वर्णमाला

परिभाषा एवं परिचय

Total Questions: 50

1. वर्णमाला' किसे कहेंगे? [T.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) वर्णों के व्यवस्थित समूह को
Solution:'वर्ण या अक्षर' उस ध्वनि को कहते हैं, जिसके टुकड़े नहीं हो सकते हैं; अर्थात् यह भाषा की सबसे छोटी इकाई है। व्यंजन और स्वर के संयुक्त रूप को 'अक्षर' कहते हैं। वर्णों के व्यवस्थित समूह को 'वर्णमाला' कहते हैं। हिन्दी के लिए प्रयुक्त देवनागरी लिपि में कुल 52 वर्ण हैं, जिनमें 11 स्वर, 2 अयोगवाह, 33 व्यंजन, 2 द्विगुण (व्यंजन) तथा 4 संयुक्त व्यंजन हैं।

2. वर्णों के समुदाय को क्या कहते हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (a) वर्णमाला
Solution:वर्णों के समुदाय को 'वर्णमाला' कहते हैं। 'वर्ण' हमारी उच्चरित भाषा या वाणी की सबसे छोटी इकाई है। इन्हीं इकाइयों को मिलाकर शब्द समूह और वाक्यों की रचना होती है।

3. हिन्दी वर्णमाला में वर्ण हैं-एक कार [P.G.T. परीक्षा, 2005, UPSSSC (JE) Exam, 2016]

Correct Answer: (b) 52
Solution:हिन्दी वर्णमाला में वर्णों की संख्या मूलतः 52 है, जिसमें मूलस्वर-11, अयोगवाह-2, मूल व्यंजन-33 संयुक्त व्यंजन (4) क्ष, त्र, ज्ञ, श्र अतिरिक्त (द्विगुण या उत्क्षिप्त) व्यंजन (ड़, ढ़) -2

4. हिन्दी वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या है- [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016, बिहार पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2017, K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) 33
Solution:हिन्दी वर्णमाला में मूल व्यंजन 33 हैं, जो इस प्रकार हैं-

                                    मूल व्यंजन

वर्गीय व्यंजन या स्पर्श व्यंजन क वर्ग से प वर्ग तक (25)

अन्तःस्थ व्यंजन य, र, ल, व (4)

ऊष्म व्यंजन श, ष, स, ह (4)

5. वर्णमाला में स्पर्श व्यंजनों की संख्या कितनी है? [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (a) 25
Solution:हिन्दी वर्णमाला में स्पर्श व्यंजनों की संख्या 25 है।

स्पर्श व्यंजन

क वर्ग- क, ख, ग, घ, ड. (कण्ठ्य ध्वनियाँ)

च वर्ग -च, छ, ज, झ, ञ (तालव्य ध्वनियाँ)

ट वर्ग - ट, ठ, ड, ढ, ण (मूर्धन्य ध्वनियाँ)

त वर्ग -त, थ, द, ध, न (दन्त्य ध्वनियाँ)

प वर्ग प, फ, ब, भ, म (ओष्ठ्य ध्वनियाँ)

6. भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई किसे माना जाता है? [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II), K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014, T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (a) शब्द
Solution:भाषा सार्थक लघुत्तम इकाई शब्द है। भाषाविदों के अनुसार, भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण है। वर्ण के तीन भेद हैं-

प्रथम- स्वर वर्ण/अक्षर (अ, इ, ई, उ,ऊ.....)

द्वितीय- व्यंजन वर्ण/अक्षर (क,ख,ग्,घ्, च्.....)

तृतीय- संयुक्त वर्ण/अक्षर (क्ष, त्र, श्र, ज्ञ.....)

वर्णों का सार्थक क्रम जो निश्चित अर्थ दे उसे 'शब्द' कहते हैं।

इस प्रकार भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई को शब्द कहते हैं।

जैसे- कमल, नयन, चयन आदि।

7. भाषा की सबसे छोटी इकाई है - [नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014, T.G.T. परीक्षा, 2009 V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) वर्ण
Solution:भाषा की सबसे छोटी इकाई को 'वर्ण कहते हैं। 'वर्ण' उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसका खण्ड नहीं हो सकता है। वस्तुतः वर्ण वह छोटी-से-छोटी ध्वनि है, जो कर्ण (कान) का विषय है और जिसके टुकड़े नहीं किए जा सकते।

8. निम्नलिखित में कौन-सा तालव्य वर्ण नहीं है? [UPPCS (CSAT) Exam 2022]

Correct Answer: (a) क
Solution:'क' वर्ण तालव्य नहीं है। यह कण्ठ्य के अन्तर्गत आता है। 'क' अल्पप्राण वर्ण भी है। वस्तुतः स्पर्श व्यंजनों में क वर्ग कण्ठ्य वर्ण तथा च वर्ग तालव्य वर्ण होते हैं।

9. हिन्दी भाषा में कितने स्वर हैं? [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (b) 11
Solution:केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा मानक हिन्दी वर्णमाला में स्वरों की संख्या मूलरूप में 11 हैं- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ। इसके अतिरिक्त अनुस्वार (अं) तथा विसर्ग (अ) भी हैं, लेकिन इन्हें न तो स्वर माना जाता है न ही व्यंजन, बल्कि इन्हें 'अयोगवाह' माना जाता है।

10. जिह्वा के आधार पर स्वर कितने प्रकार के होते हैं? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (b) 3
Solution:जिह्वा के आधार पर स्वर तीन (3) प्रकार के हैं।