वर्णमाला (Part-2)

Total Questions: 50

31. 'त' का उच्चारण होता है- [बिहार पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2017 MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (09:00 AM)]

Correct Answer: (d) दन्त से
Solution:'त' तथा 'त वर्ग' व्यंजनों का उच्चारण दन्त्य से, 'क' वर्ग के व्यंजनों का उच्चारण कण्ठ से, 'च' वर्ग के व्यंजनों का उच्चारण तालु से तथा 'ट' वर्ग के व्यंजनों का उच्चारण मूर्धा से होता है।

32. निम्न में से दन्त्य वर्ण है- [Haryana.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013 आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (c) त्
Solution:'त्' वर्ग (त्, थ, द, ध, न्) के सभी वर्ण दन्त्य हैं।

33. 'द' ध्वनि का उच्चारण स्थान के आधार पर होता है- [P.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (b) दन्त्य
Solution:'द' ध्वनि उच्चारण स्थान की दृष्टि से दन्त्य वर्ग की है। दन्त्य वर्ग के अन्तर्गत 'त वर्ग' तथा 'ल' एवं 'स' वर्ण आते हैं।

34. निम्न में से दन्त्य ध्वनि है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (1-पॉली)]

Correct Answer: (c) ल
Solution:दाँत और जीभ के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण दन्त्य ध्वनि के अन्तर्गत आते हैं। त वर्ग, ल, स इसी प्रकार की ध्वनियाँ हैं।

35. जिनका उच्चारण ऊपर के दाँतों पर जीभ लगाने से होता है, उसे क्या कहते हैं? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2018]

Correct Answer: (b) दन्त्य
Solution:जिनका उच्चारण ऊपर के दाँतों पर जीभ लगाने से होता है, उसे 'दन्त्य' कहते हैं। इसके अन्तर्गत त वर्ग (त, थ, द, ध, न), ल और स आते हैं।

36. ओष्ठ्य वर्ण किस विकल्प में हैं? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) प, फ, ब, भ
Solution:विकल्प (a) में उपलब्ध वर्ण 'प, फ, ब, भ' ओष्ठ्य वर्ण कहलाते हैं। अतः प्रश्नानुसार विकल्प (c) सही उत्तर है।
वर्ण (Varn) (Letters/Phonemes)उच्चारण स्थान (Uchcharan Sthan) (Place of Articulation)
(1) त, थ, द, ध, न (t, th, d, dh, n)दन्त्य वर्ण (Dantya Varn) (Dental)
(2) क, ख, ग, घ, ङ, अ, आ, विसर्ग (:), ह (k, kh, g, gh, ng, a, aa, visarg, h)कण्ठ्य वर्ण (Kanthya Varn) (Guttural/Velar)
(3) प, फ, ब, भ, म (p, ph, b, bh, m)ओष्ठ्य वर्ण (Oshthya Varn) (Labial)
(4) इ, ई, च, छ, ज, झ, ञ, य, श (i, ee, ch, chh, j, jh, n, y, sh)तालव्य वर्ण (Talavya Varn) (Palatal)
(5) ऋ, र, ष, ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, तथा ढ़ (ri, r, sh, t, th, d, dh, n, rd, and rdh)मूर्धन्य वर्ण (Murdhanya Varn) (Retroflex/Cerebral)

37. प, फ, ब, भ, म......... व्यंजन होते हैं। [PSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (b) ओष्ठ्य
Solution:प, फ, ब, भ, म ओष्ठ्य व्यंजन हैं। त, थ, द, ध, न दन्त्य व्यंजन हैं। च, छ, ज, झ, ञ तालव्य व्यंजन और क, ख, ग, घ, ङ कण्ठ्य व्यंजन हैं।

38. निम्न में ओष्ठ्य वर्ण कौन-सा है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (d) उ
Solution:'उ' ओष्ठ्य वर्ण है। दोनों ओठों के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण 'ओष्ठ्य वर्ण' कहलाते हैं। जैसे उ, ऊ, प वर्ग (प, फ, ब, भ, म)। अ, आ कण्ठ्य वर्ण और इ, ई तालव्य वर्ण हैं।

39. हिन्दी की ओष्ठ्य व्यंजन ध्वनि है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (c) भ
Solution:हिन्दी की 'ओष्ठ्य' व्यंजन ध्वनियों के अन्तर्गत 'प वर्ग' आता है। अतः 'भ' ओष्ठ्य व्यंजन ध्वनि है। 'ओष्ठ्य' स्वर ध्वनियों के अन्तर्गत 'उ' तथा 'ऊ' स्वर आते हैं।

40. निम्नलिखित में ओष्ठ्य ध्वनि नहीं है- [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) च
Solution:'च' तालव्य ध्वनि है, क्योंकि इसका उच्चारण तालु से होता है। प, फ ब, भ, म ओष्ठ्य ध्वनियाँ हैं।