वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – द्वितीय पाली

Total Questions: 100

41. 1526 ई. में ....... और ....... के बीच पानीपत की पहली लड़ाई लड़ी गई थी।

Correct Answer: (3) बाबर और इब्राहिम लोदी
Solution:पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 ई. में अफगान शासक बाबर की सेना ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की एक बड़ी सेना को युद्ध में परास्त किया। इस लड़ाई में पहली बार बारुद, आग्नेयास्त्रों और मैदानी तोपखाने को लड़ाई में शामिल किया गया था।

42. हरियाणा की राजधानी ........ है।

Correct Answer: (2) चंडीगढ़
Solution:हरियाणा और पंजाब दोनों की राजधानी चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ के वास्तुकार ली कार्बजियर थे।

43. राजा हर्षवर्धन ....... के पुत्र थे।

Correct Answer: (4) प्रभाकरवर्धन
Solution:हर्षवर्धन के पिता का नाम प्रभाकर- वर्धन था। प्रभाकरवर्धन की तीन संताने थी - राज्यवर्धन, राज्यरी तथा हर्षवर्धन। हर्ष की माता का नाम यशोमति था। हर्ष पुष्यभूति वंश का सबसे महान शासक था।

44. हरियाणा राज्य की स्थापना कब की गई थी?

Correct Answer: (2) 1 नवम्बर, 1966
Solution:हरियाणा राज्य की स्थापना। नवम्बर, 1966 को हुई। इसे भाषायी आधार पर पूर्वी पंजाब से नये राज्य के रूप में बनाया गया। शब्द हरियाणा का अर्थ भगवान का निवास होता है। यह भारत का 17वाँ राज्य बना था।

45. हरियाणा में प्रथम डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र कहाँ खोला गया था?

Correct Answer: (1) करनाल
Solution:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश मामलों के मंत्रालय और डाक विभाग के संयुक्त उपक्रम में प्रदेश के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने यह घोषणा करनाल से किया।

46. कौन-सा शहर हर्षवर्धन की राजधानी थी?

Correct Answer: (4) थानेसर
Solution:हर्षवर्धन का जन्म थानेश्वर (वर्त्तमान में हरियाणा) में हुआ था तथा उसके साम्राज्य की राजधानी भी थानेसर था।

47. दंगल फिल्म में महावीर सिंह फोगाट का चरित्र किसने निभाया था?

Correct Answer: (3) आमीर खान
Solution:दंगल फिल्म में महावीर सिंह फोगाट का चरित्र आमीर खान ने निभाया था।

48. हरियाणा में कुल कितने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं?

Correct Answer: (2) 10
Solution:हरियाणा में 10 लोक सभा क्षेत्र हैं, जो निम्न है- अम्बाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, महेन्द्रगढ़, हिसार।

49. कौन 'हरियाणा केसरी' के नाम से जाना जाता है?

Correct Answer: (2) पंडित नेकी राम शर्मा
Solution:पंडित नेकी राम शर्मा हरियाणा केसरी के नाम से जाना जाता है।

50. भट-भारती, सत्याग्रही, प्रह्लाद, मीरा, मतवाली और सत्सई ....... की काव्यात्मक कृतियाँ हैं।

Correct Answer: (3) तुलसीदास शर्मा दिनेश
Solution:भट-भारती सत्याग्रही, प्रह्लाद, मीरा, मतवाली और सतसई तुलसी शर्मा दिनेश की काव्यात्मक कृतियाँ हैं।