वर्गीकरण (CLASSIFICATION) (TYPE – I) (प्रश्न 101 – 150)Total Questions: 5031. इनमें से बेमेल चुनिए- [RRC राँची रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 01.12.2013](1) कपास(2) ऊन(3) रेशम(4) नाइलॉनCorrect Answer: (4) नाइलॉनSolution:कपास, ऊन, रेशम प्राकृतिक उत्पाद हैं, जबकि नाइलॉन कृत्रिम उत्पाद है।32. नीचे दिए विकल्पों में से तीन में किसी प्रकार की समानता है जबकि चौथा भिन्न है, विषम का पता लगाएं : [RRC पटना रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) गारो(2) खासी(3) कांगड़ा(4) जयंतियाCorrect Answer: (3) कांगड़ाSolution:गारो, खासी, जयंतिया पहाड़ियाँ हैं जबकि कांगड़ा एक स्थान का नाम है।33. नीचे दिए विकल्पों में से तीन में किसी प्रकार की समानता है जबकि चौथा भिन्न है, विषम का पता लगाएं : [RRC पटना रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) त्रिभुज (Triangle)(2) स्पर्शरेखा (Tangent)(3) वर्ग (Square)(4) समचतुर्भुज (Rhombus)Correct Answer: (2) स्पर्शरेखा (Tangent)Solution:त्रिभुज, वर्ग, समचतुर्भुज एक ज्यामितीय आकार हैं जबकि स्पर्श रेखा इन पर बाहर से अध्यारोपित करते हैं।34. नीचे दिए विकल्पों में से तीन में किसी प्रकार की समानता है जबकि चौथा भिन्न है, विषम का पता लगाएं : [RRC पटना रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) अप (UP)(2) डाऊन (Down)(3) एबव (Above)(4) स्माल (Small)Correct Answer: (4) स्माल (Small)Solution:अब (UP), डाउन (Down), एबव (Above) गति की अवस्था को प्रकट करते हैं जबकि स्मॉल (Small) वस्तु का आकार बताती है।35. नीचे दिए विकल्पों में से तीन में किसी प्रकार की समानता है जबकि चौथा भिन्न है, विषम का पता लगाएं : [RRC पटना रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) दौड़ना(2) चलना(3) सोचना(4) कूदनाCorrect Answer: (3) सोचनाSolution:दौड़ना, चलना, कूदना गत्यात्मक क्रिया है जबकि 'सोचना' मानसिक क्रिया है।36. जिस प्रकार 'फूल' का संबंध 'सुगन्ध' से है उसी प्रकार 'ओवन' का संबंध किससे है : [RRC पटना रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) वाष्प(2) आग(3) ताप(4) भापCorrect Answer: (3) तापSolution:जिस प्रकार 'फूल का संबंध सुगंध' से है उसी प्रकार 'ओवन' का संबंध 'ताप' से है।37. 'गुरुत्व' का संबंध 'खिंचाव' (Pull) से उसी प्रकार है जिस प्रकार 'चुम्बकत्व' का सम्बन्ध किससे है: [RRC पटना रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) प्रतिकर्षण (Repulsion)(2) पृथक्करण (Separation)(3) आकर्षण (Attraction)(4) ढकेलना (Push)Correct Answer: (3) आकर्षण (Attraction)Solution:जिस प्रकार 'गुरुत्व' का संबंध खिचाव (Pull) से है उसी प्रकार 'चुम्बकत्व' का संबंध 'आकर्षण' 'Attraction' से है।38. निम्नलिखित में से बेमेल चुनिए- [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) न्यूटन(2) डार्विन(3) आइंस्टीन(4) अमर्त्य सेनCorrect Answer: (4) अमर्त्य सेनSolution:न्यूटन, डार्विन, आइंस्टीन तीनों वैज्ञानिक हैं जबकि अमर्त्यसेन एक अर्थशास्त्री हैं जिन्हें 2001 में "कल्याणकारी अर्थशास्त्र" के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।39. निम्नलिखित में से बेमेल चुनिए : [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) रेजीमेंट(2) ब्रिगेड(3) स्क्वाड्रॉन(4) काप्र्सCorrect Answer: (3) स्क्वाड्रॉनSolution:रेजीमेंट, ब्रिगेड, कार्ल्स सेना की एक विशेष सैनिक टुकडियाँ हैं जबकि स्क्वाड्रान वायुसेना की एक टुकड़ी है।40. निम्नलिखित में से बेमेल चुनिए- [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013](1) ग्रह(2) धूमकेतु(3) उपग्रह(4) उल्काCorrect Answer: (4) उल्काSolution:ग्रह, उपग्रह और धूमकेतु आकाशीय पिण्ड हैं जबकि "उल्का" क्षुद्र ग्रहों के टुकड़े तथा धूमकेतुओं द्वारा पीछे छोड़े गए चट्टान या 'धूल' के कण होते हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »