वरीयता अनुक्रम

Total Questions: 7

1. निम्नलिखित शब्दों को तार्किक और सार्थक क्रम में सजाइए [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

1. उपराष्ट्रपति

2. राष्ट्रपति

3. अध्यक्ष

4. प्रधानमंत्री

5. सांसद

 

Correct Answer: (c) 2, 1, 4, 3, 5
Solution:भारतीय राजनीतिक प्रणाली में संविधान के अंतर्गत शीर्ष पदों के वरीयता अनुक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सर्वोच्च पद है। प्रश्नगत पदों में उसके बाद क्रमशः उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अध्यक्ष (लोक सभा) तथा सांसदों का क्रम आता है। अतः सही उत्तर विकल्प (c) में प्राप्त हो रहा है।

2. निम्नलिखित अधिकारियों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

(1) मंत्रिमंडल सचिव

(2) मुख्य निर्वाचन आयुक्त

(3) संघीय मंत्रिमंडल सदस्य

(4) भारत के मुख्य न्यायाधीश

अग्रता-क्रम में इनका सही अनुक्रम है-

 

Correct Answer: (c) 4, 3, 2, 1
Solution:दिए गए अधिकारियों का अग्रता क्रम इस प्रकार है- भारत के मुख्य न्यायाधीश, संघीय मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मंत्रिमंडल सचिव ।

3. भारत सरकार की प्रथमता सारणी में भारत के मुख्य न्यायाधीश के ऊपर कौन आता/आते हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) भूतपूर्व राष्ट्रपति
Solution:भारत के मुख्य न्यायाधीश से ऊपर वरीयता क्रम क्रमशः इस प्रकार है- (1) राष्ट्रपति, (2) उपराष्ट्रपति, (3) प्रधानमंत्री, (4) राज्यों के राज्यपाल (अपने राज्य में), (5) भूतपूर्व राष्ट्रपति तथा (5 क) उपप्रधानमंत्री। भारत का मुख्य न्यायाधीश एवं लोक सभा अध्यक्ष वरीयता क्रम में समकक्ष (क्रमांक 6 पर) हैं।

4. भारतीय नयाचार (प्रोटोकॉल) के अनुसार पूर्वता-क्रम में निम्न में से सबसे पहले कौन है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) अपने राज्य में राज्यपाल
Solution:भारत के मुख्य न्यायाधीश से ऊपर वरीयता क्रम क्रमशः इस प्रकार है- (1) राष्ट्रपति, (2) उपराष्ट्रपति, (3) प्रधानमंत्री, (4) राज्यों के राज्यपाल (अपने राज्य में), (5) भूतपूर्व राष्ट्रपति तथा (5 क) उपप्रधानमंत्री। भारत का मुख्य न्यायाधीश एवं लोक सभा अध्यक्ष वरीयता क्रम में समकक्ष (क्रमांक 6 पर) हैं।

5. भारत के वरीयता क्रम में निम्नलिखित में से कौन पहले आता है? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:वरीयता अनुक्रम (Table of Precedence) विभिन्न पदाधिकारियों के रैंक एवं ऑर्डर से संबंधित है। इस संबंध में वर्तमान अधिसूचना 26 जुलाई, 1979 को जारी की गई थी, जिसके अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक को वरीयता क्रम में एक समान (9 क) रखा गया है, जबकि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत 14वें स्थान पर, जबकि उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के बाहर 17वें स्थान पर रखा गया है। अतः विकल्प (e) सही उत्तर है।

6. भारत सरकार में सबसे ऊंचे पद का सिविलियन अधिकारी कौन है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) मंत्रिमंडल सचिव
Solution:भारत सरकार में सबसे ऊंचे पद का सिविलियन अधिकारी मंत्रिमंडल सचिव होता है। वह मंत्रिमंडल सचिवालय का प्रमुख है। वह देश का वरिष्ठतम लोक सेवक होता है।

7. भारत सरकार में सर्वोच्च शासकीय अधिकारी कौन है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) भारत के मंत्रिमंडल सचिव
Solution:भारत सरकार में सबसे ऊंचे पद का सिविलियन अधिकारी मंत्रिमंडल सचिव होता है। वह मंत्रिमंडल सचिवालय का प्रमुख है। वह देश का वरिष्ठतम लोक सेवक होता है।