वर्णमालापरिभाषा एवं परिचयTotal Questions: 5021. सभी स्वर होते हैं- [T.G.T.-2021 (U.P)](a) दीर्घ(b) अघोष(c) महाप्राण(d) अल्पप्राणCorrect Answer: (d) अल्पप्राणSolution:सभी स्वर अल्पप्राण होते हैं।22. ह्रस्व स्वर कौन-सा है? [BPSC स्कूल टीचर परीक्षा, 2023](a) अ(b) आ(c) ई(d) उपर्युक्त में से एक से(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) अSolution:अ, आ तथा ई में से 'अ' ह्रस्व स्वर है। मूलस्वरों को हस्व स्वर कहते हैं, इनकी संख्या चार है- अ, इ, उ और ऋ। इन्हीं हस्व स्वरों के मेल से बने स्वरों को सन्धि स्वर कहा जाता है।23. हिन्दी भाषा में ह्रस्व स्वरों की संख्या कितनी है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)](a) ग्यारह(b) चार(c) सात(d) दोCorrect Answer: (b) चारSolution:जिन स्वरों की उत्पत्ति दूसरे स्वरों से नहीं होती, वे ह्रस्व स्वर कहलाते हैं। ये चार (4) हैं- अ, इ, उ, ऋ।24. निम्न में दीर्घ स्वर कौन-सा है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) आ(b) ओ(c) ए(d) ऐCorrect Answer: (a) आSolution:हिन्दी में स्वर वर्णों की संख्या ग्यारह है। इन्हें तीन वर्गों में बाँटा गया है-हस्व स्वर, दीर्घ स्वर तथा संयुक्त स्वर। ह्रस्व स्वर के अन्तर्गत अ, इ, उ, ऋ, दीर्घ स्वर के अन्तर्गत आ, ई, ऊ तथा संयुक्त स्वर के अन्तर्गत ए, ऐ ओ एवं औ आते हैं।25. निम्न में दीर्घ स्वर है [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)](a) इ(b) ई(c) ए(d) ऐCorrect Answer: (b) ईSolution:आ, ई, ऊ दीर्घ स्वर हैं। अ, इ, उ, ऋ हस्व स्वर हैं। ए, ऐ, ओ, औ संयुक्त स्वर हैं।26. निम्नलिखित में से कौन-सा मूल दीर्घ स्वर नहीं है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)](a) आ(b) ई(c) ऊ(d) ओCorrect Answer: (d) ओSolution:स्वर उन वर्णों को कहा जाता है, जिनका उच्चारण बिना किसी अवरोध के होता है। अ,इ,उ, ऋ ह्रस्व स्वर; आ, ई, ऊ दीर्घ स्वर और ए, ऐ, ओ, औ संयुक्त स्वर हैं। इस प्रकार 'ओ' मूल दीर्घ स्वर नहीं है।27. प्लुत स्वर कौन-सा है? [UP TET Exam (I-5) 2019](a) ओ३म्(b) अउम(c) ओम(d) ओम्Correct Answer: (a) ओ३म्Solution:'ओ३म' प्लुत स्वर है। शेष त्रुटिपूर्ण हैं। जिस स्वर के उच्चारण में ह्रस्व स्वर का तिगुना समय लगे, उसे 'प्लुत' स्वर कहते हैं। इसके लिए तीन (३) का अंक लगाया जाता है। हिन्दी में सामान्यतः प्लुत का प्रयोग नहीं होता। वैदिक भाषा में एवं नाटक आदि का संवाद लिखते समय पुकारने के सन्दर्भ में इसका प्रयोग होता है।28. जिन स्वरों के उच्चारण में दो मात्राओं से अधिक समय लगे, वे कहलाते हैं- [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II) M.P. Professional Exam. 14.12.2017](a) दीर्घ स्वर(b) प्लुत स्वर(c) ह्रस्व स्वर(d) अनुनासिकCorrect Answer: (b) प्लुत स्वरSolution:जिन स्वरों के उच्चारण में दो मात्राओं से अधिक समय लगे, वे 'प्लुत स्वर' कहलाते हैं। इन स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वरों से भी अधिक समय लगता है। प्रायः इनका प्रयोग दूर से बुलाने के लिए किया जाता है। जैसे- ओ३म्। इसे 'त्रिमात्रिक स्वर' भी कहते हैं।29. हिन्दी स्वरों का वर्गीकरण जब जीभ के भाग के आधार पर किया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा भेद इसके अन्तर्गत नहीं आएगा? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 प्रथम पाली (30/09/2019)](a) अग्र स्वर(b) मध्य स्वर(c) पश्च स्वर(d) विवृत स्वरCorrect Answer: (d) विवृत स्वरSolution:स्वर उच्चारण में जीभ का अग्र, मध्य अथवा पश्च भाग सहायक सिद्ध होता है। इसी आधार पर हिन्दी स्वरों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है- अग्र स्वर, मध्य स्वर और पश्च स्वर। मुख के खुलने की स्थिति के आधार पर स्वर के चार भेद हैं- विवृत, अर्धविवृत, अर्ध-संवृत्त और संवृत्त।30. मध्य स्वर कहते हैं- [UPSSSC (JE) Exam, 2016](a) उ को(b) इ को(c) ई को(d) अकोCorrect Answer: (d) अकोSolution:जिह्वा के मध्य भाग के ऊपर उठने से जिन स्वरों का उच्चारण होता है, उन्हें मध्य स्वर कहते हैं। हिन्दी का 'अ' मध्य स्वर है।Submit Quiz« Previous12345Next »