वन

Total Questions: 27

1. टैगा वन की विशिष्टता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) समशीतोष्ण क्षेत्र की
Solution:शीतोष्ण कोणधारी वन बायोम को ही टैगा वन बायोम भी कहा जाता है। यह बायोम शीतोष्ण बायोमों का सबसे उत्तरी बायोम है, जिसे टैगा बायोम भी कहते हैं।

2. विश्व के सबसे बड़े एवं घने वन हैं- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) ब्राजील में
Solution:अमेजन बेसिन के अंतर्गत ब्राजील के वर्षा वन विश्व में सबसे बड़े एवं घने वन हैं। अमेजन बेसिन के वर्षा वन दक्षिण अमेरिका के कुल क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत को आवृत्त करते हैं।

3. किस देश में उसके भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वनाच्छादित है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) जापान
Solution:विश्व बैंक के वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, दिए गए देशों में वनाच्छादित भाग (%) है-

जापान-68.4%

इंडोनेशिया - 48.4%

भारत-  24.4%

चीन -23.6%

4. कोणधारी वन नहीं पाए जाते हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) अमेजोनिया में
Solution:अमेजोनिया (ब्राजील) कोणधारी वनों के अंतर्गत नहीं आता है। अमेजोनिया में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पाए जाते हैं।

5. शंकुधारी वन जहां मुख्यतः पाए जाते हैं, वे हैं- [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) शीतोष्ण क्षेत्र
Solution:शंकुधारी वन मुख्यतः शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पाए जाते हैं।

6. अफ्रीका के निम्नांकित देशों में से किस में सघन उष्णार्द्र वन हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) आइवरी कोस्ट
Solution:प्रश्नगत देशों में आइवरी कोस्ट में सघन उष्णार्द्र वनों का विस्तार मिलता है। आइवरी कोस्ट गिनी खाड़ी तट पर अवस्थित है।

7. कथन : [I.A.S. (Pre) 2003]

कथन (A): शीतोष्ण वनों के विपरीत यदि उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों का निर्वृक्षन किया जाए, तो उत्पादी कृषि स्थल निकलते हैं, जो कई वर्षों तक रासायनिक उर्वरकों के बिना भी गहन कृषि का भरण-पोषण कर सकते हैं।

कारण (R) : शीतोष्ण वनों की तुलना में उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की प्रधान उत्पादकता बहुत अधिक होती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Solution:यदि उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों के स्थान पर शीतोष्ण कटिबंधीय वनों का निर्वृक्षन किया जाए, तो उत्पादी कृषि स्थल निकलते हैं। मध्य अक्षांशीय भागों (यूरोप एवं अमेरिका) में स्थित इन वनों का निर्वृक्षन कर कृषि फॉर्मों का तेजी से विकास किया जा रहा है। अतः कथन (A) गलत है। उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की प्रधान उत्पादकता [2200 ग्राम (शुष्कभार)/ वर्ग मीटर/वर्ष] अन्य सभी वनों से अधिक होती है। यह शीतोष्ण वनों [1320 ग्राम (शुष्कभार) / वर्ग मीटर/वर्ष] से भी अधिक है। इसलिए कारण (R) सही है।

8. यदि उष्णकटिबंधीय वर्षा वन काट दिया जाए, तो यह उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन की तुलना में शीघ्र पुनर्योजित नहीं हो पाता। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि- [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) वर्षा-वन की मृदा में पोषकों का अभाव होता है।
Solution:यदि उष्णकटिबंधीय वर्षा-वन काट दिया जाए, तो यह उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन की तुलना में शीघ्र पुनर्योजित नहीं हो पाता। इसका प्रमुख कारण वर्षा-वन की मृदा में पोषक तत्वों का अभाव होना है।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश विश्व में ईंधन काष्ठ का सबसे बड़ा उत्पादक है? [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) भारत
Solution:FAO द्वारा जारी World Food and Agriculture Statistical year book, 2023 के अनुसार, वर्ष 2021 में, भारत विश्व का शीर्षस्थ ईंधन काष्ठ उत्पादक देश है, जबकि चीन द्वितीय एवं ब्राजील तृतीय स्थान पर है।

10. डेलबर्जिया जाति निम्नलिखित में से किस एक से संबंधित है? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) शीशम
Solution:डेलबर्जिया एक बड़ा समूह है, जिसमें 100 से 600 जातियां होती हैं। इसकी कुछ महत्वपूर्ण जातियों में शीशम (Rosewood), किंगवुड, ट्यूलिपवुड, मनीबुश आदि आते हैं। शीशम या रोजवुड को उसकी गुलाब-सी महक के कारण रोजवुड कहा जाता है।