।

Correct Answer: (4) त्रिकोणाकार
Solution:चीड़ एक सपुष्पक किन्तु अनावृत्त बीजी पौधा है। यह पौधा सीधा पृथ्वी पर खड़ा होता है। इसमें शाखाएँ तथा प्रशाखाएँ निकलकर शंक्वाकार शरीर की रचना करती है।

86. वानिकी में वृक्ष चयन विधि क्या है?

Correct Answer: (4) केवल सबसे पुराने और सबसे बड़े पेड़ों को काटना
Solution:वनों का सृजन प्रबंधन, उपयोग एवं संरक्षण की विधि को वानिकी कहा जाता है। यह विज्ञान, कला और कारीगरी का मिश्रण है। वानिकी के तहत केवल सबसे पुराने और सबसे बड़े पेड़ों को काटने की प्रबंधन शामिल है।

87. आपको ....... वनों में चौड़े पत्तों वाले पर्णपाती वन और सदाबहार शंकुधर वन मिल सकते हैं।

Correct Answer: (1) उदीच्य
Solution:उदीच्य वनों (Boreal forest) में आमतौर पर पर्णपाती और सदाबहार शंकुधारी वन मिलते हैं।

88. निम्नलिखित में से कौन सा वातावरणीय प्रदूषण अम्लीय वर्षा पैदा करता है।

Correct Answer: (4) जीवाश्म ईंधनों को जलाने से NO₂ और SO₂ की अतिरेक निर्मुक्ति
Solution:अम्लीय वर्षा प्राकृतिक रूप से ही अम्लीय होती है। इसका कारण यह है कि पृथ्वी के वायुमंडल में सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO₂) जल के साथ क्रिया करके नाइट्रिक अम्ल और गंधक का तेजाब बन जाता है। SO2 तथा NO₂ ये प्रदूषक प्रारंभिक रूप से कारखानों की चिमनियों, बसों व स्वचालित वाहनों के जलाने से उत्सर्जित होकर वायुमंडल में मिल जाते हैं।

89. जल रसायन उपचार संयंत्रों में क्लोरोमाइन प्रयोग किए जाने का क्या प्रयोजन है?

Correct Answer: (3) जल विसंक्रमित करना और रोगाणुओं को नष्ट करना
Solution:जल रसायन उपचार संयंत्रों में क्लोरोमाइन का प्रयोग करके जल को विसंक्रमित तथा रोगाणुओं से स्वतंत्र किया जाता है। विश्व के अधिकांश देशों में इसी विधि से जल का शुद्धीकरण किया जाता है।

90. अयस्कता एक बीमारी है जो ....... की धूल के अभिश्वसन से पैदा होती है।

Correct Answer: (3) लोहा
Solution:अयस्कता एक बीमारी है जो लोहा की धूल के अभिश्वसन से पैदा होती है, यह बीमारी प्रायः उनको होता है जो लोहा से संबंधित कारखाने में काम करते हैं।