वर्णमाला (Part-2)

Total Questions: 50

1. जिनकी ध्वनि केवल मुख से निकलती है, वे हैं- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (d) निरनुनासिक स्वर
Solution:जब स्वरों के उच्चारण में वायु केवल मुख से निकलती है, तो उन्हें मौखिक या 'निरनुनासिक स्वर' कहते हैं; जैसे- अ, आ, ऑ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

2. 'स्वर ध्वनि' के प्रकार हैं- [P.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त तीनों
Solution:स्वर के तीन भेद होते हैं- ह्रस्व स्वर, दीर्घ स्वर तथा प्लुत स्वर।

3. हिन्दी की अग्र, अवृत्ताकार, संवृत्त स्वर ध्वनि है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (b) इ
Solution:हिन्दी में अग्र, अवृत्ताकार संवृत स्वर ध्वनि 'इ' है।

4. इनमें से कौन-सा एक स्वर नहीं है- [M.P. Professional Exam. 11.12.2017]

Correct Answer: (c) र
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में से 'र' स्वर नहीं बल्कि व्यंजन वर्ण है, जबकि आ, ई तथा उ स्वर वर्ण हैं। 'स्वर' उन वर्णों को कहा जाता है, जिनका उच्चारण बिना अवरोध के अर्थात् स्वतन्त्र रूप से होता है। हिन्दी में कुल 11 स्वर हैं। 'व्यंजन वर्ण' वे होते हैं, जिनका उच्चारण स्वरों की सहायता से होता है। हिन्दी वर्णमाला में वर्णों की संख्या 52 है।

5. उच्चारण-स्थान की दृष्टि से हिन्दी के 'अ' और 'आ' स्वर हैं- [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (d) कण्ठ्य
Solution:'अ' और 'आ' उच्चारण की दृष्टि से 'कण्ठ्य' वर्ण हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

'ह'- सघोष, ऊष्म, महाप्राण व निरनुनासिक व्यंजन वर्ण है

'अ' मध्य - स्वर है, तो 'आ' पश्च स्वर है।

तालव्य वर्णों में 'च' वर्ग, इ, ई, य और 'श आते हैं।

मूर्धन्य वर्णों में 'ट' वर्ग, ऋ, र और ष आते हैं।

ओष्ठ्य वर्णों में 'प' वर्ग, उ और 'ऊ' आते हैं।

6. घ का उच्चारण स्थान कौन-सा है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (b) कण्ठ
Solution:'क' वर्ग के व्यंजन कण्ठ से निकलते हैं। अतः 'घ' का उच्चारण स्थान 'कण्ठ' है।

7. निम्न में कण्ठ वर्ण कौन-सा है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (b) अ
Solution:जिन वर्षों का उच्चारण कण्ठ से होता है, उन्हें कण्ठ्य वर्ण कहते हैं। जैसे-क, ख, ग, घ, ड., अ, आ। 'उ' ओष्ठ्य तथा इ, ई तालव्य वर्ण हैं।

8. निम्न में कण्ठ्य वर्ण हैं- [UPSSSC (JE) Exam, 2016]

Correct Answer: (b) आ, ह, विसर्ग
Solution:अ, आ, क, ख, ग, घ, ङ, ह तथा विसर्ग कण्ठ्य वर्ण हैं।

9. कण्ठ से उत्पन्न होने वाले वर्ण हैं- [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) ग, घ
Solution:कण्ठ (कण्ठ्य) से उत्पन्न (उच्चरित) होने वाले वर्ण क, ख, ग, घ तथा ङ हैं, इसके अतिरिक्त विसर्ग एवं 'ह' भी हैं।

10. निम्नलिखित में कण्ठ्य ध्वनियाँ कौन-सी हैं? [T.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (a) क, ख
Solution:कण्ठ और निचली जीभ के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण 'कण्ठ्य' कहलाते हैं। इस प्रकार की ध्वनियों को कण्ठ्य ध्वनियाँ कहते हैं। इसके अन्तर्गत अ, आ, क वर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), ह और विसर्ग आते हैं।