वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – द्वितीय पाली

Total Questions: 100

31. जलियाँवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल, ....... को हुआ था।

Correct Answer: (1) 1919
Solution:जालियाँवाला बाग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास एक छोटा सा बगीचा है जहाँ 13 अप्रैल, 1919 को ब्रिगेडियर रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर के नेतृत्व में अंग्रेजी फौज ने गोलियाँ चलाई, जिसके कारण कई हजार मासूमों की जान चली गई। यहाँ पर यह सभा सत्यपाल और बैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में रखी गई थी।

32. दीन-ए-इलाही, परमेश्वर के धर्म की स्थापना ....... द्वारा की गई थी।

Correct Answer: (3) अकबर
Solution:दीन-ए-इलाही 1582 ई. में मुगल सम्राट अकबर द्वारा चलाया गया एक धर्म था, जिसमें सभी धर्मों के मूल तत्त्वों को डाला इसमें प्रमुख हिंदू एवं इस्लाम धर्म के थे। इस धर्म को मानने वाले एक मात्र अनुयायी बीरबल थे।

33. प्रत्येक वर्ष ....... को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है।

Correct Answer: (2) 1 मई
Solution:अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस जिसे मजदूर दिवस भी कहा जाता है। 1 मई को विश्वभर में मनाया जाता है।

34. ....... केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री है।

Correct Answer: (4) सुश्री उमा भारती
Solution:प्रश्नकाल के दौरान केन्द्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती थीं जो वर्तमान में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री है। 26 मई, 2017 को जल संसाधन मंत्रालय नितिन गड़करी को सौंपा गया तथा नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा गया है।

35. हैरी पॉटर ....... द्वारा लिखी गई उपन्यास माला है।

Correct Answer: (2) जे के रोलिंग
Solution:जे.के. रोलिंग द्वारा अंग्रेजी में लिखा उपन्यास क्रम हैरी पॉटर इक्कीसवीं सदी का शायद मशहूर उपन्यास है। जे.के रोलिंग ने मिथक और कल्पना की नई और अनोखी दुनिया बनायी है, जिसका मुख्य पात्र हैरी पॉटर है।

36. किस भारतीय ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीता था।

Correct Answer: (1) रविन्द्रनाथ टैगोर
Solution:रवीन्द्रनाथ ठाकुर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबेल पुरस्कार विजेता है। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति है। उनकी काव्य रचना गीतांजलि के लिए उन्हें सन् 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।

37. विश्व में कौन-सा देश दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है।

Correct Answer: (2) भारत
Solution:आर्थिक समीक्षा के अनुसार भारत विश्व का शीर्ष दुग्ध उत्पादक राष्ट्र है। भारत का विश्व दुग्ध उत्पादन में 18.5 प्रतिशत हिस्सा है।

38. भारत के वर्तमान मुख्य न्यायमूर्ति ....... है।

Correct Answer: (1) श्री जे. एस. खेहर
Solution:प्रश्नानुसार उस समय भारत के मुख्य न्यायमूर्ति श्री जे.ए. खेहर थे। वर्त्तमान में भारत के 45वें मुख्य न्यायामूर्ति दीपक मिश्रा हैं।

39. ....... में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2015 आयोजित किया गया था।

Correct Answer: (4) पेरिस
Solution:2015 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP 21, पेरिस फ्रांस में 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2015 को आयोजित किया गया था।

40. कथकली ....... की नृत्य विद्या है।

Correct Answer: (2) केरल
Solution:कथकली मालाबार, कोचीन और ट्रावनकोर के आस-पास प्रचलित नृत्य शैली है। 17वीं शताब्दी में कोट्टारक्करा तंपुरान (राजा) ने जिस रामनाम का आविष्कार किया था उसी का विकसित रूप है कथकली।